Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की महिला मोर्चा पदाधिकारियों संग मंत्री स्वाति सिंह ने की बैठक

Minister Swati Singh held an online meeting with Banda's Women's Front officials

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ आज यूपी सरकार की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने आनलाइन बैठक की। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 के संकट को लेकर महिलाओं की स्थिति के साथ-साथ दूसरे विषयों पर भी चर्चा की। साथ ही बुंदेलखंड के हालात भी जाने।

प्रवासी महिला मजदूरों का ध्यान रखने को कहा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 20 लाख करोड़ का पैकेज लोगों की मदद के लिए दिया है जिसका जनता को फायदा मिलना चाहिए। मंत्री स्वाति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनता के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

Minister Swati Singh held an online meeting with Banda's Women's Front officials

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के लिए यह अवसर काम करने का है। कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ लौट रही महिलाओं की हर संभव मदद करें, उनके तकलीफ जाने और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में उनको बताएं। साथ ही महिला मजदूरों को भी योजनाओं से अवगत कराएं। इतना ही नहीं उनको योजनाओं का पूरा लाभ भी दिलाएं। इस मौके पर बांदा महिला मोर्चा की जिला मंत्री स्वेता सिंह, ममता मिश्रा, गीता सागर, सुकीर्ति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा से बड़ी खबरः 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप, कुल 30 हुए

ये भी पढ़ेंः बांदा में लेखपाल पर संगीन आरोप, लड़की को जीप से सुनसान जगह लेकर पहुंचा..