Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

UP Flood : नदियों में उफान, बांदा में मंत्री सचान, कई और जिले प्रभावित

UP Flood News Rivers in spate, Minister Sachan in Banda, many more districts affected

समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड समेत यूपी के कई जिलों में नदियों में भारी उफान है। बाढ़ के हालात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यमुना, बेतवा और चंबल नदियों में बाढ़ से कई बस्तियां डूब चुकी हैं। लोगों ने पलायन कर लिया है। बांदा, हमीरपुर, उरई और इटावा में बाढ़ के हालत से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

UP Flood News Rivers in spate, Minister Sachan in Banda, many more districts affected

इसी बीच कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शुक्रवार को बांदा के पैलानी डेरा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। मंत्री ने पानी के स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी इस मौके पर मौजूद रहे।

UP Flood News Rivers in spate, Minister Sachan in Banda, many more districts affected

बताते चलें कि बांदा में इस समय यमुना के पानी में 40 से ज्यादा गांव घिरे हुए हैं। निचले हिस्सों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। पैलानी क्षेत्र में केन, चंद्रावल और यमुना नदी जमकर कहर ढा रही हैं।

UP Flood News Rivers in spate, Minister Sachan in Banda, many more districts affected

मंत्री ने सिंधनकला के मजरा तगड़ा डेरा, पंडवन डेरा, गुरगवां और लसड़ा आदि गांव का हाल अपनी आंखों से देखा। मंत्री श्री सचान ने इस मौके पर कहा कि सरकार के निर्देशों पर यहां आए हैं।

UP Flood News Rivers in spate, Minister Sachan in Banda, many more districts affected

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है। उसका आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है। किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में चौकीदार की हत्या-लूट का प्रयास, शव को बोरों के नीचे दबाया