Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार दोपहर 1:54 मिनट पर हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचे। हैलीपैड पर राज्यमंत्री राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर हुआ स्वागत वह हेलीपैड से सीधे कार से असावर मंदिर पहुंचे और मां असावरी के दर्शन किए। आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी भी की। वहां से मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और उनके द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम  ...
चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : आज शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी दोपहर पौने 2 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ से चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम के पास स्थित बगरेही लालापुर गांव में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर लैंड करेगा। वहां सीएम योगी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अखंड वाल्मीकि रामायण के पाठ का शुभारंभ करेंगे आश्रम में सीएम योगी वाल्मीकि प्रतिमा का पूजन करने के साथ ही गो पूजन, आरती और अखंड वाल्मीकि रामायण के पाठ का शुभारंभ करेंगे। बताते चलें कि सीएम योगी अबतक के अपने सीएम कार्यकाल में 6वीं बार चित्रकूट पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऐसा तीसरी बार है कि जब सीएम योगी न तो रात्रि में रुकेंगे न ही कामदगिरी की परिक्रमा करने जा पाएंगे। दरअसल, इसके बाद उनका चित्रकूट से सीधे वाराणसी जाने...
Update : बांदा में पूर्व सांसद बालकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Update : बांदा में पूर्व सांसद बालकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा : मिर्जापुर सांसद रहे दस्यु शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ के भाई बालकुमार पटेल समेत दो के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि पूर्व सांसद ने पीड़ित पक्ष से बालू पट्टे में पार्टनरशिप के नाम पर 65 लाख रुपए हड़प लिए हैं। इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब वे लोग रुपए वापस मांग रहे हैं तो उनको जानमाल की धमकी दी जा रही है। बांदा शहर कोतवाली में मुकदमा दरअसल, शहर के मोहल्ला स्वराज कालोनी निवासी रमाकांत त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस तहरीर में कहा गया है कि पूर्व सांसद बालकुमार पटेल को अपने एक रिश्तेदार भानुप्रताप चतुर्वेदी के माध्यम से मानपुर बालू खदान में पार्टनरशिप के लिए दिसंबर 2017 से लेकर दिसंबर 2018 तक एक वर्ष के बीच करीब 65 लाख रुपए दिए। ये भी पढ़ें : दस्यु ददुआ के भाई बालकुमार व बेटे वीर सिंह समेत 3 के खिलाफ जालसाजी का...
बांदा के बदौसा में शराबी भतीजे ने चाचा को जिंदा फूंका

बांदा के बदौसा में शराबी भतीजे ने चाचा को जिंदा फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चाचा-भतीजे में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। कुछ ही देर में अकेले पाकर भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चाचा की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम बुधवार देर शाम का है। बताया जाता है कि बिंद्रा प्रसाद कुशवाहा (55) वर्ष पुत्र बउरा निवासी जबरापुर (फतेहगंज) दिव्यांग था। उनको उन्हीं के भतीजे राभरोसा पुत्र गनेश प्रसाद कुशवाहा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।   बताते हैं कि चाचा ने भतीजे को कटिया मशीन में चारा काटने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। भतीजे को यह बात इतनी नगंवार गुजरी कि उसने घर से लगभग 100 मीटर दूर चाचा को अकेला पाकर उसपर पेट्रोल ड़ाल कर आग लगा दी। खेतों से लोग दौड़ कर आए, तब तक बिंद्रा प्रसाद कुशवाहा पूरी तरह से जल गया। हालांकि, बाद में उसे सीएचसी ले जाया गय...
बांदा DM की तगड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

बांदा DM की तगड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ा संदेश दिया। हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसे जाने के क्रम में बुधवार को गैंगेस्टर अभियुक्त श्याममोहन धुरिया निवासी कंचनपुरवा की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी आलोक मिश्रा मौजूद रहे। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे पुलिस प्रेसनोट में कहा गया है कि आरोपी एक जुआ एवं सट्टा माफिया हैं और उसके द्वारा गैंग बनाकर अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए जुआ और सट्टे का कारोबार किया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह द्वारा गैंग लीडर के अपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया गया है। जिलाधिकारी बांदा के आदेशों पर हुई इस कार्रवाई को पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पूरा किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार एवं क्षेत्राध...
UP : शराब बिक्री पर बड़ा फैसला, अब रात 10 बजे तक मिलेगी दारू

UP : शराब बिक्री पर बड़ा फैसला, अब रात 10 बजे तक मिलेगी दारू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने शराब की दुकानों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुलेंगी। नए आदेशों के तहत शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। सुबह 10 बजे से रात 10 तक समय हालांकि, सरकार की यह परमिशन कोरोना काल में कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने के लिए मिली है। नए आदेशों में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। पहले यह था शराब दुकानों का समय बताते चलें कि इससे पहले यूपी में शराब की दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक का था। बाद में इसे सुबह 10 से रात 9 बजे तक किया गया। अब इस समय को सुबह 10 से रात 10 तक कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त  ...
बांदा में 2279 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत, स्वीकृति पत्र वितरित

बांदा में 2279 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत, स्वीकृति पत्र वितरित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत पीएम सुनिधि लाभार्थियों के साथ मंगलवार को वर्चुअल संवाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सांसद आरके सिंह पटेल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीएम बोले, प्रदेशस्तर पर 19वीं रैंक जिलाधिकारी आंनद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर बांदा 19वीं रैंक पर है। 7412 लक्ष्य के सापेक्ष 4035 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 2279 का लोन स्वीकृत कर दिया गया है। 1483 लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ प्राप्त कर लिया है। 50 लोगों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में IG अचानक पहुंचे फायर स्टेशन, तैयारियां जांची-दिए निर्देश   ...
बांदा : वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के निधन पर शोकसभा

बांदा : वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के निधन पर शोकसभा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कई राष्ट्रीय अखबारों में संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देश के जाने-माने पत्रकार श्री दुबे के निधन पर उप्र जर्नलिस्ट एसोसएिशन (उपजा) की ओर से शहर के सिविल लाइन एक शोकसभा आयोजित की गई। इस मौके पर भीष्मदेव दुबे सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने पत्रकारों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की इस मौके पर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अखबारों में समाचार और विज्ञापन प्रतिनिधियों की अलग-अलग श्रेणियां बनाने का श्रेय स्व. दुबे को ही जाता है। बताया कि हमीरपुर के खंडेह गांव में जन्मे स्व. दुबे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। शोकसभा में उपजा के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, हरदेव त्रिपाठी, सुनील तिवारी, सीपी तिवारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि म...
Update : बांदा के बबेरू में सनसनीखेज वारदात, शराबी पति ने पत्नी का चाकू से गला रेता, रेफर

Update : बांदा के बबेरू में सनसनीखेज वारदात, शराबी पति ने पत्नी का चाकू से गला रेता, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसाई पति ने शादी के मात्र 8 माह बाद ही अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसका गला रेत डाला। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां आ पहुंचे। परिजनों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे पकड़ लिया। महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कहा कि  कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया कि उसे शक हो गया था कि उसकी पत्नी के ससुर से अवैध संबंध हो गए हैं। इसी शक में वह बहशी बन बैठा।  पत्नी के चरित्र पर था शराबी को शक बताया जाता है कि बब...
बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना काल में प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद जगत माता जगदंबे की प्रतिमाओं के विसर्जन में जमकर गुलाल उड़ा। जुलूस भी निकला और डीजे भी बजा। इतना ही नहीं जगत माता के जयकारों के साथ रंग और गुलाल भी जमकर उड़ा। हजारों की संख्या में देवी भक्तों की भीड़ मातारानी के दर्शन के लिए विसर्जन रूट पर सड़क के दोनों छोरों पर खड़ी रही। सुबह 10 बजे से विमानों में सवार मां दुर्गा की प्रतिमाएं पद्माकर चौराहा व बलखंडीनाका स्थित श्रीधाम में एकत्र होना शुरू हुईं। टोकन वितरण बाद दोपहर तकरीबन 2 बजे इन विमानों को विसर्जन घाट की ओर रवाना किया गया। ढोल नगाड़ों-देवी गीतों की धुन पर नाचते-गाते दुर्गा पंडालों के आयोजक विसर्जन को निकले। रास्तेभर गुलाल हवा में उड़ाया गया। ये भी पढ़ें : ‘मैं बम से उड़ा दूंगा बस अड्डा..’ प्यार में फंसे अपराधी की हकीकत ने उड़ाए सबके होश विसर्जन जुलूस के रा...