Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Banda : Bike riding youth dies in road accident

समरनीति न्यूज, बांदा : पैलानी थाना क्षेत्र में एक मवेशी से बाइक टकराने से हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरे का इलाज चल रहा है। कानपुर रेफर हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मवेशी से बाइक टकराने से हादसा

जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के रेहुटा गांव के रोहित (22) पुत्र राधेश्याम सुबह अपने पड़ोसी गयादीन (25) के साथ बाइक से खप्टिहा जा रहे थे। रास्ते में निवाइच गांव के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। दोनों युवक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहित को कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा चंदकिशोर का कहना है कि मृतक तीन भाई थे। उनकी एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : बांदा में मासूम ने पिता को बचाने को लगाई जान की बाजी, मगर अफसोस..