Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF का जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त चेकिंग करते हुए यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों को बच्चा चोरी, जहरखुरानी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे यात्रियों से बात भी की गई। साथ ही ट्रेन में संदिग्ध लोगों की जांच भी की गई। चेकिंग का उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करना था। ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने की कवायद चेकिंग के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यात्रियों को ट्रेन में आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा। ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक.. रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में जाकर यात्रियों से बात की गई। यात...
यूपी में 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त, सीएमओ-डिप्टी सीएमओ भी नपे

यूपी में 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त, सीएमओ-डिप्टी सीएमओ भी नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लापरवाही पर 5 डाॅक्टर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लापरवाही बरतने वाले 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त किया है। स्वास्थ्य विभाग में 5 डाॅक्टर्स के बर्खास्त होने से हड़कंप मच गया। साथ ही अंबेडकर नगर के CMO और डिप्टी CMO सहित 16 के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। कई चिकित्सकाधिकारियों की वेतनवृद्धि भी रुकी इतना ही नहीं कई चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। दरअसल, यह कार्रवाई जिलों से आईं चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद की गई है। अपनी ड्यूटी से बिना सूचना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 5 डाॅक्टरों को बर्खास्त किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत  निजी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों के पंजीयन और नवीनीकरण में अनि...
तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म

तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी लौट रही है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ था। सुहावने मौसम का दौर खत्म हो गया है। यूपी में कल से फिर गर्मी असर दिखाएगी। कल यानी शनिवार से फिर से गर्मी के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने इसे लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 1 सप्ताह में धीरे-धीरे पारा 6 से 8 डिग्री ऊपर चढ़ेगा। गर्मी अपना पूरा असर दिखाएगी। अगले एक सप्ताह में 6 से 8 डिग्री चढ़ेगा पारा आज शुक्रवार की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के कुछ इलाकों को छोड़ यूपी के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने वाला है। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट ...
बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..

बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बिजनौर में पूर्व मंत्री ओमवती देवी का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व मंत्री ओमवती देवी बिजनौर की नगीना सीट से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। शुक्रवार दोपहर बिजनौर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री ओमवती देवी के निधन की खबर से राजनीतिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। अपने राजनीतिक सफर में ओमवती देवी नगीना से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। उनके निधन की खबर से समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। नगीना से दो बार विधायक, सांसद- मंत्री रहीं बताते चलें कि ओमवती देवी ने विभिन्न दलों में रहते हुए प्रभावशाली ढंग से प्रतिनिधित्व किया। वह नगीना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रहीं। एक बार सांसद भी चुनी गईं। फिर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में वह मंत्री भी रहीं। ये भी पढ़ें: बिजनौर: जेल गए सपा...
बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग के इन वीडियो को गंभीरता से लिया है। एसपी पलाश बंसल के आदेशों पर Viral Video का संज्ञान लेते हुए मुकदमें दर्ज किए गए हैं। हर्ष फायरिंग के कुछ वीडियो शहर कोतवाली व कुछ मटौंध के बताए जा रहे हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टॉक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली व मटौंध क्षेत्र के बताए जा रहे Video जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग का एक मामला जमनीपुरवा में तिलक उत्सव के दौरान हुआ है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव के पप्पू यादव के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच  फायरिंग का वीडियो भी रेउना गांव का है। मामले में सहायक पुलिस अधीक...
अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज बंगाल पहुंचे। बंगाल में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। सपा मुखिया ने कहा कि 'दीदा हारी नहीं हैं, बल्कि भाजपा ने वोट लूटे हैं।' सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कहा कि 'दीदी आप लड़ी हैं।' इसी बीच शाम को खबर आई है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने वहां की विधानसभा को भंग कर दी है। 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में मुलाकात उधर, बंगाल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को गले लगाया। कहा कि 'तुम अच्छा चुनाव लड़े।' 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में अखिलेश यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा, बंगाल में लोगों को डराकर वोट डलवाए गए इन तस्वीरों को सपा मुखिया ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर कि...
बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में RTO ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे बेटे की मौत हो गई, पिता घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसी मोपेड घिसटने से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जल गया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने ट्रक की आग को काबू में किया। वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे दोनों हादसे में धू-धूकर जला पूरा ट्रक जानकारी के अनुसार, शहर के रहोनिया के अनमोल (14) अपने पिता बाबूलाल गुप्ता के साथ बीती रात बबेरू रोड स्थित मैरिज हॉल में शादी समारोह में गए थे। ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर रात में दोनों मोपेड से घर लौट रहे थे। मोपेड अनमोल चला रहे थे। बताते हैं कि आरटीओ ऑफिस के पास सामने से आ रहे...
कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

कानपुर में बड़ा हादसा, बस नहर में पलटी-सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। 19 यात्रियों को ले जा रही बस नहर में पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। सभी 19 लोगों को सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया है। यह हादसा कानपुर के बिधनू क्षेत्र में साढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।  डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार, कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को बस कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही थी। बताते हैं कि इस निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी।  ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं इसके बाद बस अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा पलटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बा...
बांदा: सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट-सपाइयों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन-ज्ञापन

बांदा: सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट-सपाइयों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन-ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज मंहगाई व दूसरे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। इससे पहले पुलिस ने अतर्रा में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा को हाउस अरेस्ट भी किया। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि सुबह ही पुलिस उनके घर पहुंच गई। इसके बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सपाइयों ने अशोकलाट पर किया प्रदर्शन सपाइयों ने पूर्व सपा सासंद विशंभर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में अशोकलाट तिराहा पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी के झंडे लहराए। स्मार्ट मीटर, महंगाई जैसे आम मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। इसके बाद 9 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश ...
बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी

बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के ASP शिवराज अब पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन गए हैं। ASP शिवराज ने पुलिस विभाग की तमाम व्यवस्तता के बीच पीएचडी पूरी की है। उन्होंने साइबर क्राइम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पीएचडी की है। पुलिस जैसे व्यस्तता वाले विभाग में सेवा करते हुए पीएचडी करना बड़ी उपलब्धि है। SP ने दी बधाई-पुलिस कर्मियों के लिए बताया प्रेरणा बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आज एएसपी शिवराज को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया। साथ ही उनकी सराहना भी की। एसपी श्री बंसल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विभाग में सकारात्मक ऊर्जा एवं संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति ऑफिस’ में पद्म श्री उमा शंकर पांडे, पढ़िए ! खास बातचीत.. उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) मेविस टाक ने भी एएसपी शिवराज को बधाई दी। दरअसल, पुलिस सेवा में काफी व्यस्तता होती है। ऐसे में पढ़ाई के लिए समय निक...