Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP School News : अब एक पाली में खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल

UP School News : Now schools from 9th to 12th will open in one shift

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी सरकार ने स्कूलों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड और अन्य शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक स्कूल एक पाली में 10 से 3 बजे तक खुलेंगे। यानी क्लासें 10 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में यूपी के सभी जिलाधिकारियों, डीआइओएस और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए थे। इसी के बाद यह कदम उठाया गया है।

10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लासेस

ऐसा प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए किया गया था। इसके बाद एक पाली में स्कूल संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : रायबरेली इंक केस : आप MLA सोमनाथ भारती को भारी पड़ा विवादित बयान, गिरफ्तारी के बाद जेल 

बताते चलें कि इससे पहले शासन ने 10 अक्टूबर 2020 को 19 अक्टूबर से सभी बोर्ड के 9 से 12वीं तक के स्कूलों को दो पालियों में संचालित करने के निर्देश दिए थे। विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने एक ही पाली में स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए हैं। शासन का यह आदेश बढ़ती ठंड के बीच विद्यार्थियों को राहत देने वाला है। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : 8वीं के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी 5 लाख की रंगदारी, गिरफ्तार