Saturday, November 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?

बांदा जिला पंचायत की फोटो वाला थमनेल

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के तहबाजारी ठेके पर इतने सवाल कभी नहीं उठे, जितने इस बार उठ रहे हैं। तहबाजारी टैक्स की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली मामले में कुछ दिन पहले चिल्ला थाना पुलिस ने दो लोगो को जेल भेजा था। अब जिला पंचायत ने इस मामले में गंभीर कदम उठाए हैं। जिला पंचायत के एएमए ने ठेकेदारों के वसूली स्टाफ को आईकार्ड जारी करने की बात कही है।

एएमए बोले, वसूली स्टाॅफ को जारी किए आई कार्ड

बांदा जिला पंचायत के एएमए अरविंद आनंद
अरविंद आनंद, एएमए जिला पंचायत।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) अरविंद आनंद ने बताया कि ठेकेदार के वसूली स्टाॅफ को जिला पंचायत ने आई कार्ड जारी किए गए हैं। अगर कोई बिना आई कार्ड के तहबाजारी वसूली करता है तो सरासर गलत है। हालांकि, यह भी कहा कि अभी कोई लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

चिल्ला पुलिस ने दो लोगों को किया था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बांदा में चिल्ला थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले ही दो लोगों को तहबाजारी टैक्स के नाम पर सड़कों पर अवैध वसूली करते गिरफ्तार किया। चिल्ला के तत्कालीन एसओ का कहना था कि इन दोनों के पास से जिला पंचायत की वसूली की 11 रसीद बुक और 2700 रुपए नगद मिले थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: बांदा: जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार

इस घटना से जिले में तहबाजारी के नाम पर ट्रक-डंपर चालकों से हो रही गुंडा टैक्स वसूली की पोल खोल दी थी। हालांकि, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। यही वजह है कि जिला पंचायत को ठेकेदारों के कर्मचारियों के लिए आई कार्ड जारी करने पड़े हैं। आई कार्ड वाले कर्मचारी ही वसूली कर सकते हैं।

बांदा: जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार

बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश