
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार को भाजपा ने ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यह पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक पहुंची।
सीएम योगी बोले, विपक्ष के प्रति पूरे देश में आक्रोश
सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। इसका प्रतीक आज लखनऊ में निकल रही यह पदयात्रा है।
ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..
इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि महिलाओं में सपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश
मातृ शक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने विपक्षी दलों के प्रति उनके महिला आरक्षण मुद्दे पर आक्रोश जताया।
ये भी पढ़ें: UP: नहीं होगी राहुल गांधी के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने वापस लिया फैसला
फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..
