Friday, February 27सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में आक्रामक हुए तेंदुए का चार ग्रामीणों पर हमला, खून-खच्चर

सीतापुर में आक्रामक हुए तेंदुए का चार ग्रामीणों पर हमला, खून-खच्चर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीतापुरः  रेउसा क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पूरब गन्ने के खेत मे शुक्रवार तेंदुआ की मौजूदगी को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी लहरपुर, वनविभाग की टीमें तथा थानगांव, रेउसा तथा तंबौर समेत कई थानों की पुलिस,100गाड़िया, मौके पर पहुंच गयी।लखनऊ उच्चाधिकारियों के निर्देशन में वनविभाग की टीमों द्वारा सघन कॉम्बिंग की जा रही है। तेंदुवा को पकड़ने के लिये चारों तरफ से जाल बिछाकर घेराबंदी कर दी गयी है। दुधावा वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ कांबिंग में जुटे जानकारी के मुताबिक भवानीपुर (कलनापुर) निवासी इतवारी (40) व अशोक शुक्ल (32) शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव के ही कामता प्रसाद के गन्ने व केला के खेत मे गन्ना छिलाई कर रहे थे। अचानक गन्ने के खेत से तेंदुवा निकला और गन्ना छिलाई कर रहे दोनो लोगो को पंजे मारकर...
बांदा के विकास को 3 अरब 67 करोड़ 41 लाख से लगेंगे पंख

बांदा के विकास को 3 अरब 67 करोड़ 41 लाख से लगेंगे पंख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
सिंचाई मंत्री की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने की योजना स्वीकृत बांदाः विकास के नाम पर अरबों रुपए का बजट स्वीकृत होना और खर्च हो जाना बुंदेलखंड के लिए कोई नई बात नहीं है यह बात अलग है कि यहां विकास की वह तस्वीर दिखाई नहीं देती है जो होनी चाहिए। बहरहाल, बांदा के विकास को लेकर जिला योजना की एक महत्वपूर्ण बैठक जिले के कलेक्ट्रेट दफ्तर के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, नगर विधायक, जिलाधिकारी समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 3 अरब 67 करोड़ 41 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया। यह भारी-भरकम बजट पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ 26 लाख ज्यादा है। जिला योजना के तहत स्वीकृत इस बजट में सबसे ज्यादा रोजगार हेतु 95 करोड़ 47 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं आवास निर्माण के लिए 88 करोड़ 84 लाख, कृषि...
महोबाः शादी को लड़की देखकर लौटा था और लगा ली फांसी

महोबाः शादी को लड़की देखकर लौटा था और लगा ली फांसी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
पहली पत्नी की बीमारी से हो गई थी मौत महोबाः लगभग तीन माह पहले महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र केननौरा गांव निवासी जमुना कुशवाह (36) की पत्नी माया की बीमारी के चलते मौत हो गई। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। लेकिन पत्नी की मौत से व्याकुल व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुखी पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। याद में था दुखी, दो बेटियां -एक बेटा  बेसहारा इससे तीनों बच्चों के सिर से मां के साथ पिता का भी साया उठ गया। परिवार के लोगों का कहना है कि वे सभी उसकी दूसरी शादी कराना चाहते थे। इतना ही नहीं एक दिन पहले परिवार के लोग उसे लेकर दूसरी शादी के लिए लड़की देखने ले गए थे ताकि तीनों मासूम बच्चों की अच्छे से परवरिश हो सके। लेकिन वहां से लौटकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां विद्या (12) तथा 9 नाल की संगीता तथा 7...
उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

उन्नाव रेप मामलाः विधायक कुलदीप सेंगर को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  सीबीआई ने शुक्रवार को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह को उन्नाव रेप मामले में अन्य आरोपी शशि सिंह के साथ पॊस्को कोर्ट में में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद विधायक को पुलिस वापस लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 जून तय की गई है। सीबीआई लेकर पहुंची विधायक को उन्नाव, सह महिला अभियुक्त शशि सिंह की भी हुई पेशी बताते हैं कि सुबह करीब सवा 10 बजे सीबीआई टीम विधायक को लेकर उन्नाव पहुंची। वहां सत्र न्यायालय में बने फास्टट्रेक पास्को कोर्ट में दोनों को पेश किया।  15 मिनट पुलिस विधायक को वापस लखनऊ लेकर चली गई। इसके बाद करीब तकरीबन 11 बजे मामले में सह आरोपी महिला शशि सिंह को पुलिस उन्नाव कोर्ट लेकर पहुंची। वहां पेशी कराने के बाद वापस सीतापुर लेकर रवाना हो गई।...
मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही

मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
जालौनः मामूली जिद्द कभी-कभी पूरा का पूरा परिवार बर्बाद कर देती है। ऐसा ही एक दर्दनाक उदाहरण जिले के कोंच कस्बे में देखने को मिला। वहां एक महिला ने मायके न जाने देने पर खुद को आग लगा ली। मां को आग में जलता देख उसकी तीन साल की मासूम बेटी से सहा नहीं गया। मासूम मां को बचाने की गरज से उससे जा लिपटी। बेटी और पत्नी को जलता देख पति भी आग में कूद पड़ा। लेकिन इस दौरान बुरी तरह से झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मासूम और उसके पिता को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। मां ने दम तोड़ो, मासूम और पिता गंभीर हालत में झांसी रेफर  मामला कोंच के मुहल्ला गांधीनगर का है। वहां रहने वाले अभिषेक की पत्नी प्रतिमा (32) ने खुद को तेल डालकर आग लगा ली। जलती मां को देखकर उसकी बेटी वंशिका भी उससे लिपट गई। दोनों को बचाने में अभिषेक भी बुरी तरह से झुलस गया। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से महिला ने...
दाऊद मांग रहा है बुदेश के नाम पर भाजपा विधायकों से रंगदारी

दाऊद मांग रहा है बुदेश के नाम पर भाजपा विधायकों से रंगदारी

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में 25 भाजपा विधायकों से रंगदारी मांगने वाला अंडरवर्ल्ड डान अली बुदेश नहीं बल्कि मुंबई बम ब्लास्ट का फरार आरोपी डान दाऊद इब्राहिम है! इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही पता चलेगा। लेकिन खुद डान बुदेश ने इस मामले में खुद का नाम आने पर साफ किया है कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि डान दाऊद इब्राहिम रंगदारी मांग रहा है और उसका नाम बदनाम कर रहा है। बहरीन में इस वक्त रह रहा बुदेश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह बात कही। कहा कि दाऊद का बड़ा गुर्गा छोटा शकील अपने आका के इशारे पर यह सब कर रहा है। उधर, यूपी के बड़े पुलिस अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि जिस नंबर से धमकी वाले संदेश मिल रहे हैं वह नंबर अली बुदेश के नाम पर हैं।...
चित्रकूट, महोबा, सीतापुर और कानपुर नगर समेत 11 डीआईओएस का तबादला

चित्रकूट, महोबा, सीतापुर और कानपुर नगर समेत 11 डीआईओएस का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, महोबा
लखनऊ ः  प्रदेश सरकार ने कानपुर नगर, चित्रकूट और सीतापुर समेत कुल 11 जिलों के डीआईओएस के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन करते हुए उनका तबादला कर दिया है। इस क्रम में नरेंद्र शर्मा को डीआईओएस सीतापुर, बलिराज राम को चित्रकूट, महेश कुमार गुप्ता को कानपुर नगर, राजकुमार यादव को बाराबंकी स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह  ब्रजेश मिश्रा को डीआईओएस जौनपुर, संगीता चौधरी को भदौही, दीपा तिवारी को हरदोई, महेंद्र कुमार को बलरामपुर, नजरूद्दीन अंसारी को संभल, राजू राणा को इटावा, मनोज अहिरवार को महोबा, का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग में अभी और तबादलों की तैयारी चल रही है। खासकर एक ही जगह पर जमे अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।...
विधायकों को धमकी देने वाले तकनीकि के मंझे खिलाड़ी

विधायकों को धमकी देने वाले तकनीकि के मंझे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  भाजपा के विधायकों को धमकियां देने वाले अपराधि फुल्ली प्रोफेशनल हैं और तकनीकि में काफी मझे हुए खिलाड़ी हैं। यह वजह है कि देश की जांच एजेंसियां उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा पा रही हैं। दरअसल, सूत्रों की माने तो जांच एजेंसियों को धमकी देने वालों को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण है अपराधियों का तकनीकि रूप से मंझा हुआ होना है। वर्चुअल नंबरों का किया उपयोग, लोकेशन कभी अमेरिका तो कभी पाकिस्तान दिख रही मतलब अपराधी तकनीक के अच्छे जानकार हैं। अपराधियों ने विधायकों को धमकी वाले जो मैसेज भेज हैं उसमें उन्होंने प्राक्सी आइपी एड्रेस से लेकर अन्य बातों में भी काफी सावधानियां बरती हैं। यानी जांच एजेंसियों से बचने के लिए पहले ही फंडे अपना चुके हैं। इन अपराधियों ने धमकी देने को तीन वर्चुअल नंबरों का उपयोग किया है। जानकार बताते हैं कि अमूमन वर्चुअल नंबरों की आ...
सीतापुर में सड़क हादसे में बीमा एजेंट की मौत

सीतापुर में सड़क हादसे में बीमा एजेंट की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीमा विवाद को लेकर तीन घंटे तक उलझी रही दो थानों की पुलिस  सीतापुर : जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मारुबेहड़ पुल के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बीमा एजेंट की मौके पर मौत हो गयी। रेउसा थाना क्षेत्र के भरथा गांव का निवासी करुणा निधान मौर्य (35) पुत्र कृष्णा कांत मौर्य बुधवार की रात को मोटरसाइकिल से मारूबेहड़ चौराहा गया था। मारूबेहड़ चौराहे के निकट बने पुल के आगे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मारुबेहड़ पुल के पास हुआ हादसा  करूणा निधान एलआईसी के बीमा एजेंट थे। परिजनों के मुताबिक बीमा के काम से ही मार्केट करने के लिए गए थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर पत्नी से फोन पर बात हुई तो उसने थोड़ी ही देर में घर पहुंचने के बारे में बताया था। इसी दौरान रात करीब दस बजे डॉयल 100 पुलिस ने फोन कर...
सीतापुर में बनेगी फिल्म, लोकेशन देखने पहुंचे सतीश कौशिक

सीतापुर में बनेगी फिल्म, लोकेशन देखने पहुंचे सतीश कौशिक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
अभिनेता सतीश कौशिक पुरानी मंगरहिया बाजार  में घूमे सीतापुर, संवाददाता : अभिनेता एवं प्रख्यात फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक गुरुवार को जिले के बिसवां कस्बा पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर कस्बा स्थित पुरानी मंगरहिया बाजार, तहसील भवन व कंदुनी का दौरा किया। बताया कि जल्द ही बिसवां के इन इलाकों में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग शूरू होगी। इसी की तैयारियों के सिलसिले में अभिनेता कौशिक लोकेशन देखने बिसवां पहुंचे थे। फिल्म अभिनेता के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उनको देखने और मिलने के लिए जुट गई। सरकारी दस्तावेजों में मृत गरीब की मुश्किलों  पर है फिल्म  बताया जाता है कि डाक्यूमेंट्री फिल्म का विषय सरकारी अभिलेखों में गरीब को किस तरह से जीवित की बजाय मृत घोषित कर उसकी संपत्ति को ठिकाने लगाने का प्रयास होता है और पूरी जिंदगी वह व्यक्ति कैसे कानून परेशानियों से जूझता हुआ खुद को जी...