Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : निकाय अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद होगी जारी, फिलहाल हाईकोर्ट की रोक

UP : निकाय अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद होगी जारी, फिलहाल हाईकोर्ट की रोक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा लगाई गई यूपी के नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर रोक जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को लगाई इस रोक को 20 दिसंबर तक जारी रखने के आदेश दिए हैं। दरअसल, यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया का पालन न करने के आरोप वाली जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल हुई है। सरकार ने मांगा है 3 दिन का समय इसपर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह आदेश दिए हैं। आज बुधवार को हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने जवाबी हलफनामा के लिए 3 दिन का समय और मांगा है। ये भी पढ़ें : Shocking : दरोगा ने रिश्वत के रुपए निगले, उगलवाने में बिजिलेंस टीम ने बहाया पसीना  इसे न्यायालय ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने सरकार ने पूरे मामले पर जानकारी मांगी थी। सरकार ने मंगलवार को कोर्ट से जवाब देने के लिए एक द...
UP News : यूपी में बड़ा हादसा, बस सवार 6 लोगों की मौत

UP News : यूपी में बड़ा हादसा, बस सवार 6 लोगों की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज बुधवार तड़के सुबह हुए एक भीषण हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली। फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 22 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना नगला खंगर क्षेत्र में 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम और बस की टक्कर हो गई। घायलों को सैफई किया रैफर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 घायल शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। बताते हैं कि यह बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। उसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस उतकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। https://www.samarn...
Shocking : दरोगा ने रिश्वत के रुपए निगले, उगलवाने में बिजिलेंस टीम ने बहाया पसीना

Shocking : दरोगा ने रिश्वत के रुपए निगले, उगलवाने में बिजिलेंस टीम ने बहाया पसीना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : रिश्वत लेते पकड़ा गए दरोगा ने बिजिलेंस टीम से बचने के लिए रिश्वत के रुपए निगल लिए। टीम के अधिकारियों ने रुपए निकलवाने के लिए पसीने बहा दिए। आखिरकार पैसे उगलवाकर दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर काफी हड़कंप मचा रहा। आसपास काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। मामला फरीदाबाद का है। घटना को लेकर काफी चर्चा होती रही। घटनाक्रम देखने के लिए भी काफी भीड़ जुटी रही। 4 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े जाने का मामला जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने सेक्टर-दो के सामुदायिक भवन में आज एक सब इंस्पेक्टर को 4 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा। आरोपी को बिजिलेंस टीम पकड़ ही रही थी कि तभी आरोपी सबइंस्पेक्टर ने रिश्वत के रुपए मुंह में रखकर निगल लिए। ये भी पढ़ें : UP : पुलिस के हरिश्चंद्र रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए रखी डिमांड.. बिजिलेंस टीम ने दर...
UP : पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, अब धर्म परिवर्तन का दबाव

UP : पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, अब धर्म परिवर्तन का दबाव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि अब आरोपी उनकी बेटी पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। दरअसल, पूरा मामला बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। वहां एक गांव में रहने वाली महिला ने एसपी अभिनंदन के कार्यालय में शिकायतीपत्र दिया है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उनकी नाबालिग नातिन को गांव के ही कुछ लड़के बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। पुलिस ने लड़की को किया बरामद, अब आगे की कार्रवाई अब वही लोग धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे हैं। महिला ने बताया कि गांव का मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बातों में बहला-फुसलाकर ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया। फिर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में ...
यूपी निकाय : सस्पेंस खत्म, शासनादेश जारी-नियुक्त होंगे प्रशासक

यूपी निकाय : सस्पेंस खत्म, शासनादेश जारी-नियुक्त होंगे प्रशासक

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : नगर निकाय चुनावों के क्रम में एक बड़ा सस्पेंस खत्म हो गया है। सरकार ने बड़ा शासनादेश जारी किया है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि महापौर और अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने पर प्रशासकों की नियुक्ति होगी। अब यूपी सरकार ने क्रमवार निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। आज प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी किया है। ..और प्रशासकीय व्यवस्था लागू होती जाएगी शासनादेश में साफ है कि जैसे-जैसे नगर निकायों में कार्यकाल खत्म होता जाएगा, प्रशासकीय व्यवस्था लागू होती जाएगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अधिनियम-1916 और यूपी निगम अधिनियम-1959 में निकायों के बोर्ड का कार्यकाल 5 साल निर्धारित है। 2017 में संपन्न हुए निकाय चुनाव के रिजल्ट के बाद निकायों के बोर्ड का गठन 12 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच हुआ था। इसी ...
UP : निकाय पर रोक एक दिन और बढ़ी, अब बुधवार तक..

UP : निकाय पर रोक एक दिन और बढ़ी, अब बुधवार तक..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Urbon Election News इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर लगी रोक एक दिन और बढ़ गई है। दरअसल, पहले हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने निकाय चुनाव पर मंगलवार तक रोक लगाई थी। सरकार ने एक दिन का समय मांगा है। यही वजह है कि कोर्ट ने यह रोक एक दिन के लिए बढ़ा दी है। सोमवार को लगी रोक अब बुधवार तक जारी रहेगी। राज्य सरकार ने मांगा एक और दिन का समय दरअसल, नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन न होने के आरोप में जनहित याचिका दाखिल हुई थी। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आदेश दिया है कि मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब देने के लिए एक और दिन का समय मांगा है। इसे न्यायालय ने स्वीकार कर दिया है। https://www.samarneetinews.com/up-prohibition-on-announcement-of-...
अमरोहा : अस्पताल से हथकड़ी लेकर भागा पुलिस की गोली से घायल बदमाश

अमरोहा : अस्पताल से हथकड़ी लेकर भागा पुलिस की गोली से घायल बदमाश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : पुलिस की गोली लगने से घायल अपहरण का आरोपी अस्पताल से हथकड़ी लेकर भाग निकला। घटना से पूरे महकमे में खलबली मच गई। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। अधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने के बाद इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अमरोहा के एसपी, एएसपी और सीओ ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की है। 7 साल की बच्ची के अपहरण का है आरोपी जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका कलां के रहने वाले नाजमीन पत्नी अबरार की 7 साल की बेटी सोफिया का बीती 1 दिसंबर को अपहरण हो गया था। परिवार के लोगों ने धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान नाम के भीख मांगने वाले युवक पर बेटी के अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने धीरज के खिलाफ रिपोर्ट लिखते हुए उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ें : UP : निकाय...
UP : निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा पर रोक, हाईकोर्ट में फंसा OBC आरक्षण का पेंच

UP : निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा पर रोक, हाईकोर्ट में फंसा OBC आरक्षण का पेंच

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा पर 13 दिसंबर मंगलवार यानी आज तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मामले में दायर याचिका पर सरकार से जवाब भी तलब किया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने ओबीसी को आरक्षण के मुद्दे पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। मंगलवार को अब पूरे मामले की सुनवाई होगी। उधर, अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2 या 3 दिन में निकाय चुनाव की घोषणाएं हो सकती हैं। बताते चलें कि निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी राजनीतिक दलों के लोगों को चुनाव की तारीखों का बेसब्री से इंतजार है। ये भी पढ़ें : Bollywood : डर में सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट लेने को तैयार नहीं किराएदार, मकान मालिक ने कही यह बात.....
बांदा में डॉक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा गए टप्पेबाज, एसपी बंगले के सामने घटना

बांदा में डॉक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा गए टप्पेबाज, एसपी बंगले के सामने घटना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एसपी और डीआईजी बंगले के सामने स्थित बांदा का जिला अस्पताल अब सुरक्षित नहीं रह गया है। अस्पताल में चोरों और टप्पेबाजों का गैंग पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को टप्पेबाजों ने डाक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा दिया। बताते हैं कि जिला अस्पताल के हड्डी विशेषज्ञ की कार पंचर कर टप्पेबाजों ने पर्स, नगदी और मोबाइल पार कर दिया। इतना ही नहीं एक तीमारदार को भी टप्पेबाजों ने निशाना बनाया। बताते चलें कि दो दिन पहले भी टप्पेबाज एक तीमारदार के 10 हजार रुपए पार कर ले गए थे। आज की घटना ने सनसनी फैला दी। बताते हैं कि कार के टायर पर टप्पेबाजों ने चाकुओं से उसे पंचर किया। घटना से सभी हैरान हैं। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण भी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं रहते हैं। डाक्टर के ड्राइवर के साथ-साथ तीमारदार भी बना शिकार जानकारी के अनुसार जिला अ...
बांदा में युवती का नग्न शव मिला, हाथ पर लिखा ‘ओम, राम-राम, अजय’..

बांदा में युवती का नग्न शव मिला, हाथ पर लिखा ‘ओम, राम-राम, अजय’..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक करीब 32 साल की महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर बुरी तरह से प्रहार कर चेहरा बिगाड़कर हत्या की गई है। यह शव मटौंध थाना क्षेत्र में हाइवे पर पड़ा मिला है। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं मटौंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। इसके बाद एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। डाॅग स्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। चेहरा बिगाड़ने के लिए सिर को कूचा गया जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के भुरेड़ी स्थित नेशनल हाइवे के किनारे महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। महिला की उम्र लगभग 32 साल है। गांव के लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला से दुष...