Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू ग्वालियर में सम्मानित

Banda's social worker Amit Seth Bholu honored in Gwalior

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के वरिष्ठ समाजसेवी अमित सेठ भोलू को ग्वालियर( मध्य प्रदेश) में गहोई वैश्य कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य एकता अखबार द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ग्वालियर में मंथन रिजॉर्ट में आयोजित हुआ।

अद्भुत सेवा भावना को सभी ने सराहा

जानकारी के अनुसार पूरे देश से समाज सेवा, चिकित्सा शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र और पत्रकारिता आदि में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ऐसे 79 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें से एक बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू भी रहे। (पढ़ना जारी रखें)

Women’s Day : विरासत को बखूबी संभालतीं बांदा की ये अपराजिता..

उन्हें लावारिश शवों के अंतिम संस्कार एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय अद्भुत कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महामंडलेश्वर 1008 भारतीय निर्माणी अखाड़ा के महंत दादू महाराज, फिल्म अभिनेता एवं गायक पीयूष सुहाने, ग्वालियर की महापौर डा. शोभा सिकरवार द्वारा दिया गया।

ये भी पढ़ें : ‘तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात’, CMYogi पर प्रियंका गांधी का बड़ा तंज

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमिता चपरा और विधायक प्रदीप अग्रवाल तथा वैश्य एकता अखबार के संपादक रूपेश खांताल भी मौजूद रहे। बताते हैं कि कार्यक्रम में देशभर की हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम का शानदार संचालन मुकेश बिलैया द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें : BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला