Wednesday, April 22सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्वराज स्कूल के पास एक खून से सनी लावारिस कार खड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कार को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची काकादेव थाना पुलिस ने कार को छानबीन के बाद कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं। पुलिस कार की जांच कर ही रही थी तबतक पता चला कि कार काकादेव में रानीगंज, ओम चौराहा के रहने वाले मोनू सिंह व प्रिंस नाम के युवक की है। पता चला कि दोनों युवक कार लेकर घर से निकले थे और इसके बाद से वह दोनों लापता हैं। ये भी पढ़ेंः झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस दोनों युवकों की बहनों गोल्डी और ज्योति ने भाइयों के लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस का...
आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आगराः भारत बंद में आगरा में अलग-अलग जगहों पर हुए बवाल में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान जिले में अलग-अलग थानों में कुछ नामजद समेत साढ़े 500 लोगों के खिलाफ बवाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी करने की तैयारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। स्वर्णों के भारत बंद के दौरान हुआ था बवाल, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप  बताते चलें कि स्वर्णों के भारत बंद के दौरान आगरा व आसपास जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने  हुए बवालियों पर केस दर्ज किया है। इस दौरान थाना खंदौली में 5 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं थाना खेरागढ़ में 6 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये भी पढ़ेंः प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला इसी तरह थाना पिनाहट में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर...
लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

लखनऊ में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में रियल एस्टेट डेवलेपर के ठिकानों पर ईडी की जबरदस्त छापेमारी चल रही है। इससे राजधानी के दूसरे कांट्रेक्टर और इससे जुड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है, उसके डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। निवेशकों का पैसा जमाकर कराकर 700 करोड़ हड़पने का आरोप  बताते हैं कि बीती रात से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम की राजधानी में छापेमारी जारी है। यह छापेमारी जैकेवी लैंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के ठिकानों पर चल रही है। इस कंपनी के डायरेक्टर के घर समेत तीन ठिकानों पर छापा मारा है। आरोप है कि सस्ते मकान देने के नाम पर कंपनी मालिक ने लगभग 700 करोड़ रुपए ठगे हैं। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद में एक परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, बच्ची को छोड़ा.. ईडी टीम क...
दिलबाग सिंह जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी बने, हटाए गए वैद

दिलबाग सिंह जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी बने, हटाए गए वैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यजू, डेस्कः जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। 1987 बैच के आईपीएस दिलबाग सिंह अब राज्य के पुलिस मुखिया यानि डीजीपी होंगे। अबतक इस पद पर रहे जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद को सरकार द्वारा हटा दिया गया है। नए डीजीपी को पूर्व डीजीपी वैद ने दी टि्वट करके दी शुभकामनाएं  डीजीपी वैद अब परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। नए डीजीपी बनाए गए दिलबाग सिंह, अबतक डीजीपी जेल के पद पर तैनात थे। यह जानकारी गृह विभाग की ओर से जारी की गई है। ये भी पढ़ियेः जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं गीता मित्तल उधर, खुद एसपी वैद ने ट्वीट कर देश की सेवा के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए नए डीजीपी को शुभकामनाएं दी हैं। इस बदलाव के पीछे हाल ही में आतंकियों द्वारा पुलिस वालों के परिजनों को किडनेप करने व उनके बदले में एक आतंकी के पिता को छोड़ने का मामला मना जा रहा है।  ...
इलाहाबाद में एक परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, बच्ची को छोड़ा..

इलाहाबाद में एक परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या, बच्ची को छोड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः एक ह्रदयविदारक नृशंस हत्याकांड ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है। जिले के सोरांव क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियारों से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे दो माह की एक बच्ची को जिंदा छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। हत्याकांड का कारण नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस  बताया जाता है कि सोरांव निवासी प्रताप सिंह व उनकी पत्नी किरण और बेटा विराट (7) बीती रात घर में मौजूद थे। उनके साथ उनकी मां कमलेश देवी भी थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चारों की बेरहमी से धारदार हथियारों से हमला करके नृशंस ढंग से हत्या कर दी। ये भी पढ़ेंः कोचिंग लवः एक लड़की के दो प्रेमियों के झगड़े में बेगुनाह की हत्या हांलाकि हत्यारे प्रताप की दो माह...
जयपुर में सितारा बनकर चमके कानपुर के छायांक शर्मा…

जयपुर में सितारा बनकर चमके कानपुर के छायांक शर्मा…

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जयपुर के आइडियाल -3 में कानपुर के छायांक शर्मा (हनी) ने अपनी शानदार जगह बनाई है। करीब 220 से अधिक प्रतिभागियों में से 25 प्रतिभागियों का इसके लिए सलेक्शन हुआ है। इन 25 सलेक्ट बच्चों में एक छायांक शर्मा भी है। परिवार के साथ कानपुर का भी किया नाम रोशन   बताते चलें कि जयपुर आइडियल सेशन-3 के आडियंस-25 का आयोजन तानसेन संगीत महाविद्यालय मानसरोवर (जयपुर) में हुआ था। कानपुर के लेबर कालोनी, दादा नगर के रहने वाले छायांक शर्मा (हनी) के पिता संजीव शर्मा और परिवार के बाकी लोग उनकी इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। ये भी पढ़ेंः स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सुविज्ञ तिवारी ने जीता गोल्ड मैडल वहीं हाईस्कूल के छात्र छायांक के स्कूल केडीएमए इंटर नेश्नल (बर्रा) में भी उनकी उपलब्धि को लेकर सहपाठियों में खुशी का माहौल है। वहीं छायांक ने भी परिवार के साथ-साथ कला के क्षेत्र में कानपुर का भी...
बीटेक छात्र ने वार्डन पर लगाया कुकर्म का आरोप..

बीटेक छात्र ने वार्डन पर लगाया कुकर्म का आरोप..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः जिले के थाना मोदिनगर क्षेत्र में एक बीटेक छात्र के साथ कुकर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह छात्र एक हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसका आरोप हास्टल के वार्डन पर है। इसकी जानकारी होने पर हास्टल के बाकी छात्रों ने वार्डन को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। पिटाई के बाद छात्रों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि पुलिस रिपोर्ट लिखकर आरोपी को जेल भेज रही है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने वार्डन को किया गिरफ्तार   जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद): क्षेत्र के एक नामी शिक्षण संस्थान में हॉस्टल के वार्डन ने बीटेक के छात्र को कमरे में ले जाकर उससे कुकर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराने या किसी से बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वार्डन की करतूत से नाराज छात्रों ने शिक...
‘शक’ में अभिनय करते दिखेंगे कानपुर के आई सर्जन..

‘शक’ में अभिनय करते दिखेंगे कानपुर के आई सर्जन..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  नई तकनीकि के साथ होगा नाटक शक A Drama you can not imagine का मंचन रविवार शाम राघवेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए नाटक ’शक’ के निर्देश राघव त्रिपाठी ने दी। इस नाटक की पटकथा खुद श्री त्रिपाठी ने लिखी है और वह स्वयं इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। प्रेसकांफ्रेस के मौके पर रूबरू हुए कलाकार और निर्देशक  ‘चीनी कितने चम्मच’ जैसे नाटक का सफल निर्देश कर चुके श्री त्रिपाठी ने बताया कि 45 मिनट के इस नाटक में तीन कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। इसमें अभिनेत्री की भूमिका आकांक्षा शुक्ला निभा रही हैं। ये भी पढ़ेंः दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने लगाई फांसी.. आकांक्षा का कहना है कि यह एक पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारिक कहानी है जो अक्सर हर घर में किसी न किसी रूप में सामने आती है। इस नाटक में अभिनेता के रूप में शान खान रहेंगे। खास ...
अपडेटः आईपीएस सुरेंद्र दास ने गुगल पर सर्च के बाद चुनी थी ‘सल्फास’, अब मौत से जंग जारी..

अपडेटः आईपीएस सुरेंद्र दास ने गुगल पर सर्च के बाद चुनी थी ‘सल्फास’, अब मौत से जंग जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः तनाव और पारिवारिक झगड़े इंसान को किस कदर तोड़ देते हैं, इसका उदारण कानपुर में आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास द्वारा सुसाइड के प्रयास की घटना से मिलता है। इस मामले से पर्त दर पर्त हो रहे खुलासे से चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। एक आईपीएस अधिकारी द्वारा जान देने का प्रयास करने की मामला कोई एक या दो दिन के तनाव का परिणाम नहीं था बल्कि पिछले लगभग 1 माह से वह भारी तनाव से गुजर रहे थे। उनके द्वारा सुसाइड करने के आसान तरीके गुगल पर सर्च किए गए थे। हाथ काटने और फांसी लगाने के तरीकों को छोड़कर उन्होंने सल्फास खाकर जान देने को ज्यादा आसान माना। गुगल पर कई दिन से सर्च कर रहे थे सुसाइड के तरीके, तब सल्फास चुनी  आईपीएस अधिकारी के तनाव का कारण उनका और उनकी डाक्टर पत्नी रवीना सिंह के बीच होने वाला झगड़ा था। बताया जाता है कि झगड़े को लेकर पुलिस अधिकारी सुरेंद्र दास इतन...
..जब एक साथ 4 मासूमों की उठीं अर्थियां, हर किसी के छलके आंसू

..जब एक साथ 4 मासूमों की उठीं अर्थियां, हर किसी के छलके आंसू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी क्षेत्र के सेमरी गांव में बीते 24 घंटे के भीतर चार मासूमों की मौत हो गई। इनमें तीन की जहरीले कीड़े के काटने से व एक बच्चे की स्कूल जाते समय रास्ते में अचानक उठे पेट दर्द से मौत हो गई। बताते हैं कि धीरू ( 11 ) पुत्र रामचंद्र प्रजापति गुरुवार सुबह गांव में स्थित प्राइमरी  स्कूल पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में दर्द उठा। स्कूल जा कर बच्चे ने अपने टीचर को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द है। इसके बाद टीचर ने उसको घर वापस भेज दिया। तीन बच्चों की जहरीला कीड़ा काटने से और एक की स्कूल जाते समय पेट दर्द से हुई मौत   वहां से परिवार के लोग अपने बच्चे को अस्पताल ले जा रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव को घर पर लाया गया। रोना-पीटना मचा हुआ था कि इसी दौरान गांव के ही राममिलन वर्मा के 12 वर्षी...