Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

अभिनेता धर्मेंद्र को ऋषि कपूर के जाने से सदमा, ट्विटर पर लिखा..

अभिनेता धर्मेंद्र को ऋषि कपूर के जाने से सदमा, ट्विटर पर लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पूरा फिल्मी जगत सदमे में है। 30 अप्रैल को उनके निधन के बाद पूरा फिल्मी जगत शोक में डूबा है। ऋषि कपूर से पहले अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था। फिल्मी जगत के सुपर स्टार हैंडशम हीरो धर्मेंद्र को भी ऋषि कपूर के निधन से गहरा सदमा लगा है। धर्मेंद्र ने लिखा बेटे जैसा था ऋषि धर्मेंद्र ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है, सदमे के बाद सदमा, रिशी भी चला गया। उसने कैंसर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे जैसा था, उनके परिवार के साथ उनकी प्रार्थना है। महान अभिनेता धर्मेंद्र ने लिखा है कि वह ऋषि की मौत की खबर सुनकर टूटा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। उनकी बातों से साफ है कि वह ऋषि की मौत से कितना दुखी हैं। अपनी इस पोस्ट के साथ ट्वीटर पर धर्मेंद्र ने ऋषि के साथ फोटो भी शेयर की है। ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि क...
दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्मी जगत से देश को स्तब्ध करने वाली एक दुखद खबर आई है। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। उनके भाई रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर की मौत की पुष्टि की है। 67 साल के ऋषि कपूर के करोड़ो फैन और पूरा देश उनकी मृत्यु की खबर से हिल गया है। फिल्म अभिनेता बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अभिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ऋषि कपूर की मौत की खबर से वह पूरी तरह टूट गए हैं। मुंबई के अस्पताल में थे भर्ती उनके निधन की सूचना से पूरे बालीवुड में शौक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि ऋषि दा की मृत्यु की खबर सुनकर उनको लग रहा है कि जैसा कि वह कोई बुरा सपना देख रहे हैं। वहीं क्रिकेट जगत की शख्सियत वीरेंद्र सहबाग ने लिखा है कि आपको भुलाया नहीं जा सकता है। ये भ...
बाॅलीवुड एक्टर इरफ़ान ख़ान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

बाॅलीवुड एक्टर इरफ़ान ख़ान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
  समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का आज बुधवार को निधन हो गया। 53 साल की उम्र में इस अभिनेता ने कैंसर से जूझते हुए अंतिम सांसें लीं। फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उनका निधन दिल्ली के कोकिना बेन अस्पताल में हुआ है। बुधवार को मुंबई में हुआ निधन इसके साथ ही इरफ़ान ख़ान के निधन को लेकर ऑफ़िशियल बयान भी जारी हुआ है। बताते चलें कि इरफान एक शानदार अभिनेता थे और उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिका अदा की है। उन्हें दो साल पहले 2018 में न्यूरो इंडोक्राइन ड्यूमर नामक बीमारी होने की बात पता चली थी। यह खबर फिल्मी जगत के लिए एक बड़ा झटका थी। इरफान को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वह इलाज के लिए लंदन गए थे। फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम', तथा 'हिंदी मीडिया' और 'पान सिंह तोमर' उनकी यादगार फिल...
Corona Virus Update: यूपी में एक और मौत, कुल 2059 हुए पाॅजिटिव केस

Corona Virus Update: यूपी में एक और मौत, कुल 2059 हुए पाॅजिटिव केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में कोरोना संकट का प्रकोप जारी है। संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को यूपी के बरेली में कोरोना से एक युवक की मौत हो गई। यह बरेली में कोरोना से पहली और प्रदेश में 35वीं मौत बताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2059 तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि प्रदेश के कोरोना प्रभावित कुल 60 जिलों में 53 में ही अब एक्टिव केस बाकी हैं। अच्छी बातः 463 लोग ठीक होकर घर भी लौटे कोरोना संकट के बीच अच्छी बात यह है कि सरकार के जबरदस्त प्रयासों से 463 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। अब 1557 मामले ही बचे हैं। कोरोना संक्रमितों की पूरे आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 401 संक्रमित लोग राजधानी लखनऊ और आगरा में हैं। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना जहां यह संख्या 215 हो गई है...
लॉकडाउन में स्कूल में रुकी महिला से गैंगरेप, तीन पर आरोप

लॉकडाउन में स्कूल में रुकी महिला से गैंगरेप, तीन पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए लाकडाउन लागू है, लेकिन अपराधियों का दुस्साहस फिर भी बढ़ा हुआ है। खासकर महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लाकडाउन से बचने के लिए एक महिला ने स्कूल में शरण ली, तो वहां तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। वहीं 40 साल की इस महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है। घटना राजस्थान की है। तीन लोगों पर मुकदमा, तीनों गिरफ्तार बाटोद थाना पुलिस के डीएसपी पार्थ शर्मा का कहा है कि गुरुवार की रात एक महिला बाटोद थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में लाकडाउन के चलते ठहरी थी। इसी दौरान कथिततौर पर महिला ने खुद के साथ गैंगरेप होने का आरोप लगाया है। बताया कि पीड़ित महिला ने शुक्रव...
लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

लखनऊ पुलिस ने बाॅलीवुड सिंगर कनिका के घर चस्पा किया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संक्रमण फैलाने के मामले में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब लखनऊ पुलिस कनिका का बयान दर्ज करेगी। अस्पताल से ठीक होकर घर लौटीं कनिका के घर के बाहर लखनऊ पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। सिंगर कनिका को थाने आकर बयान देने का नोटिस भेजा गया है। इस मामले में राजधानी के कृष्णानगर थाने के एसीपी दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि सिंगर कनिका कपूर को लिखित बयान के लिए बुलाया गया है। सिंगर के लिखित बयान दर्ज करेगी लखनऊ पुलिस कहा कि इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, रविवार को बाॅलीवुड की सिंगर कनिका ने ट्विटर पर अपनी बात कही है। बताते चलें कि सिंगर कनिका पर आरोप है कि विदेश यात्रा से लौटकर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन न करके देशभर में पार्टियां कीं। बाद में वह कोरोना पाजिटिव पाई गईं। इससे देशभर में हड़कंप मच गया था। सरोजनीनगर थाने में दर्ज ह...
CM योगी ने ऐसा दिया विपक्ष को जवाब, प्रियंका भी बोलीं-साधुवाद

CM योगी ने ऐसा दिया विपक्ष को जवाब, प्रियंका भी बोलीं-साधुवाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट से दो-दो हाथ कर रही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में फंसे लगभग 8 हजार छात्र-छात्राओं को वहां से वापस यूपी लाकर उनके घर पहुंचाया। काम अच्छा था, इसलिए विपक्ष सीधेतौर पर बुराई नहीं कर सका तो सरकार को घेरने के लिए मजदूरों को भी वापस लाने की मांग उठानी शुरू कर दी। विपक्ष का इरादा सरकार की मुसीबत बढ़ाने का था, क्यों कि लाखों मजदूरों को कोरोना संकट के बीच वापस लाने का काम इतना आसान नहीं है। इसमें कई व्यवहारिक दिक्कतें थीं। खासकर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने का डर भी है। दूसरे प्रदेशों से मजदूरों को लाएगी सरकार इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई। यहां तक कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार को साधुवाद दिया। सीएम ने ऐसा फैसला किया कि अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। दरअसल, मु...
दुखद खबरः सीएम योगी के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती

दुखद खबरः सीएम योगी के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सोमवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही सभी पार्टी नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए दुख जताया है। बताते चलें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह विष्ट को 13 मार्च को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 89 वर्ष के थे और वनविभाग के सेवानिवृत रेंजर थे। आज सुबह 10.40 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से यूपी के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के लोग दुखी नजर आए। सभी ने शोकसंवेदनाएं भी प्रकट कीं। 13 मार्च से दिल्ली के एम्स अस्पताल में थे भर्ती वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी थी। एम्स के गेस्ट्रो विभाग के डाक्टर विनीत आहूजा उनका इलाज कर रहे थे। उनको किडनी और लिवर की बीमारी थी। रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद ...
Lockdown: यूपी में इन 19 जिलों को  बहुत राहत नहीं, योगी सरकार का फैसला

Lockdown: यूपी में इन 19 जिलों को बहुत राहत नहीं, योगी सरकार का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 14 अप्रैल को देश को संबोधित करते हुए लाॅकडाउन के दूसरे चरण का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कह दिया था कि 20 अप्रैल तक हर राज्य के जिले, थानों तक निगरानी की जाएगी। कुछ जगहों पर लॉकडाउन में शर्तों के साथ थोड़ी छूट दी जाएंगी। वहीं कोरोना को लगातार जड़ से मिटाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। यूपी सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी कीमत पर जनता को कोरोना के प्रकोप से बचाया जाए। ऐसे में हर संभव कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। 10 से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति वाले जिले संवेदनशील इसी क्रम में राज्य के कुछ जिलों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण फिलहाल लाॅकडाउन से राहत नहीं दी जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी ने साफ कर दिया है कि कोरोना में छूट को...
यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, महानिदेशक परिवार कल्याण हटाए गए

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, महानिदेशक परिवार कल्याण हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से शनिवार देर शाम एक बड़ी खबर आई है। शासन ने महानिदेशक परिवार कल्याण डा. बद्री विशाल को उनके पद से हटा दिया है। अब उनको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वहीं चार्ज निदेशक संक्रामक रोग डा. मिथलेश चतुर्वेदी को महानिदेशक परिवार कल्याण का भी चार्ज सौंप दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि डा. मिथलेश जल्द से जल्द चार्ज लेकर शासन को इस संबंध में सूचित करें। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। डा. मिथलेश को सौंपा गया अतिरिक्त चार्ज साथ ही कहा गया है कि इसके लिए डा. मिथलेश को अलग कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति अस्थाई तौर पर हुई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। उधर, एकाएक इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि सरकार कोरोना संकट से निपटन...