Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदाः पूर्व कांग्रेस मंत्री विवेक सिंह का निधन, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में थे भर्ती

बांदाः पूर्व कांग्रेस मंत्री विवेक सिंह का निधन, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को बांदा के लिए एक ह्रद्यविदारक खबर सामने आई है। जिले के बड़े कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह का शुक्रवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बीती रात उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की सूचना से उनके समर्थकों व बांदा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है। उनके निधन से पूरे बांदा में शौक है। उनके समर्थक ही नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों के विपक्षी नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। कार्य से जनता के दिलों में बनाई थी जगह बताया जाता है कि ऊर्जा राज्य मंत्री रहते हुए पूर्व सदर विधायक विवेक सिंह ने शहर की सड़क और बिजली जैसी समस्याओं को ...
बांदा में सदर विधायक ने बंटवाया राशन और जरूरत का सामान

बांदा में सदर विधायक ने बंटवाया राशन और जरूरत का सामान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा लाॅकडाउन में गरीब-जरूरतमंदों को लंच पैकेट, राशन और जरूरत का सामान वितरण का कार्यक्रम जारी है। लाॅकडाउन के 37वें दिन सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक के साथ नगर में लंच पैकेट और दूसरा जरूरत का सामान वितरित किया। शुक्रवार को सदर विधायक ने खुद शहर के रामलीला मैदान, हरदौल तलैया, निम्नीपार, बुधराम कुआं में जाकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। माॅस्क, हैंडवाश भी बांटा इसके साथ ही राशन सामग्री किट के साथ मास्क और हैंडवाश व साबुन भी लोगों को उपलब्ध कराए। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि सभी मास्क लगाएं और बार-बार हाथ धोएं। इससे कोरोना वायरस से पूरी तरह से छुटकारा मिल सकेगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के बारे में भी लोगों को...
कानपुर लाॅकडाउनः दवा व्यवसाई संजय मेहरोत्रा की लोगों से भावुक अपील

कानपुर लाॅकडाउनः दवा व्यवसाई संजय मेहरोत्रा की लोगों से भावुक अपील

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी के दौर में जब पूरा देश इस जानलेवा संकट से जूझ रहा है तो ऐसे में भी कुछ लोग लाॅकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ अंजाने में तो कुछ जानबूझकर इस खतरे के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोग खुद अपने साथ-साथ समाज और देश को भी खतरे में डाल रहे हैं। ये बातें शहर के बड़े दवा व्यवसाई एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय मेहरोत्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृप्या खुद के साथ-साथ समाज और देश के लिए भी सोचें। साथ ही दूसरों को संकट में धकेलने का काम न करें। संजय मेहरोत्रा ने कहा कि लोगों को इस वक्त समझदारी से काम लेना चाहिए, समझाना चाहिए कि सरकार जो कह रही है, उसी में हम सबकी भलाई है। संयम और धैर्य सबसे बड़ा हथियार सरकार की गाइड लाइन का पालन करें, तभी कोरोना को हराया जा सकता है। इसको भगाया जा सकता है। शहर में सम...
अभिनेता धर्मेंद्र को ऋषि कपूर के जाने से सदमा, ट्विटर पर लिखा..

अभिनेता धर्मेंद्र को ऋषि कपूर के जाने से सदमा, ट्विटर पर लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पूरा फिल्मी जगत सदमे में है। 30 अप्रैल को उनके निधन के बाद पूरा फिल्मी जगत शोक में डूबा है। ऋषि कपूर से पहले अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था। फिल्मी जगत के सुपर स्टार हैंडशम हीरो धर्मेंद्र को भी ऋषि कपूर के निधन से गहरा सदमा लगा है। धर्मेंद्र ने लिखा बेटे जैसा था ऋषि धर्मेंद्र ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है, सदमे के बाद सदमा, रिशी भी चला गया। उसने कैंसर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे जैसा था, उनके परिवार के साथ उनकी प्रार्थना है। महान अभिनेता धर्मेंद्र ने लिखा है कि वह ऋषि की मौत की खबर सुनकर टूटा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। उनकी बातों से साफ है कि वह ऋषि की मौत से कितना दुखी हैं। अपनी इस पोस्ट के साथ ट्वीटर पर धर्मेंद्र ने ऋषि के साथ फोटो भी शेयर की है। ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि क...
बड़ी खबरः लखनऊ में बेटे ने मां-बाप और भाई-भाभी समेत छह को काट डाला

बड़ी खबरः लखनऊ में बेटे ने मां-बाप और भाई-भाभी समेत छह को काट डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लाॅकडाउन के सन्नाटे में एक हैवान बेटे ने अपने मां-बाप, भाई-भाभी और उनके दो मासूम बच्चों की बेरहमी से काटकर हत्या कर दी। गुरुवार शाम को हुए इस नृशंस खौफनाक हत्याकांड ने सभी को हिलाकर रख दिया। हत्याकांड को बाप-बेटों ने जमीनी लालच में बड़े ही खौफनाक ढंग से अंजाम दिया। पहले मां को काटकर मार डाला, फिर भाई भाभी और उनके बच्चों को काट डाला। इतना ही नहीं हत्यारे ने अपने बेटे के साथ मिलकर पिता को खेतों में दौड़ा बेरहमी से काट-काटकर कत्ल किया। घटना से पूरा इलाका थर्रा उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही हत्यारा खुद थाने पहुंचा और अपना पाप कबूल लिया। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, पूरे गांव में डर और मातम पसरा हुआ है। दो मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। स...
Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और..

Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट ने हर व्यक्ति की दिनचर्या बदलकर रख दी है। फिर चाहे आम आदमी हो या खास। हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। इसी में राजनीति के कुछ योद्धा ऐसे भी हैं जो कोरोना संकट में लीग से हटकर नेक कार्य में जुटे हैं। इन्हीं में शामिल यूपी की राजनीति का एक बड़ा नाम कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का है। कानून मंत्री रोजाना सैकड़ों परिवारों के लिए दो जून की रोटी का बंदोबस्त कर रहे हैं। राशन, लंच पैकेट और जरूरत के सामान का वितरण उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुका है। न कोई दिखावा, न कोई प्रचार, बस नेक काम। बड़ा दायित्व निभा रहे कानून मंत्री और उनकी पत्नी जी हां, लाॅकडाउन की अवधि में कानून मंत्री पाठक द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के साथ-साथ अन्य इलाकों में सैकड़ों जरूरतमंदों तक राशन और दूसरा जरूरत का सामान भिजवाया जा रहा है। यह नेक काम करने में वह अकेल...
corona virus: कानपुर की इन महिला प्रिंसिपल की बड़ी अपील..

corona virus: कानपुर की इन महिला प्रिंसिपल की बड़ी अपील..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना संकट को लेकर हर कोई चिंतित है। हर कोई चाह रहा है कि इस वैश्विक महामारी से देश को छुटकारा मिल जाए, सभी स्वस्थ हो जाएं। ऐसे ही संकट से जूझ रहे कानपुर शहर के प्रबुद्धजन भी चिंतित हैं, जहां इस वक्त कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर के प्रबुद्धजनक लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि अपने और परिवार के साथ-साथ देश के लिए लाॅकडाउन का शत्-प्रतिशत पालन करें। ऐसी ही एक प्रबुद्धजन हैं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ीं एवं शहर के पांडूनगर में स्थित पिनक्कल नेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मीनू चड्ढा। सरकार के कार्यों की प्रशंसा की कोरोना से जूझते कानपुर की इस महिला प्रिंसिपल ने लोगों से बड़ी अपील की है। उनका कहना है कि वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस (Covid-19) खतरनाक महामारी है। हालांकि, यह जितनी खतरनाक है, इससे बचना उतना ही आसान भी है। बस हमें संयम और धैर्य की खास ...
कानपुरः CM योगी हुए सख्त तो डाक्टरों के हमलावरों को चंद घंटों में खींच लाई पुलिस

कानपुरः CM योगी हुए सख्त तो डाक्टरों के हमलावरों को चंद घंटों में खींच लाई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर देख पुलिस ने शहर के हाॅटस्पाॅट बजरिया में डाक्टरों और पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले 10 आरोपी उपद्रवियों को चंद घंटों में धर-दबोचा। इस मामले में कुल 125 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते हैं कि ये सभी आरोपी उपद्रवी घरों में जाकर छिप गए थे। बताया जाता है कि बीती 23 अप्रैल को कानपुर नगर में कोरोना पाॅजिटिव मिले बजरिया के शौकतअली पार्क के पास रहने वाले जमाल अहमद (काल्पनिक नाम) के संपर्क वाले 9 लोगों को क्वारंटाइन कराने के लिए मंगलवार को डाक्टरों की टीम पुलिस के साथ वहां पहुंची थी। कुछ उपद्रवियों की भीड़ ने डाक्टरों और पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे। पुलिस ने काफी मुश्किल से डाक्टरों को सुरक्षित निकाला था। पुलिस के साथ पीएसी ने संभाली स्थिति बाद में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएएसी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा था। मामले क...
बांदा को राहत देने वाली खबर, 66 कोरोना सैंपुल निगेटिव आए

बांदा को राहत देने वाली खबर, 66 कोरोना सैंपुल निगेटिव आए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार सुबह बांदा के लिए राहत देने वाली खबर लेकर आई है। यहां से जांच को भेजे गए 66 लोगों के कोरोना सैंपुल की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। इनमें कोरोना का संक्रमण नहीं है। इससे प्रशासन ने राहतभरी सांस ली है। बताते चलें कि इससे एक दिन पहले 38 सैंपुल की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। इस बात की पुष्टि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ मुकेश यादव ने की है। मेडिकल कालेज प्राचार्य ने दी जानकारी बांदा राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश ने बताया है कि यह रिपोर्ट बाहर से बांदा पहुंचे श्रमिकों की है। इनमें कुछ सूरत से आए हैं तो कुछ हरियाणा से भी आए हैं। सभी इस वक्त मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग वार्डो में भर्ती हैं। इस व्कत मेडिकल कालेज में कुल 55 लोग भर्ती बताए जा रहे हैं। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया जा रहा है। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले बांदा ...
दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्मी जगत से देश को स्तब्ध करने वाली एक दुखद खबर आई है। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। उनके भाई रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर की मौत की पुष्टि की है। 67 साल के ऋषि कपूर के करोड़ो फैन और पूरा देश उनकी मृत्यु की खबर से हिल गया है। फिल्म अभिनेता बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। अभिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ऋषि कपूर की मौत की खबर से वह पूरी तरह टूट गए हैं। मुंबई के अस्पताल में थे भर्ती उनके निधन की सूचना से पूरे बालीवुड में शौक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि ऋषि दा की मृत्यु की खबर सुनकर उनको लग रहा है कि जैसा कि वह कोई बुरा सपना देख रहे हैं। वहीं क्रिकेट जगत की शख्सियत वीरेंद्र सहबाग ने लिखा है कि आपको भुलाया नहीं जा सकता है। ये भ...