Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

बिहार की रार हुई पार, 9 सीटों पर कांग्रेस तैयार..

rahul gandhi and tejashvi yadav-1
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव।

समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बिहार में महागठबंधन पर मंडरा रहे संकट के बादल छंटते नजर आ रहे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर मची रार थमती नजर आ रही है। फिलहाल ऐसी खबरें आ रही है कि कांग्रेस 11 के बजाए 9 सीट पर मान गई है लेकिन कांग्रेस अभी एक
सीट के लिए जोर दे रही है। फिलहाल राहुल और तेजस्वी के मुलाकात के बाद इस पर मुहर लगेगी और जल्द ही सीटों का ऐलान कर दिया जायेगा। बिहार में जहां एनडीए क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है वहीं महागठबंधन में अब तक सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पायी है।

कांग्रेस और जीतनराम मांझी की ज्यादा सीटों की मांग से बढ़ी थी रार 

कांग्रेस और जीतनराम मांझी के ज्यादा सीटें मांगने की वजह से रार बढ़ गई थी। कांग्रेस 11 सीटों से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थी जिसकी वजह से सारा मामला उलझ गया था। फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस 9 सीट पर मान गई है और जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात के बाद फाइनल मुहर लगते ही ऐलान कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ेंः बिहारः टूट की कगार पर महागठबंधन, सीटों को लेकर कांग्रेस-राजद में रार..

मालूम हो कि पिछले दिनों बिहार में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में के बाद समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा था कि बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को इन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन और सीटों के निर्धारण के लिए अधिकृत किया गया है और 17 मार्च को इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। हालांकि अब खबर आई है कि कांग्रेस 11 की जगह 9 सीटों पर ही लड़ सकती है।

महागठबंधन में शामिल दल 

कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल है। इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी
अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है।

ये भी पढ़ेंः बिहार में छात्र ने नीतीश कुमार पर फेंकी चप्पल, पकड़ा गया