Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा की खबर : झांसी-मीरजापुर हाइवे पर डंपर में उतरा करंट, खलासी की मौत

बांदा की खबर : झांसी-मीरजापुर हाइवे पर डंपर में उतरा करंट, खलासी की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मीरजापुर हाइवे पर आज एक बेहद खौफनाक घटनाक्रम हुआ। एक डंपर में हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार छूने से करंट उतर आया। इससे अफरा-तफरी मच गई। डंपर को वहां से हटवाया गया। तबतक खलासी की करंट से मौत हो गई। हमीरपुर का रहने वाला था खलासी मृतक खलासी हमीरपुर जिले के खड़ेही लोधन गांव के रहने वाले थे। उनका नाम दीपक (30) पुत्र सुंदर प्रजापति था। वह फतेहपुर से मुस्करा गांव के चालक रहीम के साथ बांदा के गिरवां में गिट्टी लेने जा रहे थे। बताते हैं कि हाइवे पर खलासी ने ट्राली को सफाई के लिए उठाया था। इसी दौरान हाइटेंशन विद्युत तार से डंपर टच हो गया। गिरवां थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि हादसे के समय चालक डंपर में नहीं था। ये भी पढ़ें : Lucknow : ‘हर लोकार्पण पर अटल जी आते हैं याद, मैं सिर्फ उनके नक्शे-कदम पर’-राजनाथ सिंह ...
बांदा में बाढ़ बनी काल, खेलते-खेलते पैर फिसला और फिर..

बांदा में बाढ़ बनी काल, खेलते-खेलते पैर फिसला और फिर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में केन, बेतवा नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के हालात हैं। कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बबेरू में यह हाल है कि नदी और नालों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार बढ़ता जलस्तर काल बनता जा रहा है। इसी बीच बबेरू कोतवाली के ग्राम निभौर में गडरा नदी का पानी पहुंच चुका है। बताते हैं कि आज सुबह 11 बजे राजाबाबू का 6 साल का बेटा दरवाजे पर भरे पानी में खेल रहा था। पड़ोसी बच्ची के देखने से पता चला बताते हैं कि पैर फिसलने से वह पानी में गिरकर डूब गया। पड़ोसी प्रधान यादव की बेटी ने देखा तो शोर मचाया। जबतक लोग पहुंचे, बच्चा गुम हो गया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला जा सका। एसडीएम रावेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा है। दैवीय आपदा के तहत परिवार की मदद की जाएगी। ये भी पढ़ें : UP Flood : नदियों में उफान, बांदा म...
Lucknow : ‘हर लोकार्पण पर अटल जी आते हैं याद, मैं सिर्फ उनके नक्शे-कदम पर’-राजनाथ सिंह

Lucknow : ‘हर लोकार्पण पर अटल जी आते हैं याद, मैं सिर्फ उनके नक्शे-कदम पर’-राजनाथ सिंह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जब भी किसी योजना का लोकार्पण करते हैं तो उनको अटल जी की याद जरूरी आती है। कहा कि अटल जी ने लखनऊ के विकास के लिए जितना बन सका उतना काम किया। अटल जी को याद करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए उन्होंने शहीद पथ बनवाकर सबसे बड़ा काम किया। 6 फ्लाई ओवर बनवा चुके, 6 और बनवा रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह अटल जी के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में हर साल एक लाख गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जाम का संकट भी बढ़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर में 6 फ्लाईओवर बनवाए गए हैं। ये भी पढ़ें : यूपी क...
लखनऊ : खुद को आग लगाकर बीजेपी दफ्तर में घुसा युवक, हालत गंभीर

लखनऊ : खुद को आग लगाकर बीजेपी दफ्तर में घुसा युवक, हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हजरतगंज में स्थित भाजपा (BJP) प्रदेश कार्यालय के गेट नंबर दो पर शुक्रवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई। वहां लखनऊ के रहने वाले बलराम तिवारी नाम का व्यक्ति खुद को आग लगाकर बीजेपी कार्यालय के भीतर घुस गया। आग की लपटों से बुरी तरह से घिरा देख पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया। फिर सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। यह घटना उस समय हुई जब भाजपा कार्यालय में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। आग लगाने वाले व्यक्ति ने मकान मालिक पर प्रताड़ना और ठाकुरगंज पुलिस पर मामले की सुनवाई न करने जैसे आरोप लगाए हैं। पुलिस और मकान मालिक पर प्रताड़ना का आरोप अस्पताल में पीड़ित बलराम की पत्नी सोनिया का कहना है कि वह ठाकुरगंज आम्रपाली योजना में मनीष पाल के यहां किराए पर रहते हैं। पति बीते 6 माह से नौकरी छूटने के कारण किराया नहीं दे पाए हैं। ये भी पढ़ें : यूपी...
यूपी की ये 4 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने लिस्ट की जारी

यूपी की ये 4 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने लिस्ट की जारी

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : UGC Fake University List 2022 : उत्तर प्रदेश में चार विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इन चार फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही यूजीपी ने विद्यार्थियों को आगाह किया है कि वे इन विश्वविद्यालयों में दाखिला न लें। अगर छात्र इनमें से किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेंगे तो उनकी डिग्री की स्वीकार्यता नहीं होगी। इन संस्थानों में दाखिला न लें। क्योंकि इनकी डिग्रियां अब मान्य नहीं होंगी। ऐसे में इनसे हुई पढ़ाई-लिखाई व्यर्थ जाएगी। छात्रों को चेताया, डिग्री नहीं होंगी मान्य यूजीसी ने साफ कहा है कि यदि विद्यार्थी इनमें से किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेते हैं तो उनकी डिग्री की स्वीकार्यता नहीं होगी। दरअसल, यूजीसी ने देशभर के 21 विश्वविद्यालयों को पूरी तौर पर फर्जी यानी गैर मान्यता प्राप्त ठहराया है। इनमें से 4 विश्...
बांदा में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, झांसी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बांदा में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार, झांसी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शुक्रवार को एक खास घटनाक्रम हुआ। झांसी से आई 11 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन से सामने से एक रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम उस अधिकारी को अपने साथ ले गई। घटना से विभागों में खलबली मच गई। पूरे विकास भवन में इसी को लेकर चर्चाएं होती रहीं। दरअसल, झांसी की इस एंटीकरप्शन टीम ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। झांसी की टीम बीओ को अपने साथ ले गई है। एंटी करप्शन टीम का कहना है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस तरह टीम ने दबोचा बताते हैं एंटीकरप्शन टीम ने जिस क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा को रिश्वत लेते पकड़ा है। वह तिंदवारी ब्लाक में तैनात हैं और साथ में बिसंडा ब्लाक का भी चार्ज उनके पास है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम विकास भवन के सामने चाय की दुका...
Breaking : बांदा में चौकीदार की हत्या-लूट का प्रयास, शव को बोरों के नीचे दबाया

Breaking : बांदा में चौकीदार की हत्या-लूट का प्रयास, शव को बोरों के नीचे दबाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बिसंडा थाने के पास एक चौकीदार की लूट में असफल रहने पर हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने चौकीदार की हत्या के बाद उसके शव को बोरों के नीचे दबा दिया है। बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से सब्बल से हमला करके हत्या की। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं थाना पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी पहुंचे हैं। पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। https://twitter.com/bandapolice/status/1563042975646552065 बताया जाता है कि बिसंडा थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर जवाहरनगर में श्यामजी-रामजी कर्मकार नाम से दो भाइयों की गल्ले की दुकान है। बीती रात श्यामजी गहबर थोक मोहल्ले के रहने वाले 70 साल क...
अमरोहा : नोरेक्स में कर्मचारियों को बताए गए आपदा प्रबंधन के तौर-तरीके

अमरोहा : नोरेक्स में कर्मचारियों को बताए गए आपदा प्रबंधन के तौर-तरीके

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के धनौरा कस्बे में नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 1 में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। इसमें कंपनी के जीएम संचालन शशांक अग्रवाल और पर्यावरण स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधक ललित कुमार तथा सहायक प्रबंधक एचआर हरिओम शर्मा ने कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के तौर तरीके सिखाए। कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह कर्मचारियों को जागरूक करते हुए बताया कि कैसे अचानक आपदा के समय खुद और साथियों को बचाएं। सहायक सुरक्षा प्रबंधक आकाश और विकास ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी बरतने को कहा। शुभम अग्रवाल, विकास, मयंक, पराग, तुषार, आंचल, अंशिका, अभय, जागन, नरेंद्र, धर्मेंद्र, विकास, राकेश, अभिषेक, हिमांशु, अरुण, पिगान्शी, राजेंद्र, जयविंद्र आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : ASP संजय यादव सस्पेंड, सीतापुर में थे तैनात...
UP Flood : नदियों में उफान, बांदा में मंत्री सचान, कई और जिले प्रभावित

UP Flood : नदियों में उफान, बांदा में मंत्री सचान, कई और जिले प्रभावित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड समेत यूपी के कई जिलों में नदियों में भारी उफान है। बाढ़ के हालात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यमुना, बेतवा और चंबल नदियों में बाढ़ से कई बस्तियां डूब चुकी हैं। लोगों ने पलायन कर लिया है। बांदा, हमीरपुर, उरई और इटावा में बाढ़ के हालत से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शुक्रवार को बांदा के पैलानी डेरा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मंत्री ने पानी के स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी इस मौके पर मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में इस समय यमुना के पानी में 40 से ज्यादा गांव घिरे हुए हैं। निचले हिस्सों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। पैलानी क्षेत्र में केन, चंद्रावल और यमुना नदी जमकर कहर ढा रही हैं। मंत्री ने सिंधनकला के मजर...
UP : ASP संजय यादव सस्पेंड, सीतापुर में थे तैनात

UP : ASP संजय यादव सस्पेंड, सीतापुर में थे तैनात

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतापुर पीटीसी में तैनात एएसपी संजय कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। दरअसल, बलिया में तैनाती के दौरान एएसपी संजय यादव पर गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों की जांच चल रही थी। जांच के दौरान उनको दोषी पाया गया है। इसी के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि शासन ने अब उनको पुलिस महानिदेशन कार्यालय से आफिस अटैच कर दिया गया है। निलंबन की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मुरादाबाद में आग में जलकर 5 लोगों की मौत, अधिकारी मौके पर  ये भी पढ़ें : Kanpur : दिल्ली हैंडलूम पर SGST के छापे से व्यापारियों में हड़कंप, देर रात तक कार्रवाई...