Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

BandaNews : नशे में एक युवक ने लगाई फांसी, तो दूसरे ने खाया जहर

Banda News : One young man hanged himself while drunk other consumed poison

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में शराब के नशे में दो युवकों ने मौत का रास्ता चुन लिया। एक ने जहर खाकर जान दी, तो दूसरा फांसी के फंदे पर झूल गया। पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। वहीं दूसरी घटना जिले के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शहर के शांतीनगर मुहल्ले के रहने वाले संतोष (22) पुत्र छोटू ने बीती रात कमरे के अंगौछे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

नशे में घर पहुंचा फिर लगाई फांसी

वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई जीतू का कहना है कि संतोष नशे का लती था। बीती रात नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। उधर, एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र मरका गांव के सुरेश सोनी (35) घर के बाहर सड़क किनारे अचेत हालत में पड़े मिले। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी।

पत्नी छोड़कर जा चुकी थी मायके

परिवार के लोग उठाकर अस्पताल ले गए। बताते हैं कि अस्पताल में गंभीर हालत में उसने बताया कि सल्फाज की गोली खाई है। डाक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर किया। आज रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई ज्ञानेंद्र सोनी का कहना है कि सुरेश नशे का आदी था। पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। नशे में उसने परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी है।

UP : निकाय अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद होगी जारी, फिलहाल हाईकोर्ट की रोक

ये भी पढ़ें : नशे में स्कूल पहुंचे हेड मास्टर, BSA ने किया सस्पेंड, शासन को भेजी रिपोर्ट  

ये भी पढ़ें : UPPolice Encouter : 25 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही घायल

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में युवती की हत्या से सनसनी, पुलिस मौके पर.. 

ये भी पढ़ें : बांदा : मासूम बेटे के वियोग में मां ने दी जान, लेकिन पुलिस बोली-जांच के बाद..

ये भी पढ़ें : Banda : तीन दिन मोबाइल से चली लड़ाई, फिर एक ने लगाई फांसी-परिवार में कोहराम

ये भी पढ़ें : Kanpur : मरीजों की आंखों की रोशनी छीनने वाले आराध्या अस्पताल का लाइसेंस रद्द