Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान

बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में पूर्व विधायक दलजीत सिंह को लेकर सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। दरअसल, ऐसा उनकी वाॅल पेंटिंग की चर्चाओं के कारण है। पूर्व विधायक की वाॅल पेंटिंग से बांदा के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सियासी तापमान काफी हाई हो गया है। क्षत्रिय और निषाद बाहुल्य आबादी वाली तिंदवारी विधानसभा से दलजीत सिंह 2012 में विधायक रहे हैं। खुद के जनाधार-वोट बैंक वाले नेता हैं दलजीत दरअसल, दलजीत सिंह तिंदवारी के जनाधार वाले नेता हैं, जो हर वर्ग में अपना खुद का वोट बैंक रखते हैं। तिंदवारी क्षेत्र में सभी वर्गों और समाज के लोगों में उनकी गहरी पैठ है। हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय और निर्विवादित नेता माने जाते हैं। चुनाव का सपना संजोय बैठे नेताओं में हलचल शायद यही वजह है कि क्षेत्र के हर दल के नेताओं में उनकी वाॅल पेंटिंग को लेकर इस समय काफी चर्चा है। खासकर...
बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने मध्य प्रदेश सीमा पर 12 ड्रम अवैध रूप से ले जाया रहा डीजल पकड़ा है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका। उसमें कुल 12 ड्रम में 2640 लीटर डीजल लदा था। 2640 लीटर डीजल का कोई हिसाब नहीं पिकअप गाड़ी चालक और सहायक कोई संबंधित कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। ये भी पढ़ें: Banda: हाथ में कानपुर से चोरी बाइक-कमर में तमंचा, बांदा पुलिस ने पकड़ा संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। डीजल लदी पिकअप पकड़ने वालों में नरैनी उप निरीक्षक कल्बे अब्बास, आरक्षी अजय यादव व आरक्षी आशु सिंह शामिल रहे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार https://samarneetinews.com/criminals-came-banda-to-sell-stolenbike-kanpur-arrested-with-pistol/ ...
यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, डीआईजी राजेश एस. और एसपी पलाश बंसल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। DIG-SP और अन्य अधिकारी रहे मौजूद परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही कहा कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड  ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार https://samarneetinews.com/uppolice-recruitment-can...
यूपी मौसम अलर्ट: आज लू और आंधी-बारिश की चेतावनी, बांदा फिर सबसे गर्म

यूपी मौसम अलर्ट: आज लू और आंधी-बारिश की चेतावनी, बांदा फिर सबसे गर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू व भीषण गर्मी का अलर्ट हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू व भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। तराई क्षेत्र समेत 36 अन्य जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। बताते चलें कि यूपी में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां भीषण गर्मी कहर ढा रही है। वहीं तराई में आंधी-बारिश का मौसम बना है। बुंदेलखंड का बांदा जिला मंगलवार को 45 डिग्री के साथ फिर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज मेरठ में भी भीषण गर्मी वहीं तराई और दूसरे क्षेत्रों में आंधी, बदली और गरज-चमक का मौसम बन रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री रहा। बांदा के साथ ही प्रयागराज, झांसी और मेरठ में प्रचंड गर्मी पड़ी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल...
बांदा में बड़े मंगल पर संगीतमय सुंदरकांड-भंडारे का आयोजन

बांदा में बड़े मंगल पर संगीतमय सुंदरकांड-भंडारे का आयोजन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बड़े मंगल के पावन अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक के पास हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड हुआ। साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के पास आयोजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं बैंक कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चना एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। ये भी पढ़ें: सहकारिता चित्रकूट-बांदा-झांसी में भी भर्ती घोटाले की तैयारी! अंदरखाने पक रही खिचड़ी बाद में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, संदीप त्रिपाठी, सौरभ यादव आदि लोग मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lucknow-like-lakhimpurkheeri-cooperative-recruitment-scam-is-brewing-in-bundelkhand...
बांदा में महोबा के कृष्णकांत की सांप के काटने से गई जान

बांदा में महोबा के कृष्णकांत की सांप के काटने से गई जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महोबा के युवक कृष्णकांत की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के अटघार गांव कृष्णकांत (24) पुत्र पंचमलाल को बीती रात सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी पूनम के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। घटना से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं.. https://samarneetinews.com/tragic-two-youths-drowned-in-banda/ https://samarneetinews.com/in-banda-son-kills-mother-bandapolice-arrest-him/ https://samarneetinews.com/banda-jhansis-woman-pawn-fake-gangrapecase-after-instagram-friendship/  ...
दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..

दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन नदी और तालाब में डूबने से दो युवको की जान चली गई। दोनों ही घटनाएं नहाते समय हुईं। सूचना मिलने पर परिवारों में कोहराम मच गया। इनमें से एक घटना बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में हुई। वहीं दूसरी कमासिन थाना क्षेत्र में हुई। बताते हैं कि गाजियाबाद के श्यामपुर के रहने वाले गौरव (25) पुत्र अशोक केन नदी आरती स्थल के पास नहाने गए थे। उनके साथ उनके दोस्त हिमांशू समेत दो अन्य लोग भी थे। केन नदी में आरती स्थल के पास डूबा युवक नहाते समय गौरव गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तलाशने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार  गोताखोर अजय और सरवन ने करीब 1 घंटे बाद गौरव को बहार निकाला। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ...
दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक नशेबाज कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताते हैं कि नशे की हालत में यह दरिंदा शराब के लिए बहन से रुपए मांग रहा था। न मिलने पर बहन से अभद्रता करने लगा। बीच-बचाव करने आई मां पर कलयुगी बेटे ने हमला कर दिया। फिर कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है। देहात कोतवाली के गुरेह गांव की घटना जानकारी के अनुसार, गुरेह गांव में रामरती (75) पत्नी मुनवा रविवार रात लगभग 9 बजे घर के बाहर बैठी थीं। तभी उनका पुत्र पप्पू उर्फ राधाचरण शराब के नशे में घर पहुंचा। वहां अपनी बहन गुड़िया से शराब के लिए और रुपए मांगने लगा। ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण...
बांदा में कांग्रेसियों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में की बैठक

बांदा में कांग्रेसियों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी नेताओं ने महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के तिंदवारी रोड स्थित आवास पर हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की। यूपी और एमपी दोनों जगहों से आए गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। परियोजना के विरोध का आह्वान सभी का कहना था कि केन-बेतवा परियोजना से होने वाली हानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट  कहा कि "विश्व में बांदा का तापमान 49 डिग्री से अधिक होने का मुख्य कारण पहाड़ों को नष्ट करना, वृक्षों की कटाई और नदियों में डैम बनाकर उसके जल प्रवाह को रोकना है। ये ...
हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शादीशुदा कौशल्या की मौत का कारण प्रेमी पर शादी का दबाव डालना बना। बताते हैं कि कौशल्या युवक पर शादी का दबाव डाल रही थी। परेशान होकर युवक अपने रिश्तेदारों के साथ कौशल्या की हरिद्वार ले जाकर हत्या कर दी। तीनों लोग शव को वहीं फेंककर चले आए। पुलिस को बुरी हालत में मिला था महिला का शव पुलिस को एक सड़ा हुई हालत में अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने काफी प्रयास और गहन जांच की। इसके बाद हत्यारों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता में SSP ने दी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी जानकारी के अनुसार, रविवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बांदा की कौशल्या की हत्या का पूरा खुलासा किया। चुनौतियां: शव की पहचान और हत्यारों तक पहुंचना...