Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बदले जाएंगे कानपुर के सभी पुराने ट्रांसफार्मर, बेवजह बिजली कटौती से मिलेगी राहत

बदले जाएंगे कानपुर के सभी पुराने ट्रांसफार्मर, बेवजह बिजली कटौती से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः बिजली कटौती और रेवेन्‍यू लॉस, दोनों की बड़ी वजह बनते हैं शहर में बिजली देने की जिम्‍मेदारी ढो रहे दशकों पुराने ट्रांसफॉर्मर। अच्‍छी बात ये है कि अब इन ट्रांसफॉर्मर्स को हटाने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि इनकी जगह पर इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्‍कीम के तहत नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने वाले हैं। इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत होगा बदलाव  प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इन नए ट्रॉसफार्मर्स से लाइनलॉस कम होने की उम्‍मींद जताई जा रही है। अभी फिलहाल ऐसे 279 ट्रांसफॉर्मर्स को चिन्‍हित करके हटाया जा रहा हैं। ऐसे ट्रांसफार्मर्स की संख्या 450 के करीब पहुंचने की उम्मींद जताई गई है। अबतक दर्जनों ट्रांसफार्मर हो चुके हैं डैमेज  बताया गया है कि शहर में फिलहाल 4900 के लगभग डिस्ट्रिब्यू...
जन्मदिन खासः असल जिंदगी में भी गमगीन रहती थीं मीना कुमारी

जन्मदिन खासः असल जिंदगी में भी गमगीन रहती थीं मीना कुमारी

एंटरटेनमेंट, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=WU8wtPMZlfc मनोजरंजन डेस्कः  ‘हमारा ये बाजार एक कब्रिस्तान है ऐसी औरतों का, जिनकी रूहें मर जाती हैं और जिस्म जिंदा रहता है।’ फिल्म पाकिजा का ये डायलॉग आज भी लोगों को झंझोर कर रख देता है लेकिन इससे भी ज्यादा ये डायलॉग बोलने वालीं अभिनेत्री मीना कुमारी ने हर आम और खास को हिलाकर रख दिया था। आज उसी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी की 85वीं जयंती मनाई जा रही है। वैसे तो उनका असली नाम महजबीन बेगम था लेकिन उन्होंने मीना कुमारी के नाम से जो पहचान बनाई, खुद में वह एक मिसाल बन गई है। उनका जन्म 1 अगस्त 1933 को था। बताते हैं कि मीना कुमारी अपने माता-पिता इकबाल बेगम और अली बक्श की तीसरी बेटी थीं। मधु व इरशाद नाम की उनकी दो बड़ी बहनें भी थीं। कहा जाता है कि जब मीना कुमारी का जन्म हुआ था तो उस समय उनके पिता के पास डॉक्टर की फीस देने के भी पैसे नहीं थे।...
जालौन में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने पांच लोगों को मारी गोलियां, 3 गंभीर

जालौन में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने पांच लोगों को मारी गोलियां, 3 गंभीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौन: जालौन में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 लोगों को गोलियां मारी हैं। इनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। उनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटना आटा थाना क्षेत्र के संधी गांव की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर रखी है। बताया जाता है कि थाना आटा निवासी संघी में बीती रात करीब 2 बजे कुछ बदमाश लोग गांव की मुख्य सड़क से होकर निकल रहे थे। वहां सो रहे एक बुजुर्ग ने उनको टोका। इसपर बदमाशों ने कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीण के दोबारा पूछने पर एक बदमाश ने ग्रामीण आजाद (65) को गोली मार दी। वहीं अपने नातिन को शौच कराने उठी गांव की ही महिला जयदेवी (50) को भी बदमाशों ने उधर से निकलते देख गोली मार दी।  गोलियों की आवाज ...
बड़ी खबरः सीतापुर से जुड़े हैं लखनऊ में हुई लाखों की लूट व हत्या की वारदात के तार

बड़ी खबरः सीतापुर से जुड़े हैं लखनऊ में हुई लाखों की लूट व हत्या की वारदात के तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखऩऊः दो दिन पहले राजधानी लखऩऊ के बेहद सुरक्षित और वीवीआईपी इलाके में राजभवन के पास हुई दिनदहाड़े हत्या और लूट की वारदात के तार पड़ोसी जिले सीतापुर से जुड़े हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस ने जिस आरोपी का स्क्रेच जारी किया था उसका मिलान सीतापुर जिले के शातिर फरार हिस्ट्रीशीटर से हुआ है। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में सक्रिय है और सीतापुर पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के स्क्रेच भी वायरल किे हैं जबकि लूट में प्रयुक्त की गई बाइक के नंबर को पुलिस ने उसी दिन वायरल कर दिया था ताकि किसी को बाइक दिखाई दे तो पुलिस तक उसकी सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सीतापुर जिले के मछरेहटा का रहने वाला है। आरोपी का नाम सतीश मिश्रा है और उसके खिलाफ कई गंभीर वारदातों के मुकदमें दर्ज हैं और वह इलाके का...
कानपुरः खुले मेनहोल में गिरकर बीटेक छात्र समेत दो की मौत, सूचना पर 3 घंटे देर से पहुंची पुलिस

कानपुरः खुले मेनहोल में गिरकर बीटेक छात्र समेत दो की मौत, सूचना पर 3 घंटे देर से पहुंची पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः शहर में नगर निगम की लापरवाही से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब देखिए न, अभी दो लोग की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार देर शाम को सचेंडी के एक खुले नाले में बीटेक छात्र समेत दो लोगों की गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जलभराव होने के कारण दोनों को खुला नाला दिखाई नहीं दिया था। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक देर रात को दोनों छात्रों के शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बारे में इंस्पेक्टर का कहना है कि दूसरे शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। सचेंडी में दीपू चौहान के ढाबे के पास खुला नाला है। नाले के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। मंगलवार शाम बाइक सवार तीन बीटेक स्टूडेंट विभोर तिवारी (22), अभिषेक और दुर्गेश ठेके पर शराब लेने गए थे। वहां पर बारिश की वजह से जलभराव हो गया था।...

अभी-अभी कानपुर में आवास विकास कालोनी में युवती ने जान दी, पुलिस मौके पर

Breaking News
कानपुरः कल्यानपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-3 चौकी क्षेत्र में एक युवती के सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर है और जांच कर रही है।
दुस्साहसः कानपुर के अपार्टमेंट से 3 महिला पुलिस कर्मियों के मोबाइल और एटीएम चोरी

दुस्साहसः कानपुर के अपार्टमेंट से 3 महिला पुलिस कर्मियों के मोबाइल और एटीएम चोरी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस की भी नींद हराम कर दी है। शहर के थाना बजरिया क्षेत्र के अंतर्गत रामबाग में स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रह रहीं चार महिला पुलिसकर्मियों के मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी हो गए। दुर्गेश जायसवाल नाम के व्यक्ति के इस अपार्टमेंट में महिला पुलिसकर्मी अभी पांच दिन पहले ही रहने को आईं थीं। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल में पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ के लेबर रह रहे हैं। नीचे बेसमेंट में जिम बना हुआ है। वहां भी लोगों का आना-जाना रहता है। महिला पुलिस कर्मियों ने थाने पर सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बजरिया के पी. रोड स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला सिपाही राखी चौधरी, पूर्वा चौधरी और नीलम शर्मा रहती हैं। राखी और पूर्वा कर्नलगंज थाने में तैनात हैं, जबकि नीलम चमनगंज थाने...
नोएडाः पहले दी बेटे के जन्म की खुशखबरी, फिर थमा दी मृत बच्ची, अब डीएनए टेस्ट करेगा सच-झूठ का फैसला

नोएडाः पहले दी बेटे के जन्म की खुशखबरी, फिर थमा दी मृत बच्ची, अब डीएनए टेस्ट करेगा सच-झूठ का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, नोएडाः स्थानीय जिला अस्पताल में एक बच्चा बदलने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के हंगामा काटने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने डीएनए जांच कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बताते हैं कि नोएडा के सेक्टर-30 में जिला अस्पताल में मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे खोड़ा के वंदना एन्क्लेव निवासी दिनेश की पत्नी चांदनी को भर्ती कराया गया था। लगभग एक घंटे बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया जो आठ माह की थी और प्री-मेच्योर पैदा हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को किया शांत, डीएनए टेस्ट का दिलाया भरोसा  माता-पिता का आरोप है कि उनको लड़का पैदा हुआ था लेकिन अस्पताल कर्मचारियों ने बच्चे को बदल दिया है और उनको मृत बच्ची सौंपी है। इसपर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बच्चा बदलने को लेकर हंगामे की सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे मामले को शांत कर...
तिरुपति बाला जी के दर्शन को तीसरी बार आज भारत पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

तिरुपति बाला जी के दर्शन को तीसरी बार आज भारत पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति डेस्कः तिरुपति बाला जी की महिला किसी से छिपी नहीं है। देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ यहां मत्था टेकने आते हैं। अब आगामी 3 अगस्त को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे प्रभु वेंकेटेश्वर के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनकी तिरूपति मंदिर की यह तीसरी यात्रा है। मंदिर के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि विक्रमिसंघे, उनकी पत्नी और 15 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल यहां से पास में स्थित रेनीगुंटा हवाईअड्डा पर 2 अगस्त की शाम पहुंचेंगे। वे लोग सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री 3 अगस्त को पूजा अर्चना करेंगे। इससे पहले वह  तिरूपति मंदिर के 2002 और 2016 में भी दर्शन कर चुके हैं।  ...
भारत की महिला हाकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

भारत की महिला हाकी टीम ने इटली को 3-0 से हराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः महिला हाकी विश्व कप के प्लेऑफ मुकाबले में भारत की टीम ने इटली को 3-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही अब भारतीय हाकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब 2 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला आयरलैंड की टीम के साथ होगा। इस मैच में वंदना कटारिया के 2 और लालरेमसियामी के 1 गोल की बदौलत भारत ने ये ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने अच्छी ही की थई लेकिन भारतीय महिलाओं ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए नौवें मिनट में इटली के बॉक्स में जाकर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। वो गोल नहीं कर पाई। भारत को तुरंत कॉर्नर मिला और लिलिमा मिज की मदद से लालरेमसियामी ने गोल कर दिया।  ...