Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में प्रशासन ने सील किया  केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

बांदा में प्रशासन ने सील किया केसीएनआईटी (KCNIT) का पेट्रोलपंप, बिना नक्शा पास कराए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जिले से प्रशासनिक कार्रवाई की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले ही आयुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी। इसके चंद घंटों बाद ही जिला प्रशासन ने शहर से सटे इलाके में एक बिना नक्शे के चल रहा पेट्रोलपंप पकड़ा लिया। इतना नहीं तमाम सिफारिशों, राजनीतिक दबाव के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और पेट्रोल पंप को सील कर दिया। अधिकारी बोले, प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं इसके बाद उसे पुलिस की सिपुर्दगी में दे दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई जिले के तेज तर्रार अधिकारी बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। विकास प्राधिकरण के सचिव की जांच में खुलासा श्री सिंह ने बताया कि यह पेट्रोल पंप प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए चलाया जा रहा था जो कि गैरकानूनी काम है। पेट्रोल पंप बीन...
बांदा में 24 घंटे में कई हादसे, 1 की मौत, 2 सगे भाईयों समेत 9 घायल

बांदा में 24 घंटे में कई हादसे, 1 की मौत, 2 सगे भाईयों समेत 9 घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटों में हुए अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 2 सगे भाईयों समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। अस्पताल से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के चैसड़ गांव के मजरा जरियारी निवासी जानकीशरण (36) पुत्र पुरुषोत्तम बुधवार की रात अपने ननिहाल पचोखर गांव से बाइक लेकर घर जा रहा था। अलग-अलग हादसों में 9 घायल वह अतर्रा थाना क्षेत्र के गर्गन पुरवा के समीप पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गय...
बांदा आयुक्त की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दो टूक, समय से करो काम..

बांदा आयुक्त की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दो टूक, समय से करो काम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर गौरव दयाल ने आज बांदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के पेंच कसते हुए साफ कहा कि आवासीय योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में सड़कों का निर्माण तथा अन्य विकास कार्य निर्धारित समय में कराए जाएं। इससे इस योजना में प्लाटों का आवंटन प्राथमिकता पर हो सके। आयुक्त गौरव दयाल विकास प्राधिकरण की बैठक अपने मयूर भवन सभागार में ले रहे थे। बैठक का संचालन नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र ने किया। तुलसी नगर आवासीय योजना पर निर्देश आयुक्त ने कहा कि बांदा विकास प्राधिकरण को सक्रिय किया जाए तथा बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि तुलसी नगर आवासीय योजना के शेष कार्यों को करने के लिए नगर पालिका तथा प्राधिकरण के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लें। ये भी पढ़ेंः यूपी में हर जिला अस्पताल म...
बांदा में महिला लेखपाल से छेड़छाड़, दो सगे भाईयों पर रिपोर्ट

बांदा में महिला लेखपाल से छेड़छाड़, दो सगे भाईयों पर रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी दो दिन पहले एक लेखपाल द्वारा दलित युवती से चलती जीप में दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिले में एक और मामला सामने आ गया। एक महिला लेखपाल के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ कर डाली। मामले में महिला लेखपाल की ओर से सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना नरैनी थाना क्षेत्र की है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार रात जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। कस्बे के अतर्रा मार्ग पर रहने वाली युवती तहसील नरैनी में लेखपाल पद पर तैनात हैं। नरैनी थाना क्षेत्र का है मामला युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पास रहने वाले सौरभ, गौरव पुत्र गण शिवचंद गौतम मंगलवार रात में जेसीबी मशीन लगाकर अपने घर की दीवार तुड़वा रहे थे। इससे उनके घर की दीवार भी हिल गई। दीवार में दरारें आईं तो पर...
बांदा में दर्दनाक घटना, देखते ही देखते तालाब में समा गया बालक

बांदा में दर्दनाक घटना, देखते ही देखते तालाब में समा गया बालक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चा खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गया और उसका पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार में कोहराम मचा है। घटना नरैनी थाना क्षेत्र की है। नरैनी इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। तालाब किनारे खेलते वक्त पानी में डूबा बच्चा कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी समीर (9) पुत्र सहील खां अपने साथियों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक समीर का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूबता चला गया। साथ खेल रहे बच्चे चिल्लाते हुए घरों की ओर दौड़े और...
बड़ी खबरः बांदा में मंदिर के पुजारी की पत्थरों से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या

बड़ी खबरः बांदा में मंदिर के पुजारी की पत्थरों से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अज्ञात लोगों ने एक मंदिर के पुजारी की पत्थरों से सिर कूटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह वारदार मंदिर परिसर में हुई। इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस वक्त हुई जब वे फूल तोड़ने वहां पहुंचे। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या की यह वारदात अतर्रा कस्बे में बदौसा रोड पर हुई। बताया जाता है कि अतर्रा कस्बे के बदौसा रोड निवासी नवल शिवहरे के मकान में प्रभुदयाल द्विवेदी (70) पुत्र रामनारायण द्विवेदी रहता था। घर की रखवाली करने के साथ वहां बने मंदिर में पूजा-पाठ करता था। मंदिर परिसर में बने कमरे में सोते वक्त हत्या बताते हैं कि बीती रात मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने उसका गमछे से गला ...
बांदा की महिला मोर्चा पदाधिकारियों संग मंत्री स्वाति सिंह ने की बैठक

बांदा की महिला मोर्चा पदाधिकारियों संग मंत्री स्वाति सिंह ने की बैठक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ आज यूपी सरकार की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने आनलाइन बैठक की। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 के संकट को लेकर महिलाओं की स्थिति के साथ-साथ दूसरे विषयों पर भी चर्चा की। साथ ही बुंदेलखंड के हालात भी जाने। प्रवासी महिला मजदूरों का ध्यान रखने को कहा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 20 लाख करोड़ का पैकेज लोगों की मदद के लिए दिया है जिसका जनता को फायदा मिलना चाहिए। मंत्री स्वाति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनता के हितों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के लिए यह अवसर काम करने का है। कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ लौट रही महिलाओं की हर संभव मदद करें, उनके तकलीफ जाने और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में उनको बताएं। साथ ही महिला मजदूर...
बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से मंगलवार को एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में बीते एक सप्ताह तक राहत रहने के बाद 4 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इससे जिले के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी इलाके को सील कर दिया है। हालांकि, इन सभी की आईसुलेट करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 30 हो गई है। हालांकि, इनमें से 24 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 6 रह गई है। इस बात की जानकारी मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने दी है। औगासी, नंदवारा और नरैनी में मिले संक्रमित बताया जाता है कि चारों नए मरीज बबेरू के औगासी, नरैनी के नंदवारा और अतर्रा कस्बे तथा मवई के रहने वाले हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंगलवार शाम को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जो सैंपुल जांच को भेजे गए थे। उनमें से 4 पाॅजिटि...
बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। बताते हैं कि खेत से हरा बांस काटकर घर लाते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बांस का एक सिरा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आसपास के लोग युवक को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर बबेरू के इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेत से हरा बांस लेकर घर जा रहा था किशोर बताया जाता है कि कस्बे के कमासिन रोड में बनतलवा इलाके में रहने वाले राजकुमार (18) पुत्र हरीमोहन मंगलवार दोपहर अपने खेतों की तरफ गए थे। वहां से लौटकर खेत पर लगा हरा बांस काटा और लेकर घर आने लगे। रास्ते में बांस ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। ये भी पढ़ेंः बांद...