Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

दिल्ली में बारिश, UP में अलर्ट, इन जिलों में और गिरेगा तापमान..

दिल्ली में बारिश, UP में अलर्ट, इन जिलों में और गिरेगा तापमान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज रविवार सुबह दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के साथ ही यूपी, हरियाणा और राजस्थान में 3 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा यूपी के कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नोएडा के साथ ही गाजियाबाद, बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मोदीनगर के साथ-साथ हाथरस शामिल हैं। इसी तरह यूपी के अमरोहा, खुर्जा, किशनगंज, मुरादाबाद के साथ-साथ चंदौसी, आगरा में हल्की बारिश हो सकती है। ये भी पढ़ें : UP Panchyat Chunaav-2021 : बोर्ड एग्जाम से पहले गांवों में बन जाएगी सरकार, पढ़िए खास खबर.....
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है। कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, क्योंकि उनको भाजपा पर कतई भरोसा नहीं हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी अब वही सरकार वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए इतनी बड़ी श्रंखला क्यों बनवा रही है। कहा कि ताली और थाली से ही कोरोना को भगा दें। सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि उनको बीजेपी सरकार पर कतई भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह कोरोना वैक्सीन अभी नहीं लगवाएंगे। कहा, सरकार आने पर सभी को मुफ्त वैक्सीन पूर्व सीएम ने कहा कि "मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा।" इतना ही नहीं, कहा कि वह भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। जब उनकी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई ...
दर्दनाक : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पति के सामने ही कार में जिंदा जलकर पत्नी की मौत, सेंट्रल लाॅक..

दर्दनाक : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पति के सामने ही कार में जिंदा जलकर पत्नी की मौत, सेंट्रल लाॅक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 3 बजे हुए हादसे ने हर किसी को झंकझोरकर रख दिया। दरअसल, फतेहाबाद क्षेत्र में हुए एक नवविवाहिता की उनके पति के सामने ही कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताते हैं पति ने पत्नी को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लाक खराब हो जाने के कारण वह कुछ नहीं कर सके। पीड़ित पति का कहना है कि हाइवे पर आसपास कोई पत्थर भी उनको नहीं दिखा, इसलिए वह शीशा भी नहीं तोड़ सके। सबकुछ देखते ही देखते खत्म हो गया। पिछले महीने ही हुई थी शादी बताया जाता है कि लखनऊ के मोहनलालगंज के रहने वाले विकास की पिछले महीने ही 2 दिसंबर को शादी हुई थी। उनकी पत्नी लखनऊ के कृष्णा नगर की रहने वाली थीं। दोनों 30 दिसंबर को मथुरा-वृंदावन भगवान के दर्शन के लिए गए थे। वहां से रात में वापस लखनऊ लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दे...
Update : बांदा में CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई की पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Update : बांदा में CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई की पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : 50 से अधिक बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के जेई के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने पति के पाप को छिपाने के आरोप में उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। विभाग से निलंबित और जेल में बंद जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती को सीबीआई के सीओ अमित कुमार ने धारा 17 पास्को एक्ट व धारा 120बी IPC के तहत गिरफ्तार किया है। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा सीबीआई ने जेई की पत्नी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी। अदालत ने आरोपी महिला को 4 जनवरी 2021 तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताते चलें कि बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन को बीती 17 नवंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। बताते हैं कि नरैनी कस्बे के जवाहर नगर मुहल्ले से आरोपी दुर्गावती को गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें : Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोष...
बड़ी खबर : बांदा में मां व 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

बड़ी खबर : बांदा में मां व 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। सर्दी से बचने के लिए एक परिवार ने आग जलाई थी जिसकी चिंगारी से एक मां और उनके 3 बच्चों की जलकर मौत हो गई। तड़के सुबह हुए इस अग्निकांड में महिला और उनके तीनों बच्चों के शवों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। परिवार के मुखिया कल्लू यादव जयपुर में रहकर काम करते हैं। उनको घटना की जानकारी दी गई। वह भी घर पहुंच रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उचित मदद के निर्देश दिए हैं। मर्का थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र में दुबे का पुरवा मजरा के रहने वाले कल्लू राजस्थान के जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी संगीता (35) अपने 3 बच्चों के साथ घर में थीं। तीनों बच्चों, बेटी अंजली (9), आशीष (6) और छोटी (3) के साथ मां घर में सो रह...
UP पंचायत चुनाव : बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक माननीयों की उड़ी नींद, वजह है CM योगी का यह फैसला..

UP पंचायत चुनाव : बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक माननीयों की उड़ी नींद, वजह है CM योगी का यह फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक फैसले से भाजपा के कई माननीयों की नींद उड़ी हुई है। दरअसल, इन माननीयों में ऐसे मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हैं जो पंचायतों पर भी अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। बीती 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी ने बैठक करते हुए फैसला लिया था कि आने वाले पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। मतलब साफ है कि पार्टी नेताओं की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर लगाम कसने के साथ ही पार्टी में बढ़ते नजर आ रहे परिवारवाद पर रोक लगे। यूपी का बुंदेलखंड हो या पूर्वांचल, जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लाक प्रमुख तक के पद पर माननीयों के रिश्तेदार जमे बैठे हैं। अब ऐसे माननीय पार्टी प्रदेश कार्यालय से लेकर संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात में व्यस्त हैं। फतेहपुर में मंत्री का भतीजा ब्लाक प्रमुख, बहू सदस्य यूपी के कई जिलों में मंत्री, सांसद औ...
Bollywood : क्रिसमस पर Actress शमा सिकंदर का ग्लैमरस पोल डांस, देखिए फोटोज..

Bollywood : क्रिसमस पर Actress शमा सिकंदर का ग्लैमरस पोल डांस, देखिए फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अपनी बोल्डनेस और हाट इमेज के लिए पहचानी जाने वाली बालीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने फिर धमाल मचाया है। इस बार क्रिसमस के मौके पर शमा एक बेहद हाट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह पोल डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में शमा हाट ही नहीं, बल्कि काफी ब्यूटीफुल भी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, पोल डांस के जरिए शमा सिकंदर खुद को फिट भी रख रही हैं। अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट रहने वालीं एक्ट्रेस शमा दुबई में अपनी छुट्टी के बीच पोल डांस कर रही हैं। इन फोटोज को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इतना ही नहीं शमा ने पोल डांस करते हुए खुद का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन लिखा कि 'अपनी सीमाओं को जरूर आजमाएं, इसके बाद आप चौंक जाएंगे.. ओफ्फ़ो सो थ्रिलिंग...सो फन।' बताते चलें कि एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने बालीवुड की कई चर्चित फिल्मों में खास र...
Atal Bihari Vajpai Jayanti: PM मोदी ने जारी की नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को धनराशि

Atal Bihari Vajpai Jayanti: PM मोदी ने जारी की नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को धनराशि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि से मिलने वाली वित्तीय लाभ की किस्त किसानों के खातों के लिए जारी कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बटन दबाया। इसके साथ ही 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचा दिए गए। प्रधानमंत्री ने किसानों को किया संबोधित प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के 6 राज्यों में किसानों के साथ संवाद भी किया। किसानों ने प्रधानमंत्री की बातों को बड़े ध्यान से सुना। यूपी में बुंदेलखंड समेत सभी जिलों में 2500 से ज्यादा जगहों पर किसानों के लिए प्रधानमंत्री को सुनने की व्यवस्था की गई थी। ये भी पढ़ें : CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में ...
UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : आज गुरुवार सुबह यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। घर से कोचिंग पढ़ने जा रहे करीब 1 दर्जन छात्रों को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में हुआ हादसा यह हादसा महोबा जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुंगिरा गांव में सुबह-सुबह हुआ। हादसे का शिकार हुए छात्र इंटर और हाई स्कूल के बताए जा रहे हैं। हादसे से छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजन और गांव के लोग मौके पर जुट गए। सभी दोषि चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा और स्थिति को संभाला। चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्...
Uttarakhand PCS-J : कानपुर की हर्षिता ने 4 रैंक पाकर बढ़ाया शहर का मान

Uttarakhand PCS-J : कानपुर की हर्षिता ने 4 रैंक पाकर बढ़ाया शहर का मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सिविल लायंस में रहने वाली हर्षिता शर्मा ने अपनी मेहनत से उत्तराखंड PCS-J की परीक्षा में 4 रैंक हासिल की है। ऐसा करके उन्होंने पूरे कानपुर शहर का नाम रोशन किया है। कानपुर की इस बेटी ने अपने पिता नवल किशोर शर्मा के उस सपने को भी पूरा किया है, जो वह बेटी के लिए देखते रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी की इस सफलता पर पूरे परिवार को बधाईयां मिल रही हैं। पिता का सपना था, बेटी बने जज दरअसल, उनके पिता कोरियर के व्यवसाय से जुड़े हैं, लेकिन उनका सपना था कि उनकी बेटी जज बने। वह सिविल लायंस में पिता और मां सुलोचना देवी व दो बड़े भाइयों के साथ रहती हैं। उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ देहरादून से बीबीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। फिर दूसरी ही कोशिश में पीसीएस जे में सफलता हासिल कर ली। ये भी पढ़ें : IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किय...