Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा नेता आजम खान से ईडी ने रामपुर जेल पहुंचकर 6 से 8 घंटे तक पूछताछ की। आज ईडी की टीम रामपुर जिला कारागार पहुंची। वहां जेल के भीतर सपा नेता आजम खान से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, ईडी जौहर ट्रस्ट और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। रामपुर जिला कारागार में की पूछताछ बताया जाता है कि आजम खान के करीबी सालिम से भी ईडी अब तक दो बार पूछताछ कर चुकी है। ये भी पढ़ें: यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी के दायरे में आजम के एक और करीबी अनवर भी है। कहा जा रहा है कि अनवर से भी ईडी पूछताछ कर सकती है। आजम खान की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान https://samarneetinews.com/up-voter-regis...
यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान

यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए मतदाता बनने का बड़ा मौका है। निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाता बनाने के लिए 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर इन विशेष शिविरों में प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगे। शिविरों में पर्याप्त संख्या में फार्म-6 भी उपलब्ध रहेंगे। बताया जाता है कि आवेदनकर्ता को फॉर्म 6 के साथ फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज देने होंगे। https://samarneetinews.com/up-board-exa...
यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटरों को दिक्कत न हो, इसलिए उनके लिए खास आकस्मिक अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 23 को है विधान परिषद का मतदान जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी और वाराणसी, आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। शासन ने वोटरों के लिए इस दिन विशेष अवकाश की घोषणा की है। निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाता और कमर्चारियों को इस छुट्टी का लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें: यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/up-legislative-council-election-october-23/...
UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर

UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी बोर्ड से जुड़े लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की घोषणा हो गई है। ये परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को खत्म होंगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज सोमवार देर शाम बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर है जानकारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की स्कीम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जानकारी दी गई है कि 5 फरवरी 2027 दिन शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। ये भी पढ़ें: महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:...
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संभाला कार्यभार, कहीं ये बातें..

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संभाला कार्यभार, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने रविवार को नवरात्रि के पहले दिन औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। प्रतापगढ़ जिले की 'रामपुर खास' से विधायक आराधना मिश्रा ने अपना पद संभालने के साथ ही मीडिया से बात की। जिम्मेदारियां भी बताईं साथ ही अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और संगठन के विस्तार के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन https://samarneetinews.com/lucknow-congress-vote-chori-protest-aradhana-mishra/  ...
यूपी: अखिलेश यादव ने जेपी को दी श्रद्धांजलि-गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग

यूपी: अखिलेश यादव ने जेपी को दी श्रद्धांजलि-गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिल्ली में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी युवाओं की रिहाई की मांग की है। पूर्व सीएम ने गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, पैसों की खनक के लिए बेच डाला सेंटर उन्होंने जेपीएनआईसी की स्थिति को लेकर यूपी सरकार पर हमला भी बोला। सपा मुखिया ने कहा कि पैसों की खनक के आगे सेंटर बेचा गया है। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा। ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे गिरफ्तार छात्रों व युवाओं की तत्का...
कानपुर: स्वरूप नगर में नशेबाज चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

कानपुर: स्वरूप नगर में नशेबाज चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में शनिवार देर रात एक नशेबाज कार चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार किआ कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेल्स टैक्स रोड पर हुई घटना लोगों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत्त लग रहा था। यह घटना स्वरूप नगर में गेस्टो लीवर हॉस्पिटल से मटका चौराहा जाने वाले सेल्स टैक्स रोड पर देर रात लगभग 11 बजे हुई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा जाएगा। ये भी पढ़ें: कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा.. https://samarneetinews.com/kanpur-women-same-sex-relationship-case/ &n...
यूपी राज्यसभा: सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, BJP 8 व सपा के 2 सांसद

यूपी राज्यसभा: सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, BJP 8 व सपा के 2 सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार हैं। दरअसल, जांच में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए थे। किसी उम्मीदवार ने नामांकन भी वापस नहीं लिया। ऐसे में 10 सीटों के लिए ठीक 10 वैध उम्मीदवार ही शेष रह गए। यहां पढ़ें सभी 10 उम्मीदवारों के नाम भाजपा के निर्वाचित सदस्यों में गोपी कृष्ण पांडेय, धर्मपाल सिंह, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें वहीं सपा की ओर से राम गोपाल यादव और रिलायंस के कार्यकारी धनराज परिमल नथवानी राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। https://samarneetinews.com/5-big-up-cab...
यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन

यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए आज लखनऊ में शांति मार्च निकाला। कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर थोड़ी दूर चले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद शांति मार्च प्रदर्शन में तब्दील हो गया।  कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेसी जीपीओ लखनऊ तक शांति मार्च के लिए निकले थे। शांति मार्च लेकर निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो धरना सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया। जहां से आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का मुक्की हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेसजनों के साथ सड़क पर बैठ गईं। सड़क पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा सहित गिरफ्तार कर लिया। बस में भरकर पहले इको गार्डेन ले जाया गया। वहां से पुलि...
यूपी: मिड-डे मील घोटाले में दंपती गिरफ्तार, 20 हजार था इनाम

यूपी: मिड-डे मील घोटाले में दंपती गिरफ्तार, 20 हजार था इनाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: मिड-डे मील योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में सीतापुर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दंपती पर 20 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। सीतापुर के रामकोट थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। रामकोट थाना क्षेत्र से जुड़ा था मामला इस प्रकरण में सीओ सिटी विनय यादव का कहना है कि थाना क्षेत्र रामकोट में मिड-डे मील योजना में कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज हुआ था। ये भी पढ़ें: सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल  इसमें ग्वाल मंडी, थाना कोतवाली नगर के रहने वाले रवि मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा पर गंभीर आरोप थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों पति-पत्नी लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। https://samarneetinews.com/sitapur-ganesh-mahotsav-accid...