Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: BandaSP AnkurAgarwal

बांदा SP हुए सख्त, कालिंजर-जसपुरा समेत कई थाना प्रभारियों के तबादले..

बांदा SP हुए सख्त, कालिंजर-जसपुरा समेत कई थाना प्रभारियों के तबादले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने जसपुरा, कालिंजर और महिला थाने में नए प्रभारी तैनात किए हैं। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल जनसमस्याओं और विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। मोनी निषाद बनीं जसपुरा थाना प्रभारी महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद को जसपुरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं जसपुरा एसएचओ रहे राजेंद्र सिंह राजावत को बदौसा थाना प्रभारी बनाया गया है। बदौसा की प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव को महिला थाना इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कालिंजर थाना प्रभारी जयचंद्र सिंह को गिरवां थाना में भेजा गया है। ये भी पढ़ें : Breaking : यूपी में 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..  ...
UP : बांदा में पुलिस उप निरीक्षक का निधन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

UP : बांदा में पुलिस उप निरीक्षक का निधन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में उप निरीक्षक संतोष भारती का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज पुलिस लाइन में शोक परेड हुई। दिवंगत पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके परिजन भी मौजूद रहे। शोक सलामी देकर दी विदाई अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सांत्वना दी। साथ ही ढांढस भी बंधाया। बताया जाता है कि बांदा जिले में तैनात उपनिरीक्षक संतोष भारती प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर के मूलनिवासी थे। 2023 में बांदा के थाना बदौसा में नियुक्ति के दौरान हेड मुहर्रिर थे। फिर उनका प्रमोशन हो गया था। इसी बीच उन्हें न्यूरो के इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। वह बदौसा थाना माल...