Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 1 की मौत

उन्नाव में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 1 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार सुबह एक बेकाबू बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बाइक पर पिता और पुत्र सवार थे जो गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या 244 के पास गांव जोगीकोट के पास हुआ। पिता की मौत से बेटा बदहवास सा हो गया। बताया जाता है कि गोरखपुर थाना खजली के टडोला गांव के मूल निवासी राजकुमार पुत्र बेचनपाल, दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी मोहल्ले में सीए-6/269 में परिवार के साथ रहते हैं। गोरखपुर से दिल्ली को निकले थे आज सुबह उसके साथ उनके बेटे आकाश और नूतन भी रहते हैं। छोटा बेटा आकाश इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। पिता राजकुमार भी बेटे के साथ दुकान देखते थे...
अपडेटः बिग ब्रेकिंगः कानपुर शहर में 5 साल के बेटे की हत्याकर पिता ने फांसी लगाई

अपडेटः बिग ब्रेकिंगः कानपुर शहर में 5 साल के बेटे की हत्याकर पिता ने फांसी लगाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से गुरुवार सुबह एक बड़ी ह्रद्यविदारक घटना सामने आई है।  आज सुबह कुछ देर पहले शहर के हरवंशमोहाल इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने मासूम की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से लटका दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक की पहचान एलआईसी एजेंट हेमंत कनोडिया के रूप में हुई है। उनकी पत्नी अनीता कनोडिया की शिवरात्रि के दिन बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आज उन्होंने अपने बेटे अनय कनोडिया (8) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। छानबीन में जुटी पुलिस कानपुर के एसपी पूर्वी के मुताबिक इस शख्स की पत्नी यानी बच्चे की मां की लगभग एक माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इसी के बाद से शख्स अवसादग्रस्त रहने लगा था। ये भी पढ़ेंः कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा  आज सुबह सुबह 9 बजे तक...
बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का राशन वितरण जारी

बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का राशन वितरण जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट को लेकर लाॅकडाउन के बीच शहर से लेकर गांव तक सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने निजी खर्च पर लगातार राशन और लंच पैकेट का वितरण करा रहे हैं। शहर में विधायक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन आने पर जरुरतमंदों को लंच पैकेट भिजवाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में विधायक समर्थकों के सहयोग से राशन बंटवा रहे हैं। बताते हैं कि निजी खर्च पर प्रतिदिन 4 से 5 हजार मोदी लंच पैकेट भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ताओं व समर्थकों के माध्यम से वितरित कराए जा रहे हैं। 3 मई तक राशन वितरण कराने की घोषणा हालांकि, इसमें दो राय नहीं लोग न सिर्फ विधायक आवास से लंच पैकेट पाकर अपना पेट भर रहे हैं, बल्कि लाॅकडाउन के बीच लोगों को राशन भी मिल रहा है। विधायक द्वारा ग्रामीण इलाकों में भी राशन का सामान, आटा, चावर और दालें बंटवाई जा रही है। बुधवार को विधायक कार्यालय की ओर से दावा किया गया ह...
कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा

कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज बुधवार शाम को दो युवतियों के शव फ्लैट में फांसी पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, फ्लैट मालिक के जरिए उनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि फारेसिंक टीम को जांच के लिए लगाया गया है। सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि अभी यह कहना मुश्किल होगा कि घटनाक्रम हत्याकांड है या सुसाइड। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पुलिस छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। लड़कियों की पहचान करने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि थाना पनकी थाना क्षेत्र में रतनपुर के फ्लैट नंबर 09/14 ब्लॉक-c, के चौथी मंजिल पर शिवालिक भवन के मालिक विकास पांडे पुत्र सिद्ध नरेश पांडे निवासी संघर्षनगर (बर्रा) का फ्लैट है। वह बीएसएफ में हैं। आज उन्होंने अपने पड़ोसी पीयूष मिश्रा से अपने फ्ल...
Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील..

Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। जरा सी लापरवाही की कीमत लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है, जो चिंताजनक है। क्योंकि इस महामारी से लोगों की जान बचा रहे डाक्टर्स, किसी देवदूत से कम नहीं हैं। ऐसे में कानपुर शहर के जाने-माने वरिष्ठ ईएनटी स्पेशलिस्ट (Ent Specialist) प्रो. डा. रोहित मेहरोत्रा ने दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए देशभर के ईएनटी सर्जन से संपर्क किया। उन्होंने कोरोना से बचाव की दिशा में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों और प्रयासों की जमकर सराहना की। साथ ही देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील की। इस अपील में एक डाक्टर की मानवीय संवेदनाएं भी नजर आईं तो उनका कोरोना से लड़ने का जज्बा भी। सामान्य ENT मरीजों की सर्जरी फिलहाल रोकने की दी सलाह दरअसल, यूपी ईएनटी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मेह...
चित्रकूट में दरिंदे बने युवक ने चचेरी बहन की इज्जत लूटी

चित्रकूट में दरिंदे बने युवक ने चचेरी बहन की इज्जत लूटी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूट में मानवीय रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है। एक चचेरे भाई ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी बहन की इज्जत लूट ली। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि, घटना बीती 11 अप्रैल यानी चार दिन पुरानी है, लेकिन लोकलाज और परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण पीड़िता के पिता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। खेत से लौट रही थी बहन, दरिंदा बना युवक बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। मारकुंडी थाना प्रभारी निरीक्षक चित्रसेन सिंह का कहना है कि एक 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना 11 अप्रैल की है। उसके पिता ...
बड़ी खबरः राजधानी लखनऊ में कोरोना ब्लास्ट, 31 पाॅजिटिव केस सामने आए

बड़ी खबरः राजधानी लखनऊ में कोरोना ब्लास्ट, 31 पाॅजिटिव केस सामने आए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूजस, लखनऊः देश में कोरोना वायरस फैलाने के लिए तब्लीगी जमात मानव बम बन गई है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां लॉकडाउन और हॉटस्पॉट जोन बनाने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें बड़ी संख्या तब्लीगी जमात के लोगों की है। इसी बीच आज बुधवार को आई रिपोर्ट में लखनऊ में 31 कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि इनमें ज्यादातर लोग सदर इलाके के हैं, जहां तब्लीगी जमात के लोग एस मस्जिद में छिपे हुए मिले थे। ऐसे में राजधानी में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई है। इनमें 19 लोग दूसरे जिलों से आए तब्लीगी जमात के पॉजिटिव मरीज हैं। ज्यादातर लोग सदर क्षेत्र से तब्लीगी जमात के 22 पॉजिटिव लोग भर्ती हैं। बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में केजीएमयू के प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह की माने तो 9 वर्ष की बच्ची समेत 31 लोगों में कोरोना वायर...
सीएम योगी के सख्त आदेश, जमाखोरों व शराब बिक्री वालों पर NSA-गैंगस्टर

सीएम योगी के सख्त आदेश, जमाखोरों व शराब बिक्री वालों पर NSA-गैंगस्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर कोरोना वायरस के संकट से निपटने के क्रम में प्रदेश के सभी उच्चाधिकारियों के बैठक की और सख्त दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाकडाउन अब लगातार 3 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान कोई नया काम नहीं होगा। कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर फोकस किया जाएगा। क्वारंटाइन सेंटरों में रोशनी-पंखे के निर्देश उन्होंने जहरीली और अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश देते हुए कहा कि जो लोग जरूरत के सामान की जमाखोरी कर रहे हैं। अवैध रूप से शराब की बिक्री में शामिल मिलें, उनके खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर जैसे एक्ट लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चिन्हित हाटस्पाट को पूरी तरह से सील किया जाए। ये भी पढ़ेंः Corona Virus: सीएम योगी की दो टूक, ढिलाई पर नपेंगे डीएम-एसपी कहा कि खाद्य वितरण के दौरान सोशल डिस्टें...
कोरोना लाकडाउनः सेना भर्ती परीक्षा टली, अब इस तारीख में एग्जाम

कोरोना लाकडाउनः सेना भर्ती परीक्षा टली, अब इस तारीख में एग्जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से 26 अप्रैल को लखनऊ के एएमसीए सेंटर में होने वाली सेना भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। इस परीक्षा के अब 31 मई को होने की बात सामने आई है। लखनऊ के आसपास के कुल 13 जिलों के लिए यह परीक्षा होनी थी। बताते चलें कि 2 से 20 फरवरी के बीच कानपुर के पास स्थित फतेहपुर जिले में सेना भर्ती रैली आयोजित हुई थी। 28 अप्रैल को होनी थी परीक्षा अब इस परीक्षा को लेकर सेना ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संकट के चलते फिलहाल यह परीक्षा टाली गई है। यह परीक्षा पहले 28 अप्रैल को होनी थी। ये भी पढ़ेंः Lockdown में ज्यादा Bold Sunny Leone, हाॅट फोटो शेयर कर लिखा… अब यह परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि इसके अलावा भी तमाम परीक्ष...
Corona Virus: बाॅलीवुड Actress शमा बोलीं, तो शायद मर जाती मैं..

Corona Virus: बाॅलीवुड Actress शमा बोलीं, तो शायद मर जाती मैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना वायरस संकट से बचाव को लागू लाॅकडाउन के बीच बाॅलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकीं शमा सिकंदर ने कहा है कि कोरोना संकट के हालात बहुत ही डरावने हैं, उनके मन में भी मरने का ख्याल आया था। सेल्फ आइसोलेशन ले रहीं हैं शमा सिकंदर दरअसल, अपनी एक पोस्ट में शमा ने लाॅकडाउन को लेकर लिखा है कि हम सभी को हालात को समझने की जरूरत है, ये काफी डरावने हैं। एक्ट्रेस शमा इस वक्त अपने अमेरिकी बायफ्रेंड जेम्स मिल्लिरन के साथ सेल्फ आइसोलेशन की स्थिति में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे में अगर उनका बायफ्रैंड जेम्स उनके साथ न होता, तो शायद वह मर ही जाती। शमा ने कहा कि लाॅकडाउन के बीच रहना काफी मुश्किल है। बायफ्रैंड को बताया अपना सबसे मददगार साथी इस हालातों में जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकत...