Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे

बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चियों के साथ दरिंदगी की वारदातें एक के एक सामने आ रही हैं। अभी शहर कोतवाली क्षेत्र में बच्ची को अगवा करके उससे दुष्कर्म का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक और बच्ची को सोते समय अगवा कर दो दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सुबह तड़के की बताई जा रही है। गिरवा थाना अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर सो रही 4 वर्षीय बच्ची को गांव के ही नत्थु शर्मा और लल्लू माली नाम के दो दरिंदे मुंह दबाकर उठा ले गए। इसके बाद खेत में ले जाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। खेत पर ही बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। गांव के लोगों के सहयोग से परिजनों को बच्ची मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ...
कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओ से भरी तेज रफ्तार बुलेरो गा़ड़ी कंटेनर में घुस गई। इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरूषों बताए जा रहे हैं। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बुलेरो में सवार सभी श्रद्धालु राजस्थान से नीमसार (सीतापुर) तीर्थ दर्शन को जा रहे थे। बताया जाता है कि यूपी के कन्नौज जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़े हादसे के दौरान एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मरने वालों में 3 महिलाएं व 3 पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रह...
चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

चुनावी मोडः भाजपा ने की प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी मोड पर काम कर रही भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जिलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं सभी को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। पूरी जिम्मेदारी से सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। जारी हुई जिले के प्रभारियों की सूची में अवध क्षेत्र के अलावा कानपुर, बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। कानपुर क्षेत्र में बांदा का प्रभारी हनुमान मिश्रा को बनाया गया है जबकि महोबा का प्रभारी देवेश कोरी को बनाया गया है। इसी तरह ललितपुर का प्रभारी रामकिशोर साहू, चित्रकूट का रामरतन कुशवाह, जालौन का मानवेंद्र सिंह (झांसी), हमीरपुर जिले का अरूण पाठक, कन्नौज का मुखलाल पाल, औरेया की रंजना उपाध्याय, इटावा का सुरेश अवस्थी को जिला प्रभारी...
सावधानः 15 जुलाई से नहीं ले सकेंगे पॉलीथिन में कोई भी सामान

सावधानः 15 जुलाई से नहीं ले सकेंगे पॉलीथिन में कोई भी सामान

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमरनीति न्‍यूज़ः खबर सुनने में आई है कि प्रदेश में 50 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन पर अब प्रतिबंध लगेगा. बल्‍कि इससे ज्‍यादा मोटाई की पॉलीथिन इस्तेमाल हो सकेगी. नगर विकास विभाग ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 18 मार्च, 2016 की अधिसूचना लागू करने का फैसला लिया है. इसके लिए जल्द ही शासनादेशों के जारी होने की उम्‍मींद है. खबर है कुछ ऐसी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. उन्होंने नगर विकास विभाग को इसके लिए औपचारिक आदेश जारी करने के लिए कहा है. इसी के तहत नगर विकास विभाग पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. सबसे बड़ी समस्‍या पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अलग-अलग तीन तरह के आदेशों के कारण आ रही थी लेकिन, अब नगर विकास विभाग ने इसका हल निक...
..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमरनीति न्‍यूज, कानपुरः यहां रहने वाले हर निवासी को खुद खुदकिस्‍मत मानना चाहिए कि वो गंगा की नगरी में है. ऐसी नगरी जहां बिठूर से लेकर महाराजपुर तक लगभग 50 किलोमीटर तक गंगा अपना आशीष देते हुए बहती है. डेढ़ दर्जन से ज्यादा घाटों पर हजारों लोग आज भी रोजाना सुबह गंगा स्नान स्नान करने पहुंचते हैं. ऐसे में हर छोटे-बड़े पर्व पर तो घाटों पर मेले लगते हैं और लाखों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन अफसोस सिर्फ एक ही बात का है कि इन घाटों पर सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा न होने से जीवन देने वाली गंगा की गोद में ही हर साल दर्जनों लोगों का जीवन दम तोड़ देता है. भले ही बारिश कम, फिर भी पानी नहीं कम  कानपुर में भले ही बारिश की रफ्तार बहुत धीमी हो लेकिन गंगा में पानी की कमी नहीं है. बरसात के दिनों में गंगा में पानी बढ़ने के साथ-साथ गंगा घाटों पर होने वाले हादसे भी बढ़ जाते हैं. अब गुजरे रविव...
सख्ती बढ़ीः अब ट्रेन में चेन पुलिंग की तो पुलिस कराएगी ज्यादा लंबी जेल यात्रा

सख्ती बढ़ीः अब ट्रेन में चेन पुलिंग की तो पुलिस कराएगी ज्यादा लंबी जेल यात्रा

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
सरमरनीति न्‍यूज़ः सुनने में आया है कि देश में चलने वाली कुल पांच सौ ट्रेनों की चाल अब सुधरने के ढरर्रे पर है. इस क्रम में अब बारी है चेन पुलिंग करने वालों की. खबर मिली है कि अगली सख्‍ती इन्‍हीं के खिलाफ़ होने वाली है. अब ऐसे में आप भी इनमें से एक हैं तो सुधर जाइए, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा. ऐसी मिली है जानकारी   खबर कुछ ऐसी है कि ट्रेन में अब हौजपाइप या चेन खींचने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा. इस बारे में आईजी रेलवे एसके सिंह ने सभी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. इस निर्देश के तहत ये नियम मंगलवार से लागू हो जाएगा. इस क्रम में ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ़ एक अभियान चलाया जाएगा. सामने आए हैं निर्देश  पिछले सप्‍ताह रेल मंत्री पियूष गोयल ने बेपटरी चल रही पांच सौ मेल, एक्‍सप्रेस ट्रेनों की चाल सुधारने के लिए जोनवार अफसरों को निर...
जापानी इंसेफेलाइटिस से एेप के जरिए जंग लड़ेगा स्वास्थ्य महकमा

जापानी इंसेफेलाइटिस से एेप के जरिए जंग लड़ेगा स्वास्थ्य महकमा

उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
सरमरनीति न्‍यूज, कानपुरः  स्वास्थ्य विभाग की ओर से खबर मिली है कि जल्द ही शहर के लोगों को घर पर जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के बारे में सबकुछ मालूम पड़ेगा. इसकी जानकारी से लेकर इलाज तक को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एक नई ऐप बनाई है. इस ऐप को नाम दिया है ‘स्टॉप जेई’. क्‍या होगा इस ऐप में, आइए जानें. जैसा कि सुना है कि ः  सीएमओ अशोक शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग ने इस ऐप को एक साथ कई जिलों में लॉन्च किया गया है. इसकी मदद से गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को देख कर कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने एंड्रॉयड फोन से ऐप की मदद से उस मरीज के संबंध में जरूरी जानकारी पा सकेगा. सिर्फ यही नहीं, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम को उसके पते पर भेजा जाएगा, जो मरीज को प्राथमिक उपचार के साथ दवा भी दिलाएगी. तो मिलेगी एसी भी मदद   इस ऐप का काम यहीं खत्...
‘Rera’ कसेगा बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम, खरीददारों को अब सटीक-सही डिटेल्स

‘Rera’ कसेगा बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम, खरीददारों को अब सटीक-सही डिटेल्स

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमरनीति न्‍यूज, कानपुरः रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सुनने में आया है कि अथॉरिटी की ओर से अब बिल्डर्स पर शिकंजा और भी ज्‍यादा सख्‍त कर दिया गया है. इस क्रम में अब उन्हें प्रोजेक्ट की केवल बेसिक जानकारियां ही नहीं देनी होंगी, बल्कि डिटेल्ड इनफॉर्मेशन देनी होगी. इसमें फ्लैट, बॉलकनी, पार्किंग एरिया से लेकर प्रोजेक्ट में उपलब्ध कराई जानी वाली सुविधाएं आदि शामिल हैं. वह भी यूपी रेरा पोर्टल पर दिए गए फॉर्मेट में देनी होगी. ताकि बिल्डर, फ्लैट खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी न कर सके. अगर करेंगे तो उन्हें खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. ऐसी मिली है जानकारी  पिछले साल लॉन्‍च यूपी रेरा के पोर्टल पर बिल्डर्स को केवल प्रोजेक्ट से जुड़ी बेसिक जानकारियां ही उपलब्ध करानी थी, जिसमें प्रोजेक्ट का नाम, लोकेशन, टोटल एरिया, कास्ट, प्रपो...
दो आईएएस अधिकारियों को शासन ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

दो आईएएस अधिकारियों को शासन ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज देकर उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं। इस दौरान अंकित अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध निदेशक को अतिरिक्त चार्ज के तौर पर विशेष सचिव अवस्थापना, औद्योगिक विकास का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं अरुण कुमार को भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया। उनको संयुक्त अधिशासी निदेशक उद्योग बन्धु का दायित्व भी सौंपा गया है।...
प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल हुआ है। तबादलों के क्रम में शासन ने 21 पुलिस उपाधीक्षकों यानी डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। इनमें पूर्वांचल, लखऩऊ, कानपुर और बुंदेलखंड समेत लगभग सभी जिलों के डिप्टी एसपी को इधर से उधर किया गया है।