Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

बड़ी खबरः आगरा में 6 कोरोना वायरस के संदिग्ध मिले, दिल्ली भेजे गए

बड़ी खबरः आगरा में 6 कोरोना वायरस के संदिग्ध मिले, दिल्ली भेजे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/आगराः आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। वहां छह मरीजों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। बताते हैं कि सोमवार को जिला अस्पताल में कुल 13 लोगों की जांच हुई थी। इनकी जांच के सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। मंगलवार को जो रिपोर्ट सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। 13 में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाकी को भी एहतियात के तौर पर देख-रेख में रखा गया है। वहीं जो लोग इनसे संपर्क में आए हैं उनपर भी स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है। संपर्क में आए 15 लोगों की भी सैंपल जांच हो रही परिवार के बाकी सभी सदस्यों को घर में ही इसोलेशन केयर में रखा गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए 15 अन्य ऐसे लोग भी हैं जिनकी जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं। पुष्टि के लिए सभी मरीजों के सैंपल पुणे के नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी विभाग को भेज दिए हैं। प्रशासन ने स्...
दिल्ली हिंसा में पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख यूपी से गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में रहेगा 4 दिन

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख यूपी से गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में रहेगा 4 दिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से मंगलवार दोपहर बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली हिंसा के दौरान खुलेआम एक पुलिस सिपाही पर रिवाल्वर तानने और गोलियां चलाने वाले शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे यूपी से गिरफ्तार किया है। दरअसल, शाहरुख नाम का यह शातिर दंगाई यूपी के शामली में आकर छिप गया था। वहां से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया है। कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों ने दी यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने बाद में एक प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एसीपी अजित कुमार सिंगला ने कहा कि दंगे का आरोपी शाहरुख ने मौजपुर में पुलिस के सामने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके बाद से बरामद हुआ देशी सेमी आटोमैटिक...
दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर

दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हों और पता चला कि बेटे का पिता उसकी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया है, तो भला परिवार का क्या गुजरेगी। एक सुलझा हुआ व्यक्ति इन हालात को समझ सकता है। कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है गुजराज के सूरत जिले से। वहां एक व्यक्ति अपने बेटे की होने वाली सास को लेकर दोबारा फरार हो गया है। घटना से परिवार के लोग हैरान और परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, बल्कि शादी तय होने के बाद भी दोनों गायब हो गए थे, लेकिन लौट आए थे। अब शादी की तारीख नजदीक आई तो फिर से फुर्र हो गए। दोनों पक्ष के लोग बेहद परेशान हैं। गुजरात के सूरत में अनोखी घटना से लोग हैरान बताया जाता है कि गुजरात के सूरत के कटारगाम के रहने वाले 46 साल के हिम्मत पांडव के बेटे और नवसारी क्षेत्र की विजालपोर में रहने वाली 43 साल की महिला शोभना रावल की ब...
अब हवाई जहाज में भी Wi-Fi, चला सकेंगे फेसबुक-ट्विटर और व्हाट्सएप

अब हवाई जहाज में भी Wi-Fi, चला सकेंगे फेसबुक-ट्विटर और व्हाट्सएप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अगर आप फ्लाइट में यात्रा करते हुए बोर होते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार ने फ्लाई में भी wi-fi चलाने की इजाजत दे दी है। यानि अब आप जब हवाई जहाज में यात्रा करेंगे तो वहां फेसबुक और ट्वीटर ही नहीं बल्कि व्हाट्सएप भी चला सकेंगे। जल्द ही अब विमानन क्षेत्र में यात्रियों को यह सुविधा मिलने जा रही है। भारत सरकार ने विमानन क्षेत्र की कंपनियों को विमान में वाई-फाई यूज करने की इजाजत दे दी है। भारत सरकार ने दी परमिशन, जल्द मिलेगी सुविधा दरअसल, एक अधिकारिक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि जब आप हवाई जहाज में हों तो लैपटॅाप, स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ-साथ स्मार्टवाच और ई-रीडर जैसी जरूरत की चीजें अब इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जरूर है कि आपका फोन, लैपटाप या दूसरा कोई भी उपकरण एयरप्लेन मोड पर लगा होना चाहिए। ऐसे में पायलट की ओर से आपको यानि यात्रियों को व...
जम्मू में ‘भारत माता चौक’ हुआ सिटी चौक का नाम

जम्मू में ‘भारत माता चौक’ हुआ सिटी चौक का नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्र शासित राज्य जूम्मू-कश्मीर में बदलाव की बयार देखते बन रही है। 370 हटाने के फैसले का लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया था। इसी क्रम में कई और चीजें भी बदल रही हैं। जम्मू के सिटी चौक का नाम बदलकर अब भारत माता चौक कर दिया गया है। बताते हैं कि बीजेपी के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम की आम सभा एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद चौक का नाम बदला गया। एक और चौक का नाम हुआ 'अटल चौक' रविवार को अधिकारियों ने यह बात बताई। बताया जा रहा है कि इस बदलाव पर स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। लोग कर रहे हैं इस फैसले का स्वागत ज्यादातर लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने विकास और स्वच्छता की भी मांग उठाई है। उधर, बीजेपी की वरिष्ठ नेता तथा जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने कहा है कि उन्होंने चार महीने पहले आम सभा में प्रस्ताव दिया था। ये भी प...
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वेः इसलिए है मोदी सरकार की अनमोल सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रकूट के गोंडा गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। चित्रकूट के दूरस्थ ग्रामीण इलाके भरकूप के पास स्थित गोंडा में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री के स्वागत को उमड़ पड़ी थी। जानकारों की माने तो करीब 3 लाख के आसपास भीड़ वहां जुटी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। कहा कि यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के साथ-साथ देश का भी भाग्य विधाता बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात यूं ही नहीं कही। इसमें कोई दो राय नहीं कि आने वाले वक्त में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस क्षेत्र के विकास का आधार होगा। इस पूरे एक्सप्रेस-वे को एक नजर में जानिए। एक्सप्रेस-वे कितनी है लंबाई, कहां से शुरू और कहां पर खत्म.. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 296 किलोमीटर है। इसके जरिए चित्रकूट, बांदा और महोबा, हमीरप...
‘गंदी बात’ फेम Actress अन्वेषी जैन बनीं बोल्ड डिजिटल सेंसेशन

‘गंदी बात’ फेम Actress अन्वेषी जैन बनीं बोल्ड डिजिटल सेंसेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बेहद बोल्ड वेब सीरीज गंदी बात 2 में एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी के साथ लेस्बियन सीन करके सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस अन्वेषी जैन नया डिजिटल सेंशन बनकर उभरी हैं, जिनका हाट बोल्ड अवतार फैंस के दिलों पर चाकू चला रहा है। बोल्ड फोटोज को लेकर फिर सुर्खियों में आईं वह अपनी फोटोज को लेकर फिर चर्चा में हैं। खुद अन्वेषी ने अपने फैंस के लिए खुद की बोल्ड फोटोज वाले कई पेज सोशल मीडिया पर बनाए हैं। उनके फैंस उनकी फोटोज पर ताबड़तोड़ रिएक्ट भी कर रहे हैं। देखते ही देखते उनके लाखों फैंस हो गए हैं। फैंस के लिए बनाए हैं कई सोशल मीडिया पेज अपने फैंस के लिए बोल्ड एक्ट्रेस इतनी एक्साइटेड हैं कि उन्होंने इंस्टा पर खुलकर लिखा है कि जल्द ही वह 19 लाख फैंस तक अपनी पहुंच बना लेंगी। इसकी वजह यह भी है कि अन्वेषी जैन ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस...
चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास, जय श्रीराम के नारे गूंजे

चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास, जय श्रीराम के नारे गूंजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, चित्रकूट/बांदाः आज शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज से सीधे चित्रकूट के भरतकूप स्थित गोंडा गांव पहुंचे। विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले चित्रकूटधाम की प्रदर्शनी को देखा। फिर उन्होंने बटन दबाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाखों की भीड़ पहुंची। तीनों पंडाल खचाखच भरे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम में लाखों की भीड़ जुटी। इसे लेकर भाजपा संगठन के लोग गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री योगी ने प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिह्न भेंट करके पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भारत माता की जय और जय श्री राम के नारो...
प्रयागराज पहुंचे में पीएम मोदी बोले, करोड़ों देशवासियों की रक्षा पहली प्राथमिकता

प्रयागराज पहुंचे में पीएम मोदी बोले, करोड़ों देशवासियों की रक्षा पहली प्राथमिकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः आज प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासियों की सुरक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी आज यहां शनिवार को वायुसेना के विशेष विमान से सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचे कार्यक्रम स्थल परेड मैदान वहां से विशेष हेलीकाप्टर से परेड मैदान पहुंचे। वहां एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 300 दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 10 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया। बोले, संगमनगरी में आने से मिलती है असीम उर्जा अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना और उनकी सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने...
बेडरूम सीन्स से थकीं एक्ट्रेस एंड्रिया जेरेमियाह बोलीं, फीस कम सही पर रोल अच्छा दो

बेडरूम सीन्स से थकीं एक्ट्रेस एंड्रिया जेरेमियाह बोलीं, फीस कम सही पर रोल अच्छा दो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड की तरह साउथ इंडियन सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस एंड्रिया जेरेमियाह अपनी अदाओं और बोल्डनेस के चलते लाखों लोगों की पसंद बनी हुई हैं। उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है, बल्कि फोटो शेयर होते ही हजारों-लाखों लाइक आने लगते हैं। उनकी फिल्में देखने वाले भी लाखों में हैं। अच्छे रोल के लिए फीस कम करने को तैयार हैं एंड्रिया हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है। इस बोल्ड एक्ट्रेस एंड्रिया जेरेमियाह ने कहा कि वह अब बेडरूम सीन करते-करते थक सी चुकी हैं। एक इंटरव्यू में एंड्रिया जेरेमियाह ने कहा कि उनके पास जो रोल आफर आ रहे हैं, वे ज्यादातर बेडरूम सीन्स वाले होते हैं। इंटरव्यू में कहा बेडरूम सीन्स करते-करते हो चुकी हैं बोर कहा कि वह अब ऐसे सीन्स करते-करते थक चुकी हैं। वह कुछ अच्छे रोल करना चाहती हैं। बोल्ड सीन्स देने के लिए पहचाने जाने वाली एंड्रिया जेरेमिया...