बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, अंतरिम जमानत खारिज, यह है पूरा मामला..
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा सरकार-01 में स्वामी प्रसाद मौर्य के कोटे से तिंदवारी के विधायक बने बृजेश प्रजापति को आज अदालत ने जेल भेज दिया। पूर्व विधायक के साथ 5 और लोगों को जेल भेजा गया है। दरअसल, पूर्व विधायक ने आज अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। मामले पर सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश गरिमा सिंह ने अंतरिम जमानत खारिज कर दी। इसके बाद पूर्व विधायक को जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। तिंदवारी क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा होती रही।
खनिज अधिकारी को पीटने का मामला
वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि फाइनल बेल पर सुनवाई अब मंगलवार को होगी। पूर्व विधायक पर 2018 में खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को सर्किट हाउस में बंधक बनाकर पीटने का आरोप है। तब मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले क...

