Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

पहला कदमः यूपी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत प्रवासियों की सूची बनाने के दिए निर्देश

पहला कदमः यूपी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत प्रवासियों की सूची बनाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है। सबसे पहले यूपी सरकार ने राज्य में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए प्रवासियों को नागरिकता दिए जाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यूपी सरकार ने इन देशों से आए प्रवासियों को चिह्नित करने के लिए सूची बनाने का काम शुरू करा दिया है। इसके साथ ही यूपी देश में पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां प्रवासियों को नागरिकता देने की दिशा में सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है। इसके साथ ही देश में इस कानून पर काम शुरू करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले से दूसरे राज्यों में भी एक सार्थक संदेश जाएगा। वहीं इसका विरोध करने वाले राजनीतिक दलों में उथल-पुथल मचना स्वभाविक है। सभी जिलाधिकारियों को सूची बनाने के निर्देश प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को ऐसे प्रवासियों को च...
चित्रकूट में मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रेन से कटा तेंदुआ, शव का हुआ पोस्टमार्टम

चित्रकूट में मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रेन से कटा तेंदुआ, शव का हुआ पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः वनक्षेत्र में मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर चित्रकूट के मारकुंडी और टिकरिया रेलवे स्टेशनों के बीच बीती रात एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन से कटकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आज सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वन विभाग के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी दो बार एक तेंदुआ और कुछ दूसरे जानवर ट्रेन से कटकर मारे जा चुके हैं। इसे लेकर वनविभाग काफी चिंता में है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। वनविभाग ने शव का कराया पोस्टमार्टम बताया जाता है कि रविवार रात मारकुंडी-टिकरिया रेलवे स्टेशनों के बीच में स्थित वन क्षेत्र में ए...
डीआईजी दीपक कुमार फिर अव्वल, यूपी में शिकायतों के निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रथम..

डीआईजी दीपक कुमार फिर अव्वल, यूपी में शिकायतों के निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रथम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः एनआरसी और सीएए के विरोध में भड़की हिंसा के दौर में चित्रकूटधाम मंडल में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा में आए पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार एक बार फिर शानदार परफार्मेंस के लिए सराहे गए हैं। इस बार आम जनमानस की समस्याओं को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनसुनवाई के मूल्यांकन में डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में पूरे चित्रकूटधाम मंडल की पुलिस ने एक नहीं बल्कि 10 बार पहला स्थान प्राप्त किया है। मंडल के दूसरे जिलों की पुलिस भी डीआईजी की मॅानिटरिंग के चलते अव्वल रही। सीएम स्तर पर हुई जनसुनवाई के मूल्यांकन में यूपी में प्रथम शिकायतों के निस्तारण में पूरे मंडल की पुलिस टॅाप पर रही। इसकी असल वजह डीआईजी दीपक द्वारा द्वारा आन लाइन उच्चाधिकारियों द्वारा मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट की खुद समय-समय पर समीक्षा करना है। ऐसे में जिलों की पुल...
अयोध्या में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहादत स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित

अयोध्या में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहादत स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः रामनगरी अयोध्या में जल्द ही आजादी के वीर योद्धा एवं काकोरी कांड के महानायकों में एक शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित किया जाएगा। महान शहीद अशफाक उल्ला खां की शहादत की साक्षी रामनगरी अयोध्या में उनके शहादत स्थल को नया रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं, ताकि आज के युवा और आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान, शहादत से प्रेरणा ले सकें। इसका मकसद जहां इस महान क्रांतिकारी से जुड़ी यादों को सहेजना है तो वहीं मौजूदा युवाओं को इतिहास से अवगत कराना भी है। जेल प्रशासन ने भेजा शासन को प्रस्ताव मामले में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने एक प्रस्ताव बनाकर जेल मुख्यालय भेजा है। वहां से इस प्रस्ताव को पर्यटन विभाग को भेजा गया है। अब पर्यटन मुख्यालय और शासन को इस प्रस्ताव पर फैसला करना है। बताया जाता है कि शहादत स्थल के सुंदरीकरण के साथ ही काकोरी कांड ...
यूपी में घुसे ISIS के दो खतरनाक आतंकवादी, हाई अलर्ट

यूपी में घुसे ISIS के दो खतरनाक आतंकवादी, हाई अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में आईएसआईएस से जुड़े दो खतरनाक आतंकवादी घुस आए हैं। इसके साथ ही हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों दोनों को तलाशने में जुट गई हैं। खासकर गोरखपुर जोन में सुरक्षा कर्मियों के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर अयोध्या में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या आतंकियों के निशाने पर है। मामले की पुष्टि करते हुए बस्ती के आईजी आशुतोष कुमार ने दोनों आतंकियों के फोटो अयोध्या पुलिस को भेजे हैं, ताकि उनके नजर आते ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बताया जाता है कि दोनों आतंकी आखिरी बार पश्चिम बंगाल में देखे गए थे। बाद में इन दोनों की तस्वीरे यूपी के गृह मंत्रालय ने भी जारी की हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। अयोध्या-गोरखपुर समेत बस्ती रेंज में बढ़ी चौकसी आत...
कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक-काल गर्ल्स समेत 9 गिरफ्तार

कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक-काल गर्ल्स समेत 9 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के श्याम नगर इलाके में पुलिस ने छापा मारकर रविवार रात करीब 8 बजे एक सेक्स रैकेट पकड़ा। छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट की संचालक और संचालिका समेत 6 युवतियों समेत कुल 9 लोग पकड़े गए हैं। मौके से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गईं लड़कियों में आसपास के जिलों की लड़कियां भी शामिल हैं। यह रैकेट पिछले करीब 1 साल से चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। चकेरी कोतवाली प्रभारी रणजीत राय ने बताया है कि सभी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि हाल ही में शहर के नजीराबाद इलाके में एक आन लाइन चलने वाला हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा जा चुका है जिसमें दिल्ली की कुछ युवतियां भी शामिल मिली थीं। ऐसे में पुलिस ने यह एक और रैकेट पकड़ा है। चकेरी के श्यामनगर रामपुरम इलाके में पुलिस रेड बताया जाता है कि चकेरी पुलि...
कानपुर में अटलघाट के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी ऑडी कार, दो घायल

कानपुर में अटलघाट के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी ऑडी कार, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज के पास अटल घाट का इलाका नशेबाजों का अड्डा बनता जा रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बताते हैं कि कार में दो लोग सवार थे। हालांकि, दोनों को मामूली चोटें आई। दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस का कहना है कि वहां कोई नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। बताते चलें कि बैराज के पास अक्सर रात में कुछ रईसजादे गाड़ियों से शराबबाजी और अय्याशी करने पहुंचते हैं। पुलिस बोली, मौके पर नहीं मिला कोई भी नवागंज कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंद का कहना है कि व्हाट्सएप पर मैसेज चलने के बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई मिला नहीं। वहीं दूसरी ओर सूत्रों की माने तो कार अशोकनगर में रहने वाले...
बांदा में उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष बने कामता

बांदा में उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष बने कामता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में हुआ। यह निर्वाचन चुनाव अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव (प्रदेशीय कोषाध्यक्ष) तथा चुनाव पर्यवेक्षक रामशरन पांडे (प्रदेशीय उपाध्यक्ष) की देखरेख में हुआ। जिला निर्वाचन आम सहमति से साधारण सभा के सदस्यों द्वारा संपन्न कराया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने की स्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हो गया। इस दौरान कामता प्रसाद सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कहा कि वे पूरी कर्मठता के साथ अपने कर्तव्यों व संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में हुआ निर्वाचन कार्यक्रम प्रदेशीय महामंत्री अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथ...
बांदा में आयुक्त गौरव दयाल ने संभाला चार्ज, कहीं ये खास बातें..

बांदा में आयुक्त गौरव दयाल ने संभाला चार्ज, कहीं ये खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शासन की प्राथमिकता ही, मेरी भी प्राथमिकता है। शासन की प्राथमिकताओं को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ लागू कराने के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। ये बातें चित्रकूटधाम मंडल के नवांगत आयुक्त गौरव दयाल ने कहीं। रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद मयूर भवन सभागार में मीडिया से बात करते हुए आयुक्त दयाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार मानकों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक खनन का सवाल है तो खनन मानक के अनुरूप होगा, जिनके पट्टे हैं, वहीं खनन कर सकेंगे। अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को तेज गति देते हुए मंडल के विकास की दिशा में बेहद सार्थक प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं को मानक के अनुरूप सही ढंग से क्रियांवित किया जाएगा। चित्रकूट बनेगा नगर निगम, परिक्रमा मार्ग...
बांदा में महिला हार्पर क्लब ने डांडिया-गरबा कर मनाया न्यू ईयर

बांदा में महिला हार्पर क्लब ने डांडिया-गरबा कर मनाया न्यू ईयर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को संकट मोचन के समीप स्थित महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने नए साल का जश्न देवी चौकी आयोजन के साथ मनाया। भक्ति गीत और भजनों की महफिल सजी। क्लब की सदस्यों ने देवी प्रतिमा के समक्ष आकर्षक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। महिला हार्पर क्लब ओल्ड ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया। दैवी चौकी की स्थापना भी की वैदिक मंत्रोच्चार के बीत देवी चौकी की स्थापना की गई। क्लब की महिला सदस्याएं श्रद्धा में डूबी नजर आईं। विधिवत पूजा-अर्चना कर क्लब की सदस्यों ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। रंग-बिरंगे और लुभावने परिधानों में सजी-संवरी क्लब सदस्याओं ने इस मौके पर गरवा और डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। भक्ति गीतों और भजनों पर जमकर मौज-मस्ती की। महिला सदस्यों ने नए साल के जश्न में जमकर ठुमके लगाए। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। क्लब परिसर में आयोज...