
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकातों से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। शनिवार को सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। रविवार को मुख्यमंत्री की गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई।
यूपी से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं
चर्चा है कि इन नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत चली। इसी के बाद दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक राजनीतिक गलियारों में अटकलें एकाएक तेज हो गईं।

दरअसल, मुलाकातों को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल में विस्तार-फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो इन्हीं मुद्दों को लेकर चर्चाएं भी हुई हैं।
बिहार चुनाव के बाद फैसला लेगा पार्टी हाईकमान
रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति के साथ गाजियाबाद में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इसी बीच उनके अधिकारिक एक्स हैंडल से गृहमंत्री अमित शाह और अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की तस्वीरें साझा हुईं।

हालांकि, तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन में इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया गया। मगर सूत्रों का कहना है कि इन मुलाकातों में यूपी संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चाएं हुई हैं।
यूपी के समीकरणों पर असर डालेंगे बिहार के नतीजे
यह तय है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव या विस्तार को लेकर पिक्चर बिहार में चुनाव होने के बाद ही साफ होगी। बिहार चुनाव में क्या नतीजे आते हैं, यह देखने और समझने के बाद ही भाजपा हाईकमान यूपी संगठन में किसी बदलाव या मंत्रीमंडल विस्तार पर फैसला लेगा। बिहार चुनाव के नतीजे यूपी के समीकरणों पर असर डालेंगे।
ये भी पढ़ें: UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े
ये भी पढ़ें: UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..
UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..
‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान
फतेहपुर में राहुल गांधी, दलित हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मिले-बांटा दुख-दर्द
लखनऊ में बसपा की रैली: मायावती का सपा और कांग्रेस पर हमला-भाजपा की तारीफ
