Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूरा का पूरा देश इस वक्त भगवान राम की धुन में रमा हुआ है। 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन ने जैसे सभी के मन में राम नाम की महिमा जगा दी है। हर कोई राम में रमा सा दिखाई दे रहा है। कई अलग बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला भोले की नगरी वाराणसी में भी सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती ने अपने हाथ पर श्री राम के नाम का टेटू लिखाया है। यह टेटू इस युवती ने परमानेंट बनवाया है। यानि कभी न मिटने वाला है। इसको लेकर पूरे इलाके में काफी चर्चा रही। लोगों ने कहा कि मुस्लिम युवती ने वाकई आपसी भाईचारे के प्रतीक वाला कदम उठाया है।   राम भक्त है मुस्लिम महिला इक्रा खान  इस युवती ने एकता की ऐसी मिसाल कायम की है कि हर कोई उसकी चर्चा कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि यह गंगा जमुनी तहजीब है। इस युवती का नाम इक्रा खान है जो एक राम भक्त है। बताते हैं कि उसका सपना रहा है कि अयोध...
Actor सुशांत सिंह के पिता ने Actress रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लिखाई FIR

Actor सुशांत सिंह के पिता ने Actress रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लिखाई FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने बिहार के पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रिया चत्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया के साथ उसके माता-पिता और भाई के अलावा और भी लोग नामजद किए गए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत के एकाउंट से पैसे भी ट्रांसफर किए हैं। बताते हैं कि मुकदमा संख्या 241/20 के तहत दर्ज मामले में अभिनेता सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्र रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बेटे के पैसे निकाले और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया भी है। अब इस मामले की जांच को पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पहुंची है। बताया जाता है कि आईपीसी की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत यह मामला दर्ज हुआ है। इसमें सुशांत के पिता की ओ...
UP : पेंट में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़कर खड़ा रहा युवक

UP : पेंट में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़कर खड़ा रहा युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जिंदगी में कुछ वाक्या ऐसे हो जाते हैं जो सुनने में काफी अटपटे और काल्पनिक लगते हैं, लेकिन होते बिल्कुल सच हैं। इनकी हकीकत तो वहीं समझ सकते हैं जिनपर गुजरती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर जिले में सामने आया है। जहां सोते वक्त एक युवक की जींस में कोबरा सांप घुस गया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी स्थिति संभालती रही। युवक के साथ-साथ देखने वालों की भी अटकी रहीं सांसें स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई। एंबुलेंस भी मंगा ली गई। करीब 8 घंटे बाद सपेरों ने मशक्त करके सांप को युवक की पेंट से बाहर निकाला। 7 घंटे तक युवक खंभा पकड़ कर खड़ा रहा। गनीमत रही कि सांप ने उसे काटा नहीं और उसकी जान बच गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं युवक ने कहा कि उसने बीते 7-8 घंटे बेहद डर के बीच गुजारे हैं। पुलिस, सैकड़ों की भीड़ के ...
अस्पताल से कोरोना पाॅजिटिव CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे पहली वर्चुअल कैबिनेट

अस्पताल से कोरोना पाॅजिटिव CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे पहली वर्चुअल कैबिनेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से संक्रमित हैं। इस वक्त वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसके बाद भी उनको अपने काम के प्रति काफी चिंता है। यही वजह है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा लेंगे। हालांकि, वह वर्चुअल कैबिनेट करेंगे। इसलिए सुबह करीब साढ़े 9 बजे पहले ट्रायल मीटिंग होगी। इसके बाद 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है जहां कैबिनेट की मीटिंग वर्चुअल ढंग से हो रही है। लगातार एक्टिव हैं शिवराज सिंह बताया जाता है कि एमपी के सभी मंत्रियों को वर्चुअल कैबिनेट की सूचना भेजी जा चुकी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली यह कैबिनेट बैठक अपने तय समय पर होगी। बताते चलें कि वैसे तो मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पता...
यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार

यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज रविवार को यूपी में पुलिस ने छापा मारकर एक फ्लैट में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के साथ कुल 15 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें 7 युवक हैं और कुल 8 युवतियां भी हैं। यह सेक्स रैकेट दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में चल रहा था। इसकी संचालक महिला थी जो घर से ही पूरे रैकेट का संचालन करती थी। साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव में एक घर पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ अश्लीलता का सामान भी मिला। सूचना पर पुलिस ने मारी रेड बताते हैं कि पुलिस ने वहां से कुल 7 युवक और 8 युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का ...
UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार

UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना संकट के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक निजी कंपनी में काम करने वाली कोरोना पाॅजिटिव 28 साल की युवती से एक डाक्टर ने रेप का प्रयास किया। दरअसल, युवती कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी, इसलिए अस्पताल में इलाज करा रही थी। 19 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई इस युवती ने डाक्टर पर छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डाक्टर को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। यह पूरा मामला अलीगढ़ जिले का है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया बताया जाता है कि अलीगढ़ के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना पाॅजिटिव युवती को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। आरोप है कि एक डाक्टर ने उसे दो बार गलत ढंग से छूते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती का आरोप है कि डाक्टर न...
अपडेट- गाजियाबाद पत्रकार मर्डर केसः पत्नी को नौकरी व परिवार को 10 लाख, सीएम योगी की घोषणा

अपडेट- गाजियाबाद पत्रकार मर्डर केसः पत्नी को नौकरी व परिवार को 10 लाख, सीएम योगी की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गाजियाबाद में बेटियों के सामने गोली मारकर पत्रकार की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही पुलिस को हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की निशुल्क पढ़ाई भी साथ ही बच्चों की निशुल्क पढ़ाई के साथ-साथ उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार की आर्थिक मदद को 10 लाख रुपए दिए जाने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि पत्रकार विक्रम परिवार में इकलौते कमाऊ थे और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।...
Actress बिपाशा बसु की नई पिंक शर्ट फोटो ने मचाई धूम

Actress बिपाशा बसु की नई पिंक शर्ट फोटो ने मचाई धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर छाए रहना अच्छी तरह से जानती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस इन फोटोज और वीडियोज को जमकर लाइक भी करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एंस्टाग्राम पर बिपाशा बसु के 80 लाख से ज्यादा फैंस इस वक्त हैं जो उनकी हर फोटो पर बड़े ही प्यार से लाइक देते हैं और रिएक्ट भी करते हैं। अब एक्ट्रेस बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने एक हाट फोटो शेयर की है जिसमें वह पिंक शर्ट में नजर आ रही हैं। उनके इस पिंक शर्ट वाले बोल्ड अवतार की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस बिपाशा ने कैप्शन में एक शब्द लिखा है, '..मूड..खुद को प्यार करो।' बिपाशा के इस ग्लैमरस लुक को देखकर उनके पति करण भी खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने कमेंट्स किया है डैम्म..। आ...
MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह 85 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट करते हुए साझा की। उनकी हालत बीते कई दिनों से बेहद चिंताजनक थी। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। सोमवार को मेदांता अस्पताल की ओर से एक बुलेटिन भी जारी हुआ था। इसमें उनकी हालात गंभीर बताई गई थी। 11 जून को मेदांता में हुए थे भर्ती वह बीती 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद 15 जून से उनकी तबियत ज्यादा खबर हो गई थी। बताते चलें कि मूल रूप से यूपी की राजनीति में सक्रिय रहने वाले लाल जी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के सहयोगी रहे। उन्होंने लखनऊ से 15वीं लोकसभा का चुनाव भी जीता था। बाद में 2018 में उनको बिहार का गवर्नर बनाया गया। इसके बाद 20...
शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल

शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अक्सर इस तरह की खबरें मिल जाती हैं कि गंभीर रूप से बीमार को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। पीड़ित को उसके परिजन कंधे पर या ठेले पर उठाकर अस्पताल ले जाते हैं। इसी सबके बीच एंबुलेंस से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एंबुलेंस में सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया है। इतना ही नहीं इसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस के भीतर महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए दिखाई दे रहा है। मामला यूपी के रामपुर जिले से जुड़ा है। वहीं अधिकारी मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया विभाग दरअसल, यूपी के रामपुर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें 108 एंबुलेंस के भीतर एक स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ रंगरेलियां मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते त...