Wednesday, April 22सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

ड्यूटी छोड़ महिला से मिलने जाने के मामले में मेजर गोगोई का होगा कोर्ट मार्शल – सेना प्रमुख

ड्यूटी छोड़ महिला से मिलने जाने के मामले में मेजर गोगोई का होगा कोर्ट मार्शल – सेना प्रमुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीती 23 मई को श्रीनगर में एक होटल में कश्मीरी महिला के साथ पकड़े गए मेजर सैन्य अधिकारी मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बात थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को एक सैन्य समारोह से अलग संवाददाताओं से बातचीत में कही। सेना प्रमुख ने कहा है कि उन्हें (मेजर गोगोई) उचित दंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि नैतिक पतन और भ्रष्टाचार के मामले में कठोर कार्रवाई की जाती है। ये भी पढ़ेंः मेजर कौस्तुभ समेत चार जवानों को आज दी जाएगी अंतिम विदाई बताया जाता है कि मेजर गोगोई के खिलाफ कोर्ट आफ इंक्वायरी ने दो तरह के आरोप निर्धारित किए हैं। एक दिशा-निर्देशों के बावजूद स्थानीय लोगों से नजदीकी बढ़ाने का है और दूसरा कार्रवाई क्षेत्र में ड्यूटी के समय अनुपस्थित रहने का है। क्या था पूरा मामला  बताते चलें कि...
कोलकाता के माजेरहाट में 40 साल पुराना पुल गिरा, 1 की मौत और 19 घायल

कोलकाता के माजेरहाट में 40 साल पुराना पुल गिरा, 1 की मौत और 19 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः  दक्षिणी कोलकाता के माजेरहाट में मंगलवार शाम एक पुल गिर गया। इस हादसे में क व्यक्ति की मौत की सूचना आ रही है। वहीं करीब 19 लोग के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर बचाव का कार्य चल रहा है। यह पुल कोलकाता के बेहाला को दूसरे इलाकों से जोड़ता था। बताते हैं कि माजेरहाट रेलवे स्टेशन के पास यह पुल बना था। पुल 40 साल पुराना था और स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हांलाकि किसी की मौत की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने इस हादसे के बारे में कहा है कि मलबे में फंसे लोगों को बचा लिया गया है। ये भी पढ़ेंः सिलसिला जारीः अबकी बार बस्ती में एनएच-28 पर गिरा फ्लाईओवर, 4 गंभीर, 2 के दबे होने की आशंका उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...
जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः बीती 29 अगस्त को घर से लखनऊ जाने को निकलने के बाद लापता हुए पत्रकार शिव करन वर्मा का पता चल गया है। दरअल, वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश पूरी करते हुए पता लगा लिया। वह इस वक्त रायबरेली में हैं। परिवार के लोगों में उनके मिल जाने से खुशी का माहौल है। बताते चलें कि बीते लगभग छह दिनों से शिव करन लापता थे। परिवार के लोग उनको लेकर खासे चिंता में थे और पत्नी की ओर से थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। संबंधित खबरः  अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस..  इसके बाद से ही पुलिस मामले को लेकर काफी तेजी से उनकी तलाश कर रही थी। शिव करन के ससुर छोटे लाल वर्मा ने बताया है कि आज ही उनको इसकी जानकारी मिली है। कहा कि शिव करन जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनको अमेठी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  ...
बांदा में महिला सिपाही ने थाना परिसर में फांसी लगाकर दी जान, हड़कंप

बांदा में महिला सिपाही ने थाना परिसर में फांसी लगाकर दी जान, हड़कंप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाने में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार की मंगलवार की शाम अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना से थाने में काम कर रहे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना कमासिन थाने के परिसर में मंगलवार को शाम को लगभग 7:00 बजे हुई। बताते हैं कि महिला सिपाही थाने में स्टाफ मीटिंग में बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक उठकरक अपने कमरे में चली गईं। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। थाना परिसर में महिला सिपाही की सुसाइड से मचा हड़कंप, अधिकारी पहुंचे  ग्राम तुलसीपुर थाना मोहब्बतपुर जनपद कौशांबी की रहने वाली कुंवारी नीतू शुक्ला पुत्री अनिल कुमार शुक्ला, इस थाने में 14 मई 2017 से तैनात थी। वह थाना परिसर में ही स्थित सरकारी कमरे में महिला कांस्टेबल नेहा शुक्ला के साथ रहती थीं। बताते हैं कि आज शाम लगभग 7:00 बजे उसने अंदर से कमरा बंद करके दुपट्टे का फंदा बनाकर फा...
..जब ट्रेन में बदमाशों के हाथ लुट-पिट रहे थे यात्री तो कहीं छिपे थे चार सिपाही, हुए निलंबित

..जब ट्रेन में बदमाशों के हाथ लुट-पिट रहे थे यात्री तो कहीं छिपे थे चार सिपाही, हुए निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः चित्रकूट में 7/8 सितंबर की रात गंगा-काबेरी एक्स. ट्रेन में पड़ी डकैती के मामले में 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अबतक किसी बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा है। हांलाकि अधिकारियों ने ट्रेन में पिकेट ड्यूटी कर रहे चार सिपाहियों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है। ये चारों सिपाही ट्रेन में डकैती के वक्त उसमें मौजूद थे। इसके बावजूद न तो इन चारों ने वारदात को रोकने की कोशिश की। न ही इनका कहीं कुछ पता चला। गंगा-काबेरी एक्सप्रेस में डकैती को 36 घंटे से ज्यादा बीतने पर भी पुलिस खाली हाथ   बताते चलें कि यह ट्रेन चेन्नई से छपरा वाया इलाहाबाद जा रही थी। इसी रूट से होकर गुजरने वाली गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतों ने मानिकपुर और नैनी स्टेशन के बीच पनाही में यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने कोच नंबर एस 2 से होकर एस 9 तक...
अगली पी़ढ़ियों को लोकतांत्रित संस्थानों पर हमले वाली सरकारों को समझना जरूरी-मीरा कुमार

अगली पी़ढ़ियों को लोकतांत्रित संस्थानों पर हमले वाली सरकारों को समझना जरूरी-मीरा कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः अपने उद्बोधन में पूर्व लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत, सूक्ष्म बौद्धिमता से देश के नौनिहालों, युवाओं को ज्ञान का प्रकाश समर्पित करने वाले गुरूजनों के सेवानिवृत्त होने के पश्चात उनके गरिमामयी समारोह में सम्मान देने की परंपरा जो उन्नाव जिले में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने जीवंत रखी है वह गुरू-शिष्य के पवित्र सम्बन्धों की एक अविस्मरणीय यात्रा के रूप में युगों तक स्मरण की जाएगी। उक्त वक्तव्य पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अन्नू टण्डन जी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही। सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचीं पूर्व लोकसभा स्पीकर    मीरा कुमार ने शिक्षक सम्मान समारोह के मध्य आयोजित विचारगोष्ठी के विषय लोकतंत्र की रक्षा में शिक्षक का योगदान विषय पर सम्बोधन करते हुये कहा कि देश के लोकतंत्र की रूपरेखा जिन महान व्यक्तित्वों ...
रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद खान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस सोशल मीडिया पर अपनी फजीहत कराने के बाद तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुनैद कमाल समेत दो अन्य मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उधर, मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका कायम की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के लिए अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल से सवाल पूछा है। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के वीडियो ने किए लोगों के रोंगते खड़े   साथ ही 5 सितंबर को हाईकोर्ट ने उनसे जानकारी देने को कहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। बताते चलें कि शिवकुटी में भूमि विवाद को लेकर एक रिटायर्ड दरोगा की इलाके के हिस्ट्रीशीटर व कुख्यात किस्म के अपराधी जुनैद व उसके साथियों ने सरेआम लाठियों से पीट...
देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ के लोहिया नेशनल ला कालेज में आज एक बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई। हांलाकि कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। मौके पर अधिकारी पहुंचे हुए हैं। लोहिया नेशनल ला कालेज का है मामला, हादसे के वक्त पढ़ रहे थे छात्र-छात्राएं  बताते हैं कि लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा क्लास में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के उपर आ गिरा। इससे कुछ स्टूडेंट को हलकी चोटें आई हैं। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे हुआ हादसा, क्लास में पीछे की ओर गिरी छत  जानकारों का कहना है कि क्लास रूम F-7 में सुबह करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त एलएलबी के सातवें सेमेस्टर का लेक्चर चल रहा था। हादसे के बाद कालेज में हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ेंः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर स्टूडेंट और प...
ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना क्षेत्र सदरपुर और रामपुर कला सीमा पर बने गेट संख्या 41 सी गांव कोड़री के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रेन की भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि कोड़री की ओर से बाबूपुर की ओर जा रही ट्रेक्टर ट्राली को गेट मित्र अजयपाल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं रुका और ट्राली गेट के खम्भे में फंस गई। इसी दौरान सीतापुर से बुढ़वल की ओर जा रही ट्रेन आती दिखी। जिसे देखने के बाद गेटमित्र ने टार्च और झंडी दिखाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन रात के कारण ट्रेन ड्राइवर इशारा नहीं समझ सका और ट्राली से टक्कर हो गई। ट्राली ठोकर से दूर जाकर गिरी तब ट्रेन रुकी। सूचना पाकर पीडब्लूआई अरबिन्द कुमार व एईएन संयोग श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही गेट मित्र से मामले की पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सी...
यूपी से गुजर रही तेलांगना एक्स. में बोरे में मिली युवक की लाश, हड़कंप

यूपी से गुजर रही तेलांगना एक्स. में बोरे में मिली युवक की लाश, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः बुंदेलखंड के ललितपुर स्टेशन पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां से गुजर रही तेलंगाना एक्स. में बोरे में एक लाश मिली। यह लाश किसी युवक की है और इसे ट्रेन के दो कंपार्टमेंट के बीच में रखा गया था। पुलिस ने जांच के दौरान इसे बरामद किया। निजामुद्दीन से तेलांगना जा रही थी ट्रेन, रूटीन चेकिंग में जीआरपी को शव मिला  बताते हैं कि तेलांगना एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय पर निजामुद्दीन स्टेशन से तेलांगना जा रही थी। इसी दौरान ललितपुर स्टेशन पर जीआरपी ने रूटीन चेकिंग के दौरान बी-3 और बी-4 कंपार्टमेंट के बीच कपलिंग की छत पर एक बंद बोरा देखा। संदिग्ध हालात में रखा हुआ यह बोरा जीआरपी जवानों ने खोला तो वे दंग रह गए। ये भी पढ़ेंः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर शव में एक युवक की लाश रखी हुई थी। मरने की उम्र लगभग 2...