Lucknow : सीएम योगी ने नियुक्ति-पत्र के साथ युवाओं को दिया यह खास संदेश..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं को नियुक्तिपत्र सौंपते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर नवाचार तैयार करें। कहा कि हमेशा खुद को अपडेट रखें। इससे समस्याएं निपटेंगी और साथ ही आपका सम्मान भी बढ़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि नवनियुक्त युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उनका यही कहना है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग के चक्कर में न पड़ें। बल्कि, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें। योग्यता ही आपको सम्मान दिलाएगी।
UPPSC द्वारा चयनित 1,395 को मिले नियुक्ति-पत्र
जानकारी के अनुसार लखनऊ में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत UPPSC द्वारा चयनित 1,395 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को आज नियुक्ति-पत्र बांटे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में इस मौके पर मौजूद रहे।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आज रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल र...

