Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

6 लाख के इनामी डकैत बबुली ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख फिरौती

6 लाख के इनामी डकैत बबुली ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में दहशत का पर्याय बने 6 लाख के ईनामी डकैत बबुली कोल अब फिर एक किसान का अपहरण कर लिया है। किसान को छोड़ने के बदले 6 लाख की फिरौती मांगी है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बबुली कोल ने चित्रकूट (यूपी) जिले से एक किसान का अपहरण करके 5 लाख रुपए फिरौती वसूली थी जिसे बाद में फिरौती की रकम वसूलने के बाद छोड़ दिया था। अब नई वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। चित्रकूट से सटे एमपी के धारकुंडी इलाके में घटना   बताया जाता है कि चित्रकूट से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में डकैत बबुली ने गैंग के साथ हरेषण गांव पहुंचकर शनिवार देर रात किसान अवधेश द्विवेदी को एक व्यक्ति के जरिए घर से बाहर बुलवाया। किसान के बाहर आते ही उसे डकैतों ने अगवा कर लिया। चर्चा है कि डकैत ने किसान के परिवार से 50 लाख की फिरौती ...
बांदा में कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा को जबरन कार में बैठाकर 2 घंटे तक करते रहे..

बांदा में कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा को जबरन कार में बैठाकर 2 घंटे तक करते रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी में एक बेहद घिनौनी और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। एक 14 साल की लड़की को तीन युवकों ने कोचिंग जाते वक्त जबरन उठाकर कार में बैठा लिया। फिर चलती कार में उसके साथ दो घंटे तक अश्लील हरकतें करते रहे। बाद में छात्रा के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो तीनों शोहदे छात्रा को कार से धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि एक आरोपी कार समेत फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। दो आरोपी पकड़े गए, एक कार समेत फरार   बताया जाता है कि बांदा जिले के थाना कस्बा बदौसा में कोचिंग पढ़ने जा रही एक 14 साल की छात्रा को कुछ युवक जबरन कार में डालकर ले गए। इसके बाद उसके साथ कथिततौर पर दो घंटे तक चलती कार में अश्लील हरकतें करते रहे। मामले के संज्ञान में आने पर थाना पुलिस ने शनिवार को दो आरोपी युवकों इस्माइल और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी...
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में केन में डूबकर युवक की मौत, उठ रहे कई सवाल..

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में केन में डूबकर युवक की मौत, उठ रहे कई सवाल..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार दोपहर केन नदी में डूबकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताते हैैं कि युवक का शव नदी के किनारे वाले हिस्से में मिला है। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मिला है। उधर, लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पहचान कराने का पुलिस कर रही प्रयास  बाद में युवक को जिंदा होने की संभावना के साथ जिला अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 20 से 22 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मिला है। ये भी पढ़ेंः दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज...
बांदा में आग से झुलसी विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का यह आरोप..

बांदा में आग से झुलसी विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का यह आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवा थाना क्षेत्र के जरर गांव के मजरा गोवर्धन पुरवा निवासी जगना की पत्नी सरस्वती (24) शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थीं। बाद में देर रात उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।उनके पति का कहना था कि वह खाना बनाते समय लगी आग के कारण झुलसी थीं। भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप  वहीं मृतका के भाई कल्लू निवासी रसिन (चित्रकूट) का आरोप है कि 3 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी हुई थी और बहनोई लगातार दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। आरोप है कि उसी ने दहेज के लिए बहन को जलाकर मार डाला है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः बांदा में दो विवाहिताओं की असमय मौत से परिवारों में हाहाकार मचा  ...
चंद्रयान-2ः लैंडिंग से 2.1 किमी पहले राह भटका विक्रम लैंडर, इसरो से टूटा संपर्क

चंद्रयान-2ः लैंडिंग से 2.1 किमी पहले राह भटका विक्रम लैंडर, इसरो से टूटा संपर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः शुक्रवार रात करीब 1.55 बजे देश के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 अपनी लांचिंग के 48 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर शानदार ढंग से तय करते हुए चांद के करीब पहुंचा, लेकिन अंतिम क्षणों में सतह से मात्र 2.1 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम राह भटक गया और इसके बाद इसरो के मिशन कंट्रोल का उससे संपर्क टूट गया। इसके साथ ही देश के करोड़ों लोगों व वैज्ञानिकों में निराशा का माहौल बन गया। इस लैंडिंग को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो के केंद्र में देशभर से चुने 70 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई और कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन आप सभी की मेहनत पर देश को गर्व है और फिर से संपर्क बहाल होने की उम्मीद है। 22 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा  बताते चलें कि...
फतेहपुर में ललौली के पास घर में घुसा मौरंग ट्रक, पति-पत्नी घायल

फतेहपुर में ललौली के पास घर में घुसा मौरंग ट्रक, पति-पत्नी घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बांदा से बालू लोड करने के लिए अनियंत्रित होकर दौड़ने वाले ट्रक लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ट्रक ललौली के पास तड़के सुबह अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इससे वहां सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा, जबकि खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। खलासी की भीड़ ने जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया है। सुबह 4 बजे करीब हुआ हादस, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती  बताया जाता है कि फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गांव में बांदा-टांडा हाइवे के किनारे बने मकान में सुबह लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इससे गृहस्वामी धर्मराज लोधी (52) और उनकी पत्नी तेजिया देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की तेज आवाज के साथ लोगों...
दुस्साहसः कानपुर में सरेआम बांदा की युवती से गैंगरेप की कोशिश, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई इज्जत..

दुस्साहसः कानपुर में सरेआम बांदा की युवती से गैंगरेप की कोशिश, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई इज्जत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से हैवानियत करने वाले दरिंदों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक और मामला कानपुर जिले में सामने आया है। चार युवकों ने एक युवती से गैंगरेप का प्रयास किया, हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से युवती सुरक्षित बच गई। बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा जिले की रहने वाली एक युवती कानपुर के दामोदर नगर में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहती है। वह कानपुर में नौकरी करती है। बीती शाम वह अपने प्रेमी से मिलने बिधनू गई थी। वहां से प्रेमी के साथ बाइक से लौट रही थी। रास्ते में रोककर खींच ले गए खेत में   इसी दौरान रास्ते में बर्रा थाना क्षेत्र में गांव फतेहपुर गोही के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनको रोक लिया। चारों युवक दोनों को पकड़कर सड़क किनारे खेतों में खींच ले गए। वहां उन्होंने युवती से गैंगरेप का प्रयास किया। युवती और उसके प्रेमी ने मदद के लिए शोर मचाया, ज...
अब जल्द शुरू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण, बैंक ने मंजूर किया 2 हजार करोड़ का ऋण

अब जल्द शुरू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण, बैंक ने मंजूर किया 2 हजार करोड़ का ऋण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलियों के लिए एक अच्छी खबर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसके निर्माण के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का ऋण मंजूर कर दिया है। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) अभी इसके निर्माण के लिए करीब 5 हजार करोड़ का ऋण और लेगा। इसके लिए भी सरकार से अनुमति मिल गई है। 296 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे की लागत है करीब 14,850 करोड़ रुपए  दरअसल, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से मीडिया को यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया है कि 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए बैंक ने पहले भी 1500 करोड़ का ऋण मंजूर किया था। अब इसे 2000 हजार करोड़ कर दिया है। बताया जाता है कि एक्सप्रेस-वे के लिए पांच हजार करोड़ का ऋण लिया जाना है ज...
बांदा में जुआ जीतकर नशे में घर पहुंचे  व्यक्ति ने लगाई फांसी, फिर ऐसे बची जान..

बांदा में जुआ जीतकर नशे में घर पहुंचे व्यक्ति ने लगाई फांसी, फिर ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति ने जुआ में रकम जीतने की खुशी में जमकर शराब पी। इसके बाद नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां कुछ ऐसा हुआ कि उसने फांसी लगा ली, लेकिन परिवार के लोगों ने समय रहते देख लिया तो उसकी जान बच गई। अब इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य मामले में एक मजदूर ने भी परेशानियों से तंग आकर कीड़ामार दवा खा ली। समय रहते इलाज से उसकी जान बचा ली गई है। बताया जाता है कि महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के रिवई सुनैचा गांव में गुरुवार देर शाम गांव में रहने वाले किसान झंडू लाल (65) ने गांव में ही रहने वाले कुछ जुआरियों के बीती रात तक जुआ खेला। वहां उसने ठीक-ठाक रकम जीत ली तो खुशी हजम नहीं हुई। समय रहते पत्नी के देखने से बची जान   इसके बाद सीधे ठेके पर पहुंचा और जमकर शराब पी। बाद में नशे की हालत में घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। वहां उसकी पत्नी ने ...
बांदा में वालीबाल में रानी दुर्गावती और बजरंग इंटर कालेज की टीमों ने मारी बाजी

बांदा में वालीबाल में रानी दुर्गावती और बजरंग इंटर कालेज की टीमों ने मारी बाजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के बजरंग कालेज में आज यहां नूतन बाल समाज की ओर से स्व. बसंतलाल सर्राफ व अभय गुर्जर की स्मृति में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती और बजरंग इंटर कालेज की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीते। मैच विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बजरंग इंटर कालेज में आयोजित महिला और पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रानी दुर्गावती व रानी लक्ष्मीबाई की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रानी दुर्गावती की टीम ने रानी झांसी की टीम को 15-11, 15-13 से हराकर मैच जीत लिया। विजेता टीमों को किया पुरस्कृत   इसी तरह पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता में बजरंग इंटर कालेज ने गोयरा मुगली टीम को 25-19, 25-21 से हराकर जीत हासिल की। बजरंग विद्यालय ए टीम की ओर से हर्ष, अमर देशवाल, शिवाजी तिवारी, सचिन राठी, अमित राय, अरबाज खान, विवे...