Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

उरई

UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी सरकार ने स्कूलों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड और अन्य शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक स्कूल एक पाली में 10 से 3 बजे तक खुलेंगे। यानी क्लासें 10 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में यूपी के सभी जिलाधिकारियों, डीआइओएस और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए थे। इसी के बाद यह कदम उठाया गया है। 10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लासेस ऐसा प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए किया गया था। इसके बाद एक पाली में स्कूल संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : रायबरेली इंक केस : आप MLA सोमनाथ भारती को भारी पड़ा विवादित बयान, गिरफ्तारी के बाद जेल  बताते चलें कि इससे पहले शासन ने 10 अक्टूबर 2020 को 19 अक्ट...
UP Panchyat Chunaav-2021 : बोर्ड एग्जाम से पहले गांवों में बन जाएगी सरकार, पढ़िए खास खबर..

UP Panchyat Chunaav-2021 : बोर्ड एग्जाम से पहले गांवों में बन जाएगी सरकार, पढ़िए खास खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी में यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले गांवों की सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। मतलब साफ है कि यूपी में पंचायत चुनाव 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच संपन्न होने की पूरी संभावना है। अबतक जो बातें सामने आ रही हैं उनसे तो कम से कम यही लगता है कि सरकार पंचायत चुनाव संपन्न कराने के बाद मार्च अंतिम तक बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वार्डों के परिसीमन का काम तेजी से चल रहा है। पंचायती राज मंत्री ने इसे लेकर काफी कुछ साफ कर दिया है।  एक साथ संपन्न होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  इसी क्रम में गौर करें तो 14 जनवरी को उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी बैठक में बोर्ड एग्जाम की तारीख पर मुहर लग सकती है।  ये भी पढ़ें : भ...
UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के जालौन में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी भगवान सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2004 में जालौन की कोंच कोतवाली में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 नवंबर 2019 को अदालत ने इस मामले में सीओ भगवान सिंह को दोषी पाया था। साथ ही उनको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। साथ ही आभार भी जताया है। यह था पूरा मामला दरअसल, वर्ष 2004 में उप निरीक्षक के रूप में तैनात भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। घटना 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में हुई थी। वहां पुलिस फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, महेंद्र और दयाशंकर झा मारे गए थे। वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। उस वक्त भगवान सिंह कोंच कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘म...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि मौजूदा दौर में डिजिटल मीडिया को नकारा नहीं जा सकता है। यह सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बन गया है। बांदा स्थित कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बांदा में बुधवार को डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल मीडिया में समरनीति न्यूज ने स्थान मजबूती के साथ बना लिया है। यह खबरों के सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 'समरनीति न्यूज' आम लोगों के बीच जिस तरह से विश्वनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए पहचान बनाता हुआ आगे बढ़ रहा है, उसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। अन्य गणमान्य लोग भी रहे मौजूद इस मौके पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेद...
UP MLC Results: बुंदेलखंड : भाजपा के गढ़ में सपा ने फहराया जीत का परचम

UP MLC Results: बुंदेलखंड : भाजपा के गढ़ में सपा ने फहराया जीत का परचम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के गढ़ बन चुके बुंदेलखंड में एमएलसी चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर भाजपा को हराते हुए 24 साल बाद सपा ने जीत दर्ज कराई है। इससे सपा खेमे में खुशी छा गई है। 2 दशक से था यज्ञदत्त शर्मा का कब्जा बताते चलें कि पिछले करीब 2 दशक से यह सीट भाजपा के यज्ञदत्त शर्मा के पास थी, लेकिन बेहद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मान सिंह यादव ने बीजेपी के शर्मा को 4333 वोट से पराजित कर दिया। दरअसल, 3 दिसंबर को शुरू हुई एमएलसी चुनाव की मतगणना, बीती रात यानी 4 दिसंबर की रात खत्म हुई। इस हार को बीजेपी के नेताओं के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है। ये भी पढ़ें : Latest News UP : 16 जिलों के SP/SSP समेत 43 IPS के तबादले...
महोबा में 20 घंटे बाद बोरवेल से निकाला जा सका धनेंद्र, जिंदगी की जंग हारा

महोबा में 20 घंटे बाद बोरवेल से निकाला जा सका धनेंद्र, जिंदगी की जंग हारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम धनेंद्र को 20 घंटे बाद रेस्क्यू आपरेशन के बाद निकाला जा सका। हालांकि, तबतक वह मौत से जंग हार चुका था। कुलपहाड़ क्षेत्र के बुधौरा गांव में 4 साल का मासूम घनेंद्र बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त बोलवेल के पाइप में गिर गया था, जब वह माता-पिता के साथ खेत पर गया था। सुबह पौने 9 बजे करीब बाहर निकाला इसके बाद से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बच्चे को बचाने में जुटी हुई थीं। बीती रात लगभग 11 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य शुरु किया। इस दौरान पाइप में आक्सीजन की सप्लाई भी दी जा रही थी। आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मासूम को बाहर निकाला जा सका। चिकित्सीय टीम उसे सीधे जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डा. मनोज कांत ने इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें : Breaking N...
‘समरनीति न्यूज’ आफिस में Actor शिवा, बोले – UP Film City से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा change

‘समरनीति न्यूज’ आफिस में Actor शिवा, बोले – UP Film City से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा change

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, एंटरटेनमेंट, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी के नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को लेकर बांदा के रहने वाले अभिनेता शिवा सूर्यवंशी ने बड़ी बात कही है। फीचर फिल्म 'मास्साब' से पूरे बुंदेलखंड का नाम देशभर में रोशन करने वाले अभिनेता शिवा ने कहा है कि यूपी में फिल्म सिटी बनाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फैसला मील का पत्थर साबित होगा। इससे एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा। सबसे ज्यादा फायदा बुंदेलखंड को होगा। दरअसल, अभिनेता शिवा गुरुवार को बांदा स्थित 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से बात कर रहे थे। अपनी मेहनत और टेलेंट से वालीबुड में पहचान बनाने वाले अभिनेता शिवा का बांदा आने पर 'समरनीति न्यूज' कार्यालय पहुंचे। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड में बनीं “मास्साब” ने कॉस्मिक फिल्म फेस्टिवल ऑर्लैंडो फ्लोरिडा में बेस्ट फिल्म अवार्ड जीता    इस मौके पर नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को लेक...
बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका

बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) की ओर से बीकाम अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा-2020 का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने कालेज का नाम रोशन किया है। इन होनहारों का शिक्षकों और प्रबंधतंत्र के लोगों ने सम्मान किया। उनका मुंह भी मीठा कराया। छात्रा नेवी कुकरेजा ने 69.77 प्रतिशत अंक हांसिल कर दूसरा स्थान पाया बताया जाता है कि महाविद्यालय के रेगुलर छात्र मोहित भागवानी पुत्र सुरेश भागवानी ने 900 में कुल 689 यानि 76.5 प्रतिशत अंक हांसिल करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में पहला स्थान हांसिल करते हुए नाम रोशन किया। इसी तरह छात्रा नेवी कुकरेजा पुत्री विजय कुकरेजा ने 900 में 628 अंक यानि 69.77 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 10वां और महाविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का ...
मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की ओर से बुंदेलखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 से 29 अगस्त तक बुंदेलखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन 6 जिलों में बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर और झांसी शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना इसी के साथ 28 अगस्त की सुबह से लेकर 29 अगस्त की सुबह तक इन जिलों में भारी बारिश की संभवना के साथ ही आगरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। बताते हैं कि मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों को सूचना भेजी गई है। ये भी पढ़ें : Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल मौसम विभाग की ओर से यूपी के कई अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है। बताया जाता है कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि 27 अ...
UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद

UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना संकट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में लाकडाउन करने का फैसला लिया है। यह लाॅकडाउन शुक्रवार यानि आज रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक सबकुछ बंद रहेगा। 3 दिनों तक सिर्फ जरुरत का सामान ही मिलेगा। बताते चलें कि यूपी में संक्रमितों का आंकड़ा अब 31 हजार के ऊपर जा चुका है, जबकि 845 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है। दरअसल, बीते दिनों में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। अनलाक-2 के बीच तीन दिन का लाॅकडाउन ऐसे में चिंतित सरकार ने दोबारा तीन दिन के लाकडाउन का फैसला लिया है। ऐसे में यूपी सरकार ने एक दिन के जनता कर्फ्यू की तर्ज पर अनलाक-2 की तर्ज पर तीन दिन का लाकडाउन लगाया है। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद अब 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक सभी दफ्तर, बाजार और व्यावस...