Banda News : पूर्व विधायक बृजेश को जमानत, लेकिन जेल में कटेगी रात
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति समेत पांच आरोपितों को बुधवार को जमानत मिल गई है। प्रभारी जिला न्यायाधीश मो. अशरफ अंसारी की अदालत ने 30-30 हजार के निजी बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की 2-2 जमानतों पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, पूर्व विधायक को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। इसकी वजह जमानतदारों के सत्यापन की प्रक्रिया का पूरा होना है। इसमें समय लग सकता है। ऐसे में हो सकता है कि पूर्व विधायक की कुछ और रातें जेल में कटें।
खनिज अधिकारी की पिटाई का मामला
वरिष्ठ जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलैंद्र सिंह के साथ 10 अक्टूबर 2018 को सर्किट हाउस में बंधक बना मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
ये भी पढ़ें : बांदा की खबर : चचेरे भाई-बहन में बातचीत को लेकर परिवारों में मारपीट, लड़की ने लगा...
