Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : पूर्व सपा विधायक वीर सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल, यह है पूरा मामला

UP : पूर्व सपा विधायक वीर सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल, यह है पूरा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल को कोर्ट ने आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वीर सिंह के खिलाफ कर्वी कोतवाली में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा हुआ था। कोर्ट से लगातार वारंट जारी होने के बावजूद वह हाजिर नहीं हो रहे थे। आज एक दूसरे मामले में हाजिर होने पहुंचे थे। कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे पूर्व विधायक जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया थआ। लगातार तारीखों पर आरोपी वीर सिंह नहीं पहुंच रहे थे। ये भी पढ़ें : तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर एससीएसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुए। सोमवार को वह कोर्ट में हाजिर हुए। वहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में...
Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस

Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस

Uncategorized
समनरीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 20 साल की लड़की की गला रेतकर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस दिन-रात जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने लड़की के मोबाइल की काल डिटेल निकाली है। इसके बाद दो लड़कों के मोबाइन फोन के नंबर भी सामने आए हैं। अब पुलिस की जांच इन्हीं नंबरों और मोबाइल वाले लड़कों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इससे साफ है कि पुलिस हत्यारों के करीब है। यह है हत्या का पूरा मामला बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव में लगभग 6 दिन पहले 20 वर्षीय भोला देवी का शव उन्हीं के घर में पड़ा मिला था। भोला की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। उनके पिता मुन्ना कोटार्य का कहना था कि उनको घटना की जानकारी सुबह हुई थी जब वह परिवार के साथ सोकर उठे। दरअसल, लड़की घर के भीतर ही सो रही थी। इसी बीच अज्ञात लोगों ...
तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर

तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें लखनऊ और कानपुर में कुछ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आईपीएस सर्वानंद सिंह को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी से हटाकर पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक, यातायात लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। पूरी तबादला सूची यहां पढ़ें इसी तरह आईपीएस राजेश यादव को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 26वीं वाहिनी से हटाकर अब पुलसि अधीक्षक साइबर क्राइम थाना के पद पर नियुक्त कर दिया है। आईपीएस श्रवण कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात कर दिया गया है। श्री शिवाजी को अपर पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त बनाकर कमिश्नरेट कानपुर में ही तैनाती दी गई है। स्थानांतरित सभी अधिकारियों को निर्...
दिल के हाथों मजबूर : युवक बोला- प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता

दिल के हाथों मजबूर : युवक बोला- प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : दिल के हाथों मजबूर हूं साहब। प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता हूं। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जब परामर्शदाताओं के सामने पति बोला, कि..साहब दिल के हाथों मजबूर हूं अब प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को भी छोड़ना नहीं चाह रहा हूं। वहां मौजूद लोग यह सुनकर स्तब्ध रह गए। मामला आगरा का है। युवक की बात सुन काउंसलर भी चौंक गए इतना ही नहीं युवक ने एक और बात कही। उसने कहा कि प्रेमिका को किराये पर कमरा लेकर रख लेगा और पत्नी के साथ घर में रहेगा। प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता, क्योंकि उसने बुरे समय में साथ दिया है। कहा कि वह चाहता है कि प्रेमिका और पत्नी दोनों के साथ रहे। युवक की बात सुनकर पत्नी गुस्से से तमतमाई हुई दिखाई दी। पत्नी का कहना है कि पति सारी कमाई प्रेमिका पर खर्च कर देता है। पति बोला, बुरे समय में प्रे...
Pathan : सीएम योगी की फोटो दीपिका पादुकोण की जगह लगाकर की वायरल, FIR दर्ज

Pathan : सीएम योगी की फोटो दीपिका पादुकोण की जगह लगाकर की वायरल, FIR दर्ज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विवादित और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म पठान को लेकर कंट्रोवर्सी खत्म होती दिखाई नहीं दे रही है। कुछ अराजकतत्वों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर मॉर्फ्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल की है। इस मामले में साइबर क्राइम थाने के हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें जांच में जुटीं जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मो. मुस्लिम खां का कहना है कि पठान के विवाद में ट्विटर हैंडल @azaarSRK से सीएम योगी की तस्वीर मॉर्फ्ड कर दीपिका पादुकोण की जगह लगाई गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : फराह खान के पति शिरीष की बढ़ेंगी मुश्किलें, CM Yogi से जुड़ा यह है पूरा मामला.. फिर इस फोटो को वायरल कर दिया गया है। थाने के मुख्य आरक्षी की तहरीर पर IPC की धारा 295ए और IT Act की धारा 66 में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शु...
Banda News : गांधीवादी मूल्यों से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण

Banda News : गांधीवादी मूल्यों से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला डिग्री कालेज में आजादी के संघर्ष का सामाजिक और साहित्यिक परिप्रेक्ष्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें भोपाल से आईं डॉ. नेहल शाह ने रूस और यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अहिंसा आज वैश्विकतौर पर बड़ी जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी मूल्यों से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। दरअसल, इस संगोष्ठि का आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। रिसर्च जनरल का विमोचन भी हुआ संगोष्ठी में रविवार को दूसरे दिन 364 पृष्ठीय रिसर्च जनरल का विमोचन हुआ। इसमें केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों के प्राध्यापकों और शोधार्थियों के शोध हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में JNU प्रोफेस...
Sargam Koushal : 21 साल बाद भारत को ताज, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड

Sargam Koushal : 21 साल बाद भारत को ताज, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Sargam Koushal Mrs. World 2022 मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब भारत की सरगम कौशल ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद भारत को यह खिताब हासिल हुआ है। आखिरी बार 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने यह खिताब जीता था। बताते हैं कि इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए भारत की सरगम कौशल ने आज खिताब जीत लिया। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट हुई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर की गई है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 साल बाद हमारे पास ये क्राउन लौटा है। कौन हैं सरगम कौशल.. सरगम कौशल के बारे में बात करें तो वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 32 साल है। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रखा है। 2018 में उनकी शादी हुई थी। उनके पति इंडि...
Breaking : दर्दनाक हादसे में मां-बाप और दो मासूम बेटियों की मौत

Breaking : दर्दनाक हादसे में मां-बाप और दो मासूम बेटियों की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत में बीसलपुर मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें मां-बाप और दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक की चपेट में बाइक सवार चारों लोग कुचल गए। पूरा परिवार एक ही बाइक पर सवार था। जानकारी के अनुसार पीलीभीत के बरखेड़ा के गांव परेवा के रहने वाले अनूप निवासी प्रीतमराम (26) पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से रविवार दोपहर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। एक ही बाइक पर सवार था पूरा परिवार उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी ईश्वरी देवी (24) और दो बेटियों नंदनी (4) और डेढ़ वर्षीय बेबी उर्फ रूबी भी सवार थे। आज रविवार को घर लौटते समय बरखेड़ा कस्बे से थोड़ा पहले गेहूं की बोरियों से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : पत्नी के माथे पर गुदवाए अपशब्द, सिर में उतारी गईं 4 गोलियां, फिर कुल्हाड़ी से काटा इससे बाइक गिरी और चारों लोग ट्रक के नीचे आ गए। आसपास क...
BandaNews : नशे में एक युवक ने लगाई फांसी, तो दूसरे ने खाया जहर

BandaNews : नशे में एक युवक ने लगाई फांसी, तो दूसरे ने खाया जहर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में शराब के नशे में दो युवकों ने मौत का रास्ता चुन लिया। एक ने जहर खाकर जान दी, तो दूसरा फांसी के फंदे पर झूल गया। पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहीं दूसरी घटना जिले के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शहर के शांतीनगर मुहल्ले के रहने वाले संतोष (22) पुत्र छोटू ने बीती रात कमरे के अंगौछे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। नशे में घर पहुंचा फिर लगाई फांसी वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई जीतू का कहना है कि संतोष नशे का लती था। बीती रात नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। उधर, एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र मरका गांव के सुरेश सोनी (35) घर के बाहर सड़क किनारे अचेत हालत में पड़े मिले। वहां से गुजर रहे ग्र...
बांदा में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका

बांदा में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज विवादित फिल्म पठान के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अभद्र वेशभूषा वाली इस फिल्म के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने प्रदर्शन किया। बांदा शहर के मुख्य चौराहे माहेश्वरी देवी मंदिर के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर अभिनेता शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला भी फूंका। दोनों की फोटो पर बरसाईं चप्पलें भी दोनों की फोटोज पर चप्पलें बरसाईं। गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि यह हिंदू धर्म का अपमान है। पठान में भगवा रंग का अपमान किया गया है। सभी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेशभर में फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : BJP ने फूंका पाकिस्तानी मंत्री बिलावल का पुतला ये भी पढ़ें : बांदा में ...