Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो..

थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही यूपी पुलिस की कर्तव्यहीनता किसी से छिपी नहीं है। ऐसी ही गैरजिम्मेदारी का शिकार हुए एक पति-पत्नी ने थाने के भीतर खुद को जिंदा फूंक डाला। दोनों का 15 साल का बेटा रोता-बिलखता हुआ वीडियो बनाता रहा। यह दिल दहला देने वाला घटनाक्रम बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे यूपी के मथुरा जिले के सुरीर थाने में घटित हुआ। पड़ोसी के सताए दंपती की रिपोर्ट नहीं लिख रही थी पुलिस   दोनों पति-पत्नी को जलता हुए देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने कंबल और पानी डालकर आग बुझाई। बाद में पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया। हालांकि बाद में यू-ट्यूब से उसे हिंसक करार देते हुए हटा दिया गया। मामले में चौकी इंचार्ज दीपक नागर को लापरवाही के लिए निलंबित कर द...
शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षकों को तबादले पर बड़ी राहत दी है। अब पुरुष शिक्षक जहां 3 साल में अपना तबादला करा सकेंगे तो वहीं महिला शिक्षिकाएं अब 1 साल में अपना तबादला करा सकेंगी। इसके लिए अक्टूबर में आवेदन लिए जाएंगे। इस आश्य की जानकारी देते हुए आज प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा सतीश चंद्र द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। दरअसल, अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री द्विवेदी ने मीडिया से रूबरु होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। 4 हजार फर्जी शिक्षकों होंगे बाहर  शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे में बड़ा अभियान चला कर फर्जी शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कहा कि एसआईटी ने पूरे प्रदेश में करीब 4000 फर्जी शिक्षकों की पहचान की है, जिनको हर हाल में विभाग से बाहर किया जाएगा। तबादला नीति पर कहा कि पारदर्शी नीति विकसित करते हुए इंडेक्स सिस्टम लागू...
बांदा में चोरी की 8 बाइकों के साथ 6 गिरफ्तार, पुलिस भेज रही जेल

बांदा में चोरी की 8 बाइकों के साथ 6 गिरफ्तार, पुलिस भेज रही जेल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया है कि उसने खुरहंड चैराहे से चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वे सभी बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। उनकी पहचान राजकुमार, संतू, बाबू, जन्नत निवासीगण ग्राम बहेरी (गिरवां), राजकुमार श्रीवास निवासी लालथोक अतर्रा तथा छंगू राजपूत निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई। पुलिस का दावा, बेचने जा रहे थे बाइकें   पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों ने बाइकें चोरी की होने की बात कहते हुए बताया है कि वे लोग बाइकें बेचने जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लोगों के बताने पर उनके एक ओर साथी बहेरी के रहने वाले राजकुमार के घर से पांच और चोरी की बाइकें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसओ अरविंद त्रिवेदी, दरोगा रमाकांत शुक्ल, रवींद्र सिंह आदि की खास...
विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर दिया आशीर्वाद 

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर दिया आशीर्वाद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली सिंधु के साथ मुलाकात के वक्त कोच पुलेला गोपीचंद्र और मिस किम भी मौजूद रहीं। मंगलवार को ही अपनी विदेश यात्रा पूरी करके लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को मेडल पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी ने मुलाकात पर जताई खुशी    पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि सिंधु भारत का गौरव हैं और एक चैंपियन भी, जिन्होंने देश के लिए एक स्वर्ण पदक ही नहीं, बल्कि बेशुमार सम्मान भी जीता है। कहा कि पीवी सिंधु से मिलकर बहुत खुशी हुई। बताते चलें कि इससे पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सिंधु का सम्मान किया। साथ ही सिंधु को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। स्विटजरलैंड में जीती विश्व चैंपियनशिप    बताते चलें कि भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने स...
महोबा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय  राजमार्ग पर पुल ढहने से यातायात पूरी तरह से ठप, सैकड़ों वाहन खड़े..

महोबा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल ढहने से यातायात पूरी तरह से ठप, सैकड़ों वाहन खड़े..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में भरवारा गांव के पास अर्जुन सहायक परियोजना का पुल तेज बरसात में बीती रात ढह गया। इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्यालय से लोगों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। वहीं सैकड़ों लोग बीच में फंस गए हैं। बीती रात तेज बारिश में बहा पुल  हालांकि ग्रामीण अपने स्तर से मदद कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासन का कोई अधिकारी अबतक मौके पर नहीं पहुुंचा है। बताते हैं कि राजमार्ग पर भरवारा गांव के पास अर्जुन सहायक परियोजना के अतर्गत फिलहाल अस्थाई पुल बनाया गया था। बीती रात हुई तेज बारिश में यह पुल बह गया। बताया जाता है कि करीब 12 घंटे बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर जायजा लेने नहीं पहुंचा है। फिलहाल मौके पर जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि ग्रामीणों ने मानव...
झांसी में रेलवे वर्कशॉप में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

झांसी में रेलवे वर्कशॉप में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः सोमवार तड़के सुबह झांसी में रेलवे वर्कशाप में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की जानकारी रेलवे कर्मियों को तब हुई जब उन्होंने वर्कशाप के अंदर से एयर ब्रेक व गवर्नर सेक्शन के अंदर से धुआं निकलता हुआ देखा। सूचना पाकर कुछ दी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। शार्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह  बताया जा रहा है कि इस दौरान आग में हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग लगने की वजह शार्टसर्किट बताई जा रही है। बाद में रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आग कैसे लगी इसकी भी जांच होगी। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः अभी-अभी झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से हड़कंप, काबू पाने में जुटे रेलवे अधिकारी...
अपनी गरीबी मिटाने को जनता पर बोझ डालेगा पावर कारपोरेशन, इतनी महंगी होने जा रही बिजली..

अपनी गरीबी मिटाने को जनता पर बोझ डालेगा पावर कारपोरेशन, इतनी महंगी होने जा रही बिजली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः जल्द ही यूपी में आम लोगों से लेकर व्यवसाइयों पर बिजली की तगड़ी मार पड़ने वाली है। दरअसल, घरेलू उपयोग से लेकर व्यवसाई श्रेणी तक की बिजली महंगी होने वाली है। वित्तीय घाटे से जूझ रहा पावर कारपोरेशन प्रबंधन फिर विद्युत दरें बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, पावर कारपोरेशन को उम्मीद है कि ऐसा करने से उसकी माली हालत में काफी हद तक सुधार आ जाएगा। कारपोरेशन द्वारा यूपी विद्युत नियामक आयोग पर जल्द टैरिफ आर्डर जारी करने का दबाव भी बना रहा है। ऐसे में आयोग भी सितंबर के पहले सप्ताह या पखवारे में बिजली की बढ़ी दरों की घोषणा कर सकता है। मतलब साफ है कि यूपी में सितंबर के पहले पखवारे से बिजली महंगी हो सकती है। सितंबर के पहले सप्ताह से बढ़ी दरें लागू करने की तैयारी   बताया जाता है कि पावर कारपोरेशन ने बीती 14 जून को आयोग में बिजली की नई बढ़ी दरों को लेकर एक प्रस्ताव दाखिल किया था। इसके...
राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर का आज यहां राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान स्व. जेटली के परिवार के साथ बीजेपी के बड़े नेता और उनके प्रशंसक मौजूद रहे। विपक्षी दलों के नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व वित्त मंत्री को उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी। शनिवार को हुआ था पूर्व वित्त मंत्री का देहांत   बताते चलें कि 67 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह बीती 9 अगस्त से ही एम्स में भर्ती थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, प्रफुल्ल पटेल, रविशंकर प्रसाद, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू तथा आरएलडी नेता अजित सिंह भी जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर योगगुरु बाबा राम देव ने कहा कि जेटली जी हम ...
हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः बुंदेलखंड की हमीरपुर विधानसभा के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 27 सितंबर को परिणाम आ जाएंगे। इस चुनाव के लिए 28 अगस्त को अधिसूचना लागू कर दी जाएगी। 28 से ही नामांकन भी शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि हमीरपुर उप चुनाव के लिए 4 सितंबर तक नामांकन होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी का काम 7 सितंबर तक होगा। उन्होंने कहा कि बाकी 12 सीटों पर उप चुनाव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। क्यों हो रहे हैं हमीरपुर सीट पर उप चुनाव बताते चलें कि हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक चंदेल को सामूहिक हत्याकांड के एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। उनको सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। फिलहाल वह जेल म...
नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

नहीं रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, एम्स में दोपहर 12.07 बजे लीं अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमारी के चलते एम्स में भर्ती थे। आज दोपहर करीब 12.07 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बताते चलें बीती 9 अगस्त को जेटली को सांस लेने में दिक्कत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। निधन से शोक की लहर दौड़ी  कई वरिष्ठ डाक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इससे पहले वह अमेरिका इलाज कराने जा चुके थे। 1980 में बीजेपी में शामिल होने वाले जेटली दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी जेटली का हालचाल लेने एम्स पहुंचे थे। अब उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से देशभर के नेता अंतिम दर्शन को दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ेंः अब नहीं रहीं भाजपा...