Sonali Phogat Murder : सोनाली के निजी सचिव समेत दो गिरफ्तार, कई सवाल अनसुलझे..
समरनीति न्यूज, डेस्क : हरियाणा (Hariyana) की भाजपा नेता (BJP Leader) और अभिनेत्री सोनाली फोगट (42) (Actress Sonai Phogat) की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस सोनाली के निजी सचिव समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। उधर, सोनाली के शव को अंतिम संस्कार के लिए आज हरियाणा लाया गया है।
हालांकि, कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। जैसे सोनाली की हत्या क्यों हुई। इसमें कौन-कौन शामिल थे। हत्या कैसे की गई। जहर देकर या किसी और तरीके से कत्ल किया गया। बताते हैं कि गोवा पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा की भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट के निजी सचिव सुधीर सागवान (Sudheer Sagwan) और सुखविंदर वासी (Sukhvindar Vasi) को गिरफ्तार किया है।
यही दोनों 22 अगस्त को सोनाली को लेकर गोवा पहुंचे थे। पहले सोनाली की मौत को हार्टअटैक माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...
