Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा : मासूम बेटे के वियोग में मां ने दी जान, लेकिन पुलिस बोली-जांच के बाद..

बांदा : मासूम बेटे के वियोग में मां ने दी जान, लेकिन पुलिस बोली-जांच के बाद..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनाक्रम फूटाकुआं पल्हरी के रहने वाले शिवा (35) पत्नी राहुल निवासी मवईबुजुर्ग ने पंखे में लटककर फांसी लगा ली। क्षेत्राधिकारी शहर अंबुजा त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, मृतका के पति का कहना है कि उसने शिवा देवी से प्रेमविवाह किया था। यह उनकी दूसरी शादी थी। पहले पति से उन्हें दो बच्चे थे। उनके ढाई साल के बच्चे की बीते सप्ताह बीमारी से मौत हो गई थी। इसी के बाद वह सदमे में थीं। पति का कहना है कि सदमे की वजह से उन्होंने सुसाइड की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ...
UP की बड़ी खबर, 43 पुलिसवालों को उम्रकैद, 10 सिखों का किया था फेक एनकाउंटर

UP की बड़ी खबर, 43 पुलिसवालों को उम्रकैद, 10 सिखों का किया था फेक एनकाउंटर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1991 के 10 सिखों के फेक एनकाउंटर के मामले में 43 पुलिसवालों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि कानून का गलत इस्तेमाल किया गया है। जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 1991 को नानकमथा पटना साहिब, हुजूर साहिब व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हुए 25 सिख यात्रियों का जत्था बस से लौट रहा था। पीलीभीत में हुआ था 1991 में फेक एनकाउंटर इसी बीच पीलीभीत के कछाला घाट के पास यात्रियों की बस को पुलिस ने रोक लिया। फिर उसमें से 11 सिखों को उतारकर पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वहां से चली गई। इसके बाद इनमें से 10 सिखों की लाशें मिली थीं। एक युवक का आजतक कुछ पता नहीं चला है। इस मामले को लेकर एक अधिवक्ता की ओर से सुप्रीमकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। सुप्रीमकोर्ट ने 15 मई 1992 को सीबीआई को इसकी जांच सौंप दी थी। सीबीआई की ओर से 57 प...
बांदा : कुएं में मिला लापता युवक का शव, परिवार में कोहराम

बांदा : कुएं में मिला लापता युवक का शव, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : लगभग 4 दिन पहले घर से निकले युवक का शव कुएं से बरामद हुआ। बताते हैं कि वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद में वापस नहीं लौटा। बुधवार शाम उसका शव खेत में ही बने कुएं में उतराता हुआ दिखाई दिया। परिवार में कोहराम मच गया। 4 दिन पहले लापता हुआ था युवक बताते हैं कि बबेरू कोतवाली के परास गांव के रहने वाले राजकुमार के बेटे छोटू उर्फ उमादत्त (22) बीते शनिवार की शाम घर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में युवती की हत्या से सनसनी, पुलिस मौके पर..  परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। इसी बीच बुधवार को खेतों में बने कुएं में शव उतराता दिखाई दिया। मृतक के बड़े भाई कृष्णदत्त का कहना था कि उनका छोटे भाई छोटू पेशे से ड्राइवर था। कुछ दिनों से क्षय रो...
UP : माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, अवधेश राय हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

UP : माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, अवधेश राय हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, 31 साल पहले वाराणसी में हुए अवधेश राय हत्याकांड के बाद दर्ज गैंगस्टर के मामले में अदालत ने यह फैसला सुनाया है। माफिया पूर्व विधायक मुख्तार और उसके सहयोगी भीम सिंह को गाजीपुर की एमपी-एमलए कोर्ट ने 10 साल की सजा दी है। साथ ही दोनों पर 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। अवधेश राय के भाई अजय ने अदालत को दिया धन्यवाद उधर, हत्याकांड में मारे गए अवधेश राय के भाई एवं कांग्रेस नेता अजय राय ने गुरुवार को वाराणसी में न्यायपालिका का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज गाजीपुर की अदालत ने मुख्तार अंसारी को सजा दी है। ये भी पढ़ें : UP : निकाय चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को देगी वरीयता कहा कि यह मामला काफी पुराना है और हम लोग काफी दिन से न्याय की आस लगाए थे। 26 साल बाद आज अदालत ने सजा सुनाई ...
Lucknow : फराह खान के पति शिरीष की बढ़ेंगी मुश्किलें, CM Yogi से जुड़ा यह है पूरा मामला..

Lucknow : फराह खान के पति शिरीष की बढ़ेंगी मुश्किलें, CM Yogi से जुड़ा यह है पूरा मामला..

Uncategorized
मनोजरंजन डेस्क : बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मामला पुराना है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, 2017 में शिरीष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर डाली थी। अब 5 साल बाद शिरीष के खिलाफ जांच कर रही लखनऊ पुलिस को हाईकोर्ट ने फटकारा है। साथ ही मामले की विवेचना को जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं। यह है पूरा मामला फराह खान के पति शिरीष कुंदर पर अमित तिवारी ने 2017 में लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक एफआईआर (FIR) कराई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि शिरीष कुंदर ने सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि, लखनऊ पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। ये भी पढ़ें : बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की राह चलीं Actress भूमि पेडनेकर.. इसके बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की ...
Breaking : बांदा में युवती की हत्या से सनसनी, पुलिस मौके पर..

Breaking : बांदा में युवती की हत्या से सनसनी, पुलिस मौके पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक 20 साल की युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मौके पर डाकस्कवायड पहुंचा है। सीओ बबेरू ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार बबेरू के हरदौली के रहने वाले मुन्ना प्रसाद कुरील की बेटी भोला देवी (20) रोज की तरह घर में सो रही थी। इसी बीच किसी ने मध्यरात्रि अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से उसका गला काटकर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे उनको जानकारी हो सकी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : दरिंदगी : कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ खा गए शराबी, हर कोई कोस रहा...
UP : निकाय चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को देगी वरीयता

UP : निकाय चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को देगी वरीयता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी उप चुनाव से दूरी बनाने वाली कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता देगी। दरअसल, कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के जरिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की महिलाओं के उत्थान की सोच को घर-घर पहुंचाने का काम भी करेगी। तैयारियों के बीच चल रही कांग्रेस की प्रादेशिक यात्रा यह जानकारी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं मध्य जोन निकाय चुनाव प्रभारी प्रज्ञा सिंह ने दी है। बताते चलें कि निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा आयोजित की है। प्रादेशिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी यूपी के सभी जिलों में नागरिकों तक पहुंचेंगी। https://www.samarneetinews.com/cruelty-drunken-youth-ate-dogs-ears-and-t...
बांदा : मोहन की बहाली से बदले बांदा निकाय के समीकरण, कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे, लेकिन..

बांदा : मोहन की बहाली से बदले बांदा निकाय के समीकरण, कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे, लेकिन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद से बर्खास्त मोहन साहू बहाल हो गए हैं। हाई कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। दो न्यायमूर्तियों की पीठ ने सुनवाई के बाद उन्हें उनके पद पर बहार कर दिया है। कोर्ट से बहाल होने के बाद मोहन साहू अपने समर्थकों के साथ कार्यभार ग्रहण करने पालिका पहुंचे। हालांकि, वह कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके। पालिकाध्यक्ष साहू ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि अधिशाषी अधिकारी के न मिलने के कारण कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं। मोहन की बहाली ने बदले बांदा निकाय के चुनावी समीकरण जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी व मनोज कुमार गुप्ता की बेंच ने राज्यपाल द्वारा मोहन साहू को बर्खास्त करने के आदेश को खारिज कर दिया है। साथ ही उनके सभी अधिकार और शक्तियों को बहाल किया है। ये भी पढ़ें : UP : निकाय अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद होगी जारी, फिलहाल...
दरिंदगी : कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ खा गए शराबी, हर कोई कोस रहा

दरिंदगी : कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ खा गए शराबी, हर कोई कोस रहा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाज में आज ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके अंदर हैवानियत पल रही है। उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दो शराबी युवकों ने कुत्ते के छोटे-छोटे पिल्लों के साथ ऐसी दरिंदगीपूर्ण हरकतें कीं, कि जिसने भी सुना वहीं कोस रहा है। बताते हैं कि बरेली के फरीदपुर तहसील की एसडीएम कालोनी के पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। दो शराबी युवकों ने पहले तो कुत्ते को छोटे-छोटे पिल्लों को बर्बरतापूर्ण ढंग से पीटा। फिर घसीटते हुए अपने साथ ले गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बाद में हैवानियत की भी हदें पार कर दीं। दोनों शराबियों ने पिल्लों की पूंछ और कान काटकर उसपर नमक-मिर्च लगाकर खा लिए। दोनों शराब के चखने के साथ उसे खा गए। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, लोगों ने दोनों को जमकर कोसा।दोनों की बर्बरता के लिए उनपर थू-थू कर रहे हैं। SSP ने दिए सख्त कार्रवाई के आदे...
बांदा में Health ATM, सदर विधायक ने किया उद्घाटन, मिलेंगे ये फायदे..

बांदा में Health ATM, सदर विधायक ने किया उद्घाटन, मिलेंगे ये फायदे..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अक्सर अस्पतालों में छोटी-छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचों के लिए मरीजों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है। काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है, लेकिन बांदा जिला अस्पताल में अब ऐसा नहीं होगा। सरकार की पहल पर हेल्थ एटीएम की शुरूआत हुई है। हेल्थ एटीएम का उद्घाटन आज बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। जनता को लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा श्री द्विवेदी ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर काम कर रही है, ताकि आम जनमानस को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की पहल पर बांदा में पांच हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें बांदा, बबेरू, नरैनी, जसपुरा और अतर्रा शामिल हैं। कई और जगहों पर लगेंगे Health ATM सदर विधायक ने कहा कि अब मरीजों को प्राइवेट पैथालाजी पर जाकर भी पैसे खर्च नहीं करने...