Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

महाकुंभ: PM Modi पहुंचे प्रयागराज, 5500 करोड़ की परियोजनाओं लोकार्पण

महाकुंभ: PM Modi पहुंचे प्रयागराज, 5500 करोड़ की परियोजनाओं लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकुंभ की व्यवस्था प्रयागराज पहुंचे। पीएम ने प्रयागराज में आज संगम के पावन तट पर 13 जनवरी-2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ की सकुशल संपन्नता के लिए पूजन किया। पावन भूमि को प्रणाम करते हुए साधु-संतों को नमन भी किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। 167 परियोजनाओं का किया लोकार्पण इसके साथ ही संगम नोज पर आयोजित जनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी ने 5500 करोड़ रुपए की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें अक्षयवट, सरस्वती कूप, भरद्वाज आश्रम और बड़े हनुमान मंदिर, श्रृंगवेरपुर धाम कारिडोर प्रमुख रूप से शामिल हैं। Pm बोले, महाकुंभ एकता का महायज्ञ प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ एकता का भव्य महायज्ञ है, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। यहां अलग-अलग ...
BJP4UP: ठंड के आगाज में ठहाकों से गर्माहट की कोशिश..

BJP4UP: ठंड के आगाज में ठहाकों से गर्माहट की कोशिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, डेस्क: यूपी में ठंड के आगाज के बीच पारा नीचे लुढ़क रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा के कद्दावरों की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। प्रयागराज में महाकुंभ के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह किसी बात को लेकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स (X) एकाउंट पर शेयर किया है। इसपर लोगों के अलग-अलग खूब कमेंट्स आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: यूपी में बरेली-सीतापुर-बांदा-अमरोहा समेत इन 50 जिलों में शीतलहर-पाला की चेतावनी https://samarneetinews.com/weather-alert-warning-of-cold-wave-and-frost-in-50-districts-in-up/    ...
‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण

‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: सारी जिम्मेदारी क्या नेहरू की है, आप हमेशा पुरानी बातें करते हैं, आप अपनी बात कब करेंगे? नेहरू को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेहरू ने देश में कई PSU की स्थापना की है। आप नेहरू की भूमिका को नकार नहीं सकते। ये बातें वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में कहीं। वायनाड से जीतकर संसद पहुंची हैं प्रियंका गांधी बताते चलें कि वायनाड से 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का आज सदन में पहला भाषण था। संविधान से लेकर अडाणी तक हर मुद्दे पर सरकार पर जमकर बरसीं। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर कहा कि आप हमेश पुरानी बात करते हैं आप अपनी बात कब करेंगे। क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है। कहा-चुनाव नतीजे ये न होते तो बदल देते संविधान कहा कि अगर चुनाव के नतीजे ये नहीं होते, तो निश्चित संविधान बदल देते। किसानों के मु...
कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: आईआईटी से पीएचडी कर रही छात्रा ने कानपुर पुलिस के ACP मोहसिन खान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर में एसीपी साइबर क्राइम/कलक्टरगंज के पद पर तैनात रहे मोहसिन खान पर छात्रा ने एसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिसने मामले की जांच कराकर एसीपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खुद को कुंवारा बताकर छात्रा को फंसाया, फिर दुष्कर्म छात्रा का आरोप है कि एसीपी शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एसीपी मोहसिन खान को तत्काल प्रभाव से हाटकर लखनऊ मुख्यालय संबंद्ध कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। आरोपी ACP को पद से हटाकर लखनऊ किया संबद्ध जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ के...
UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

UP: क्या अतुल सुभाष को मिलेगा न्याय? FIR होते ही घर से रात में भागे ससुराली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Atul Subhash Suicide Case एआई (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अतुल सुभाष को न्याय मिलेगा? इसी बीच मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। अतुल सुभाष के छोटे भाई की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी, सास और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। यूपी के जौनपुर में रहने वाले अतुल के ससुराली पक्ष के आरोपी बुधवार (11 दिसंबर 2024) देर रात घर में ताला डालकर भाग गए। जज पर 5 लाख मांगने का आरोप, जांच की मांग अतुल सुभाष के साले अनुराग और सास निशा सिंघानिया गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में अतुल की सास को कुछ दूर तक पैदल चलते देखा गया। इस बीच उनका साला अनुराग बाइक लेकर आया और फिर दोनों वहां से फरार हो गए। पत्न...
प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने अतुल सुभाष के लिए उठाई आवाज, बोलीं-‘यह Video देखने के लिए कलेजा चाहिए’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर बंगलूरू में 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला पूरे देश में चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अतुल सुभाष के लिए प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने भी आवाज उठाई है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग इंजीनियर अतुल की सुसाइड का मामला दरअसल, गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष के वीडियो संदेश को देखने के लिए भी कलेजा चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'रोम-रोम हिलाने वाला वीडियो है यह! #अतुलसुभाष चला गया! क्या व्यवस्था में कोई बदलाव होने की उम्मीद है? जिस समाज में https://samarneetinews.com/painful-reason-for-my-death-is-my-wife-there-is-money-in-jeans-to-perform-last-rites-in-bareilly/ विवाह सौ...
फतेहपुर में मस्जिद पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमण की जद में आए एक हिस्से को गिराया

फतेहपुर में मस्जिद पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमण की जद में आए एक हिस्से को गिराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर-बांदा हाइवे पर फतेहपुर जिले में चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस बीच फतेहपुर के ललौली में हाइवे पर अतिक्रमण की चपेट में आए मस्जिद के एक हिस्से को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। बताते हैं कि हाइवे चौड़ीकरण योजना में अतिक्रमण की जद में आए ललौली कस्बे के सदर बाजार स्थित नूरी जामा मस्जिद का पिछला हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में था। मंगलवार सुबह प्रशासन ने इसपर बुल्डोजर चलवाया। 1 महीने पहले PWD ने दिया था नोटिस एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी विजयशंकर मिश्र की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर कार्रवाई के समय भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। साथ ही रेपिड एक्शन https://samarneetinews.com/in-meerut-comedian-suneelpal-kidnapped-released-on-road-after-taking-ransom/ फोर्स भी मौजदू रहा। बताया जाता है कि नूरी जामा मस्जिद के अतिक्रमण में होने पर मस्जिद कम...
UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ:  मुंबई के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बड़ा कांड हो गया। शो कराने के नाम पर 2 दिसंबर को बदमाशों ने उन्हें मुंबई से बुलाया। फिर उनका अपहरण कर लिया। 24 घंटे मेरठ में बंधक बनाकर रखा। 8 लाख की फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ दिया। अपहरणकर्ताओं ने बड़े ही शातिराना अंदाज में फिरौती की रकम वसूली। कैश न लेकर दो ज्वैलर्स के खातों में हस्तांतरित कराई। बदले में ज्वैलरी खरीदी। शो के लिए मुंबई से बुलाया, फिर मेरठ में बनाया बंधक जानकारी के अनुसार मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में इवेंट में प्रस्तुति देने को आमंत्रित किया गया। वह 2 दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से पहुंचे। आरोप है कि शो कराने वाले 5-6 आरोपी दिल्ली से कार से फिरौती केश में न लेकर अपहरणकर्ताओं ने खरीदे जेवर लेकर चले। फिर म...
Shocking Viral Video: गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस में आग-धमाका, देखिए ड्राइवर ने क्या किया..

Shocking Viral Video: गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस में आग-धमाका, देखिए ड्राइवर ने क्या किया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=4t9WQrLHqc0 समरनीति न्यूज, डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुल पर खड़ी एंबुलेंस आग में धू-धूकर जलते दिखाई दे रही है। फिर कुछ ही पल में एंबुलेंस में तेज धमाका होता है। वहां खड़े लोग जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। वीडियो लगभग एक माह पुराना है। यह घटना बीती 14 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुई थी। ड्राइवर ने दिखाई समझदारी, बच गई महिला और सबकी जान बताते हैं कि यह घटना उस समय हुई थी जब एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच दादावाड़ी इलाके के पास नेशनल हाइवे पर ड्राइवर को पता चला कि इंजन से एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ तेज धमाका धुंआ निकलने लगा है। वह समझ गया कि आग लग गई है। ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और तुरंत गाड़ी से उतर गया। इसके बाद महिला मरीज और अन्य लोगों को भ...
दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में DPS समेत लगभग 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते हैं कि सोमवार 9 दिसंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस, पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल समेत 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया। यह ई-मेल मैनेजमेंट को मिलते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तबतक बच्चे अपनी-अपनी क्लासों में पहुंच चुके थे। धमकी का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज दिया। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज उधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। केजरीवाल ने कहा है कि...