Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दरिंदे भाई ने खेली खून की होली, सगी बहन की घर में घुसकर हत्या, यह वजह..

Brother killed his sister brutally on Holi day in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: आज होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। बांदा में एक दरिंदे भाई ने जमीन के लालच में सगी बहन को उसके घर में घुसकर बांके से हमला कर मार डाला। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। उनके पति और दोनों बेटे बाहर थे। हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सीओ सदर राजवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।

पैलानी के सिमरन डेरा में वारदात-घर में अकेली थीं महिला

जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र में सिमरन डेरा मजरा खप्टिहाकला की रहने वाली सुशीला निषाद पत्नी रज्जू निषाद आज सुबह घर पर अकेली थीं। होली का त्यौहार के मौके पर वह घर का कामकाज निपटा रही थीं।

Brother killed his sister brutally on Holi day in Banda
सुशीला निषाद (फाइल फोटो)

तभी उनका सगा बड़ा भाई देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन बड़ा डेरा का रहने वाला संतोष निषाद वहां पहुंचा। उसने बहन के ऊपर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला।

मां ने बहन के नाम कर दी थी जमीन, इस खुन्नस में ली जान

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे। परिवार के बाकी लोग भी आ गए। महिला को गंभीर हालत में जसपुरा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया।

Banda woman murder case

वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी में मर्डर: होलिका दहन देखने गए युवक की हत्या-पिता का यह आरोप..

उन्होंने बताया कि मृतका की मां ने लगभग साढ़े 4 बीघा जमीन अपनी बेटी के नाम लिख दी थी। इसे लेकर भाई खुन्नस मानता था। आज उसने बहन की हत्या कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यूपी में मर्डर: होलिका दहन देखने गए युवक की हत्या-पिता का यह आरोप..