
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में उप निरीक्षक संतोष भारती का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज पुलिस लाइन में शोक परेड हुई। दिवंगत पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।
शोक सलामी देकर दी विदाई
अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सांत्वना दी। साथ ही ढांढस भी बंधाया। बताया जाता है कि बांदा जिले में तैनात उपनिरीक्षक संतोष भारती प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर के मूलनिवासी थे।

2023 में बांदा के थाना बदौसा में नियुक्ति के दौरान हेड मुहर्रिर थे। फिर उनका प्रमोशन हो गया था। इसी बीच उन्हें न्यूरो के इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। वह बदौसा थाना मालखाने का चार्ज देने इस समय आए हुए थे। सोमवार को अचानक थाने में दोपहर में उनकी तबियत बिगड़ गई। अतर्रा स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। आज डीआईजी, एसपी, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा व सभी सीओ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें : सीओ से सिपाही बने कृपा शंकर कन्नौजिया, महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां..
ये भी पढ़ें : UP : बांदा में युवती ने बहाने से जीजा से पुल पर रुकवाई बाइक, फिर नदी में लगा दी छलांग, मौत
