Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP BJP : भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले जाटों को साधने की कवायद में भाजपा

UP BJP : Bhupendra Choudhary became new state president, BJP in the exercise of cultivating Jats

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों से जाट मतदाताओं को साधने की कवायद में जाटों पर बड़ा दांव खेला है। देश को सबसे ज्यादा लोकसभा सीट देने वाले उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन की कमान जाट नेता भूपेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बना दिया गया है। आज पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है। पश्चिमी यूपी में रालोद और राकेश टिकैत को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने जाट नेता को पार्टी की कमान सौंपी। अब माना जा रहा है कि यूपी में 2024 से पहले पश्चिमी यूपी में चौधराहट की जंग छिड़ेगी।

वर्तमान पंचायती राज मंत्री हैं भूपेंद्र

वर्तमान सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। बताते हैं कि यह पहला मौका है जब एक जाट नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। 54 साल के भूपेंद्र 2016 में पहली बार विधायक बने हैं। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बना दिया गया। अब प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह अपने पद से इस्तीफा देंगे।

ये भी पढ़ें : बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना