Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

सामने आया बीजेपी की महिला नेता का घिनौना चेहरा, नौकरानी से बर्बरता की हदें की पार, गिरफ्तार

BJP woman leader Seema Patra's maid was vandalized, former IAS wife crossed limits of cruelty

समरनीति न्यूज, डेस्क : बीजेपी की एक महिला नेता ने अपनी आदिवासी नौकरानी के साथ बर्बरता करते हुए हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा की नेता सीमा पात्रा का बेहद घिनौना चेहरा सामने आया है जो इंसानियत के नाम पर कलंक है। सीमा पात्रा नाम की इस महिला नेता ने घर की नौकरानी इस कदर बेरहमी से पीटा कि लोहे की राड से उसके दांत तोड़ दिए। गरम तवे से दागा। यह बर्बरता नौकरानी को बंधक बनाकर की। अब महिला नेता पात्रा को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के अरगोड़ा का मामला, मुकदमा दर्ज

वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी और एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि रांची के अशोकनगर में रोड नंबर-1 में रहने वाली बीजपी नेत्री सीमा पात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

BJP woman leader Seema Patra's maid was vandalized, former IAS wife crossed limits of cruelty

मामले की जांच हटिया डीएसपी राजा मित्रा को सौंपी गई है। सीमा पर आरोप है कि उसने अपने आवास पर लंबे समय तक एक आदिवासी युवती को बंधक बनाकर रखा। उससे काम कराने के साथ उसपर बर्बरता भी ढाई।

यह है बीजेपी महिला नेता की काली करतूत

आरोप है कि सीमा घर पर बीते करीब 8 साल से एक युवती घरेलू कामकाज करती है। उसे बाहर नहीं निकलने दिया जाता। आरोप है कि घर में तरह-तरह से सीमा पात्रा प्रताड़ित करती थीं। दिव्यांग युवती ने किसी तरह मोबाइल से विवेक आनंद बास्के नामक एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज किया।

BJP woman leader Seema Patra's maid was vandalized, former IAS wife crossed limits of cruelty

फिर अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा की बेटी भी इस मामले में लपेटे में आ सकती हैं।

लपेटे में आ सकती है महिला नेत्री की बेटी भी

पीड़िता का एम्स में इलाज चल रहा है। पीड़ित नौकरानी का आरोप है कि सीमा पात्रा ने उसे लंबे समय तक बंधक बनाया। हैवानियत की हदें पार करते हुए लोहे की रॉड से उसके दांत तोड़ डाले। कई बार गर्म तवे से दागा। कई बार जीभ से फर्श साफ कराया। पेशाब भी चटाया। ऐसी बहुत सी दरिंदगी की। पीड़िता के शरीर पर जलने के निशान हैं। पुलिस ने जब उसे रेस्क्यू किया तो वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए हैं। महिला नेता का यह क्रूर बर्ताव सुनकर हर कोई हैरान है।

ये भी पढ़ें : Bullet Rani : जेल गई बुलट रानी, महिला कांस्टेबल से मारपीट की करतूत पड़ी भारी