Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

आगरा : महिला इंस्पेक्टर और बाॅयफ्रेंड की पिटाई का मामला, जेल गए इंस्पेक्टर की पत्नी, साला-सलहज भी

आगरा : महिला इंस्पेक्टर और बाॅयफ्रेंड की पिटाई का मामला, जेल गए इंस्पेक्टर की पत्नी, साला-सलहज भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आगरा में महिला इंस्पेक्टर शैली राणा और इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई का मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मूकदर्शक बने रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस ने पिटाई करने वालों को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर पवन की पत्नी गीता नागर, पत्नी का भाई ज्वाला सिंह, भाई की पत्नी सोनिका सिंह को जेल भेजा गया है। फरार हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि हाथ मरोड़ने के दौरान महिला इंस्पेक्टर शैली का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। मारपीट करने वाले फरार आरोपियों की तलाश शुरू उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, शैली की तहरीर पर बवाल, मारपीट, जान से मारने का प्रयास और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। इससे पहले घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। दो दरोगाओ, तीन हेड कांस्टेबिलों और तीन सिपाहियों के खिलाफ निलंबन व लाइन हाज...
लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : Babu Singh Kushwaha प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है।कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित करोड़ों की इस जमीन पर बने निर्माण को भी ईडी ने तुड़वा दिया। ईडी के अधिकारी बड़ी संख्या में फोर्स और बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। दो दिन पहले लोकसभा में सपा के उप नेता बनाए गए कुशवाहा बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले ही अखिलेश यादव ने कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल का उप नेता बनाया है। इसे कुशवाहा और पिछड़े वोटों को साधने की कोशिश में देखा जा रहा है। सांसद कुशवाहा के अधिवक्ता भाई ने इसे बताया बदले की कार्रवाई उधर,...
विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज सीएम योगी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, रहा सवाल प्रतिष्ठा का, तो यहां से ज्यादा मठ में मिल जाती है। कहा कि जो करेगा वो भुगतेगा भी। दरअसल, सीएम योगी सपा नेताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा, यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी सीएम योगी ने कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा, उसे परिणाम भुगतना ही होगा। सीएम ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी। विरोधी दल के नेता सनातन पांडेय के एक सवाल के जवाब में सीएम योगी बोले कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया   कहा कि बुलडोजर निर्दोष लोगों के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है जो व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं।...
लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज उमस से लोगों को राहत मिली है, लेकिन जलभराव से दिक्कत भी हुई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घने बादल छा गए। फिर जमकर बारिश हुई। लगातार बारिश से लखनऊ विधानभवन के भीतर पानी भर गया। जलभराव जैसी स्थिति हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया। मौसम विभाग का अनावश्यक घर से न निकलने का अलर्ट उधर, मौसम विभाग ने भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। जारी एडवायजरी में कहा गया है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में न आएं। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर बढ़ने के कारण आने वाले कुछ दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ...
Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने दिलाया भारत को पहला मेडल, शूटिंग में कांस्य पदक

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने दिलाया भारत को पहला मेडल, शूटिंग में कांस्य पदक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Paris Olympics 2024 शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया। हरियाणा की मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को यह पहला मेडल मिला है। मनु ने अपने करियर के दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफलता पाई है। 12 साल बाद खत्म हुआ शूटिंग में मेडल का सूखा इसके साथ ही मनु 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मनु ने स्कूल के दिनों में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी में हिस्सा लिया। मुक्केबाजी में आंख में चोट लगने के बाद निशानेबाजी में कामयाब हुईं। लगभग 12 साल बाद शूटिंग में मेडल का सूखा भी खत्म हो गया। ये भी पढ़ें : Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत ...
सपा ने माता प्रसाद पांडे को बनाया यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

सपा ने माता प्रसाद पांडे को बनाया यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाकर अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। साथ ही यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। 7 बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे 7 बार के विधायक हैं। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्तमान में सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक हैं। पांडे को अखिलेश का काफी करीबी नेता माना जाता है। इसके साथ ही महबूब अली को विधानसभा का अधिष्ठाता मंडल, कमल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है। राकेश कुमार को उप सचेतक बनाया है। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान        ...
UP : बरेली के संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

UP : बरेली के संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली के बडे़ नेता संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल बना दिए गए हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व मंत्री भी हैं। वह बरेली से 8 बार सांसद रहे हैं। बताया जाता है कि वह बरेली शहर से राज्यपाल नियुक्त होने वाले पहले नेता बन गए हैं। दरअसल, वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक वह लगातार सांसद रहे। इस बार कट गया था सांसद का टिकट सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस से हार गए। 2014 व 2019 में वह फिर सांसद चुन लिए गए। केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी और मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। हालांकि, टिकट कटने की वजह उनकी आयु का 75 वर्ष होना बताया गया था। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान ...
अखिलेश यादव बोले, सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म करेंगे अग्निवीर योजना

अखिलेश यादव बोले, सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म करेंगे अग्निवीर योजना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि X एकाउंट पर लिखा है कि सत्ता में आते ही 24 घंटे में ‘अग्निवीर’ सैन्य भर्ती योजना को रद्द कर दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘अग्निवीर’ पर उनकी मौजूदा सरकार से भी यही मांग है कि पुरानी भर्ती फिर से बहाल की जाए। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ अग्निवीर के नाम पर छल किया है। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान ...
यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने यूपी में मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है।' उन्होंने यूपी में सीएम बदलने की चर्चाओं को गलत ठहराया। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने जयपुर में पत्रकारवार्ता में यह बात कही। कहा, लोकतंत्र में जय-पराजय दोनों.. उन्होंने कहा कि पार्टी के विषय विचाराधीन होते हैं। यूपी में होने वाले उपचुनाव में पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने वाली है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने नकारात्मक एजेंडा सेट किया है। इससे वह लोगों को गुमराह कर रही है। चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबका विश्वास है। भाजपा आस्था और परंपराओं लेकर बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में यूपी में हार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्...
अखिलेश यादव ने केशव मौर्य को बताया दिल्ली का मोहरा-वाईफाई का पासवर्ड, डिप्टी CM का पलटवार..

अखिलेश यादव ने केशव मौर्य को बताया दिल्ली का मोहरा-वाईफाई का पासवर्ड, डिप्टी CM का पलटवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा तंज कसा है। अखिलेश ने कहा है कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव दिल्ली के मोहरा बनकर रह गए हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बने हुए हैं। अखिलेश के इस तंज का केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया है। केशव मौर्य का पलटवार, कहा-कांग्रेस का मोहरा केशव ने कहा है कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा को लेकर गलतफहमी पाले हैं। साथ ही अति पिछड़ों को निशाना बनाने और अपमान करने की बजाय सपा को खत्म होने से बचाने पर ध्यान दें। डिप्टी सीएम ने कहा (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ कि भाजपा 2027 में 2017 वाली जीत दोहराएगी।  कमल खिला है खिलेगा और खिलता ...