Saturday, December 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मच्छरदानी में लगी आग में झुलसी महिला, पड़ोसी पर गंभीर आरोप

Pooja became ball of fire in Banda, created chaos in family

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मच्छरदानी में आग लगने से महिला झुलस गई। महिला ने पड़ोसी पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना शहर की काशीराम कालोनी की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी की रामादेवी (60) पत्नी चुन्नूवाद जीआईसी स्कूल के पास ओवरब्रिज के नीचे पान का ठेला लगाती हैं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

रात में सोते समय अचानक उनकी मच्छरदानी में आग लग गई। इससे वह झुलस गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि एक पड़ोसी उनसे शराब के नशे में झगड़ा करता है। धमकियां देता है। महिला का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने आग लगाई है। बताते हैं कि पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।

ये भी पढ़ें: UP: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल  

 

UP: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल