Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा DM के पति अभिषेक बीजेपी के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव..! इस्तीफा मंजूर

Banda DM's husband Abhishek can contest elections from this seat on BJP ticket..! resignation accepted

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले उन्हें गुजरात का आब्जर्बर बनाया गया था, लेकिन एक फोटो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अभिनय का शौक रखने वाले अभिषेक सिंह ने इसके कुछ महीने बाद इस्तीफा दे दिया था। अब उनके भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं काफी तेज हैं।

जनसेवा से जुड़े, अयोध्या के लिए शुरू की निषाद रथ यात्रा

जौनपुर जिले के केराकत तहसील के टिसौरा गांव के रहने वाले पूर्व आईएएस अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। केंद्र की संस्तुति के बाद यूपी सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। चर्चा है कि अब वह चुनावी मैदान में जोर आजमाएंगे।

बीजेपी के टिकट पर जौनपुर से चुनाव लड़ने की है चर्चा

उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक भारतीय जनता पार्टी के टिकट से जौनपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। दरअसल, बीते दो महीनों से वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय दिख रहे हैं। जनसेवा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से उन्होंने जौनपुर के लोगों के लिए निषाद रथ यात्रा शुरू की।

2023 दिया था इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले मंजूर

जो बीती 7 फरवरी से चल रही है। इसके अलावा उन्होंने जिले के लोगों के लिए फ्लाइट टिकट बुकिंग पर छूट और वीडियो व रील प्रतियोगिता में विजेताओं को बाइक देने जैसे कार्यक्रम चला रखे हैं। भंडारे और बाकी समाजसेवा के काम भी कर रहे हैं। बताते चलें कि अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल इस समय बांदा की डीएम हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

ये भी पढ़ें : IPS Transfer : 3 जिलों के SP समेत 6 आईपीएस के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..