Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

चारों सीएम का प्रधानमंत्री से दिल्ली गतिरोध को दूर करने का आग्रह

चारों सीएम का प्रधानमंत्री से दिल्ली गतिरोध को दूर करने का आग्रह

भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के चार मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सभी ने दिल्ली में राज्यपाल और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच बने गतिरोध को संवैधानिक संकट बताते हुए प्रधानमंत्री से इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनराई विजयन तथा कर्नाटक के सीएम एचडी कुमार स्वामी ने प्रधानमंत्री से नीति आयोग की बैठक से अलग भी मिले। चार सीएम के समर्थन से गदगद केजरीवाल बोले, मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं लोकतंत्र एक दिन पहले इन चारों सीएम ने राजनिवास पहुंचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने गए थे लेकिन वहां चारों को केजरीवाल से मिलने से रोक दिया गया था। चारों ने उस वक्त प्रधानमंत्री से मिलकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था।...
सीतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब के गौरखधंधे का खुलासा

सीतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब के गौरखधंधे का खुलासा

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः हरगांव के ब्रिजनगर फिरोज़पुर से बरामद की भारी मात्रा में अवैध शराब। पुलिस ने खीरी के धौराहरा निवासी विवेक को शराब के साथ दबोचा है। उसके कब्जे से पुलिस ने 250 लीटर स्प्रिट,  225 पौवा अवैध देशी शराब तथा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर की डिस्लरी के लोगों लगे कई ढक्कन बरामद किए। वहीं 500 ग्राम नौशादर,  884 रेडिको मार्क रैपर, प्लास्टिक की कैन सहित भारी मात्रा में शराब बनाने का शीरा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई जा रही शराब जानसेवा साबित हो सकती थी। पुलिस को आरोपी के जानकारी पर कई और बड़े अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के पकड़े जाने की संभावना है।...
पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर के पनकी पावर हाउस में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आग के बाद काले धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत सी नजर आई। लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। लोग हालात का जायजा लेने पनकी पावर हाउस के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि शार्टसर्किट के कारण पावर हाउस की सप्लाई ग्रिड में ब्लास्ट हो गया। इससे उसमें भरा करीब 70 हजार लीटर तेल जलकर धुआं बन गया। विभाग को लाखों का चूना लगा है। साथ ही काफी देर तक आसपास इलाके की सप्लाई बाधित हो गई। हांलाकि बाद में सप्लाई शुरू हो गई। लेकिन हालात को सामान्य होने में समय लगेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गनीमत रही है कि आग ज्यादा नहीं फैली। वरना बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था।...
10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा में 10 साल तक सेवा करने के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय (बदौसा) में तैनात डा. डीके सिंह ने तबादले पर विदाई ली। बताते हैं कि  पशुपालन विभाग में लगातार सेवा के बाद आज जारी इलाहाबाद के लिए उनका स्थानांतरण हो गया। उनके अच्छे स्वभाव और सौम्य व्यवहार के चलते लोगों का उनसे काफी जुड़ाव हो गया था। ..अब दुनिया सुनेगी बुंदेलखंड के किलों की वीर गाथा यही वजह रही कि उनके तबादले की खबर से लोग दुखी थे। उनको जाते समय विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में डा. सिंह को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों ने उनको उपहार भी दिए।...
बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टीहाकला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फासी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। खप्टीहाकला गांव निवासी राजेश की पत्नी आशा देवी (32) घर में अकेली थी। घर के सभी लोग काम से बाहर चले गए थे। बताते हैं कि उसी दौरान आशा ने घर के अंदर बने कमरे के छप्पर की धन्नी में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।...
कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के तिंदवारी क्षेत्र के भुजौली गांव में आदर्श मुकुंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के तत्वाधान में आयोजित सामाजिक विकास के कार्यों की सफलता को लेकर संगठन के लोगों की सराहना की गई। इस दौरान आय-व्यय का ब्योरा रमेश सिंह पटेल ने पटेल ने दिया। बैठक की अध्यक्षता भूपत सिंह पटेल ने किया। इसका संचालन जगदीश पटेल ने किया।  बैठक में सामूहिक विवाह की समीक्षा, पत्रिका प्रकाशन व कार्यसमिति विस्तार पर विचार किया गया। साथ ही निष्क्रिय सदस्यों पर चर्चा की गई। बैठक में देशराज उमाशंकर, हनुमान दास, बृजेंद्र सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।...
बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे। कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा  वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे।  रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए। ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली के गांव पिपरहरी के बाहर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह ही मौके पर जुट गई। गांव के चौकीदार ने नरैनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ भी उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया। नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही है। उधर, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करके अज्ञात का शव यहां डाल दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके।...
लापरवाही पर जिला पूर्ति अधिकारी पर गाज, निलंबित

लापरवाही पर जिला पूर्ति अधिकारी पर गाज, निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः चुनावी साल में जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सरकार किसी तरह की रियायत करने के मूड में नहीं है। जहां भी लापरवाही मिल रही है, वहीं सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार लापरवाही पर फतेहपुर और गोंडा के जिलाधिकारियों समेत कई अन्य नीचले अधिकारियों को भी निलंबित कर चुकी है। अबकी बार उन्नाव के डीएसओ पर गाज गिरी है। आधार फीडिंग व रिक्त दुकानों के आवंटन और ई-पास के खाद्यान वितरण में लापरवाही उन्नाव जिले के जिला पूर्ति अधिकारी को भारी पड़ी। शासन ने उनको निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि खाद्य आयुक्त ने डीएसओ जीवेश मौर्य की कार्यप्रणाली की जांच कराई थी जिसमें उनकी लापरवाही व कार्य के प्रति शिथिलता साबित हुई है। ग्रेडिंग में उनको 5 में 2 ही अंक मिले। जबकि डीएसओ मौर्य आधार फीडिंग में प्रदेश में 71वें स्थान पर रहे। साथ ही अन्य खामियां भी मि...
हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बीते दिनों हमीरपुर जेल में पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीआईजी जेल ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच अब सीओ सदर को सौंपी गई है। बताते चलें कि हमीरपुर जेल में कैदियों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडीयो वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। साथ हीजेलों के हालात को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद शासन ने जेल अधीक्षक हरीबक्स सिंह समेत एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया था। अब मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अगर सही ढंग से निष्पक्ष जांच हो जाती है तो सही बात सामने आने की संभावना है।...