Sunday, December 14सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर: BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन-नीतिश सरकार में हैं मंत्री

Nitin Nabin appointed as working president of BJP

समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ: पंकज चौधरी के प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

फिलहाल बिहार में मंत्री हैं नितिन नवीन

बताते चलें कि नितिन नबीन इस समय बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद एक और बड़ा चेंज

दरअसल, बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मूल कार्यकाल 2024 में ही पूरा हो चुका है। 2024 के लोकसभा चुनावों के चलते पार्टी ने उनके कार्यकाल को विस्तार दिया था।

ये भी पढ़ें: ‘बाबरी जैसी मस्जिद बनाऊंगा’, कहने वाले विधायक हुमायूं निलंबित

अब नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी के लिए आगामी संगठनात्मक रणनीति का अहम कदम माना जा रहा है। नीतिश सरकार में मंत्री नितिन का बैकग्राउंड पार्टी से जुड़ा है।

पार्टी की मजबूत बैकग्राउंड वाले हैं नवीन

उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के बड़े और मजबूत नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद उप चुनाव हुआ। इस उप चुनाव में जनता ने उन्हीं के बेटे पर भरोसा जताया था। यहीं से नवीन की राजनीतिक पारी शुरू हुई। बिहार की बांकीपुर सीट से वह लगातार चार बार चुनाव जीतते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद 

UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद