
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से बिसर्जन देखने की बात कहकर निकली 17 साल की छात्रा लापता हो गई। बाद में उसका शव भूरागढ़ के पास केन नदी के किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि छात्रा ने नदी में कूदकर सुसाइड की है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि युवती के परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से मंदबुद्धि किस्म की थी। पहले भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी थी। उसकी गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही तलाश की गई थी, लेकिन पता नहीं चला था। गुरुवार को उसका शव मिला।
GGIC स्कूल में 11वीं की छात्रा थी खुशी, परिजनों ने कही यह बात..
जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार सुबह शहर के मर्दननाका के रम्मू श्रीवास की बेटी खुशी (17) प्रतिमा विसर्जन देखने निकली थी। परिजनों का कहना है कि उसने माहेश्वरी देवी मंदिर जाने की बात कही थी। फिर देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बुधवार सुबह विसर्जन देखने निकली, फिर इसके बाद नहीं लौटी
इसके बाद पुलिस को भी गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। कोतवाली प्रभारी ने टीम को लगाया। मगर कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह भूरागढ़ केन नदी किनारे एक लड़की का शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। छानबीन पर उसकी पहचान खुशी के रूप में हुई। बताते हैं कि खुशी 3 बहनों में बड़ी थीं। जीजीआईसी में 11वीं की छात्रा थीं। परिजनों का कहना है कि वह मंदबुद्धि थीं, पहले ही जान देने की कोशिश कर चुकी थीं।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: खेल-खेल में मासूम के मुंह में फटा पटाखा-2 घंटे बाद तोड़ा दम-भाई गंभीर
बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई
बांदा से कानपुर रोडवेज AC बस सेवा शुरू, अयोध्या भी जाएंगी रोज दो बसें
बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा..
दर्दनाक: खेल-खेल में मासूम के मुंह में फटा पटाखा-2 घंटे बाद तोड़ा दम-भाई गंभीर
हमीरपुर: दो मासूम भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की मौत से कोहराम मचा
बांदा से कानपुर रोडवेज AC बस सेवा शुरू, अयोध्या भी जाएंगी रोज दो बसें